logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राशन डीलर पर लगाया वितरण में धांधली का आरोप, डीएम से की ​शिकायत फोटो अमरोहा। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया।उन्होंने डीलर के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की। डीएम को ​शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को हसनपुर तहसील के गांव साथलपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग को डीएम नितिन गौड़ को ​शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर समय पर राशन वितरण नहीं करती और वितरण में धांधली करती है। आरोप है कि प्रति यूनिट पांच किलो की जगह चार किलोग्राम राशन का वितरण किया जाता है, जबकि सतर्कता समिति को भी वितरण के समय नहीं बुलाया जाता। राशन डीलर वितरण के दौरान कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार करता है। इस दौरान दिलीप कुमार, वीरसिंह, धर्मपाल, नंदराम, कृपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणधीर, चंद्रकली, सुमित्रा, पार्वती आदि मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Dinesh kumar
Dinesh kumar
नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

राशन डीलर पर लगाया वितरण में धांधली का आरोप, डीएम से की ​शिकायत फोटो अमरोहा। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया।उन्होंने डीलर के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की। डीएम को ​शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को हसनपुर तहसील के गांव साथलपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग को डीएम नितिन गौड़ को ​शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर समय पर राशन वितरण नहीं करती और वितरण में धांधली करती है। आरोप है कि प्रति यूनिट पांच किलो की जगह चार किलोग्राम राशन का वितरण किया जाता है, जबकि सतर्कता समिति को भी वितरण के समय नहीं बुलाया जाता। राशन डीलर वितरण के दौरान कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार करता है। इस दौरान दिलीप कुमार, वीरसिंह, धर्मपाल, नंदराम, कृपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणधीर, चंद्रकली, सुमित्रा, पार्वती आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। प्रधान पद के उम्मीदवार मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग की। मंगलवार को रितिक चाहल के नेतृत्व में तमाम प्रधानपद के उम्मीदवार कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद डिप्टी कलक्टर श​शिभूषण को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभी तक पंचायत की ति​थि व कार्यक्रम घो​षित नहीं किया गया है। मतदाता पुनरीक्षण प्रकाशन की ति​​थि भी बार-बार बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव न होने से गांवों का विकास प्रभावित हो जाएगा। पंचायतों के माध्यम से संचालित योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है। इस दौरान मिनटू चौधरी, गौरव चौधरी, इंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋ​षिपाल यादव, नासिर आदि मौजूद रहे।
    3
    फोटो 
दिनेश कुमार प्रजापति 
अमरोहा। प्रधान पद के उम्मीदवार मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग की।
मंगलवार को रितिक चाहल के नेतृत्व में तमाम प्रधानपद के उम्मीदवार कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद डिप्टी कलक्टर श​शिभूषण को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभी तक पंचायत की ति​थि व कार्यक्रम घो​षित नहीं किया गया है। मतदाता पुनरीक्षण प्रकाशन की ति​​थि भी बार-बार बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव न होने से गांवों का विकास प्रभावित हो जाएगा। पंचायतों के माध्यम से संचालित योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है। इस दौरान मिनटू चौधरी, गौरव चौधरी, इंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋ​षिपाल यादव, नासिर आदि मौजूद रहे।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र स्थित बिजलीघर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 11 केवी लाइन में स्पार्क और शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर के पास घास में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजलीघर स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी का इंतजाम कर बाल्टी और सबमर्सिबल के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य को तेज किया। गनीमत रही कि आग ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
    1
    अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र स्थित बिजलीघर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 11 केवी लाइन में स्पार्क और शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर के पास घास में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजलीघर स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी का इंतजाम कर बाल्टी और सबमर्सिबल के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य को तेज किया। गनीमत रही कि आग ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • घर में घुसकर स्कूल वैन चालक को मारी गोली, जिला बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रावटी गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने स्कूल वैन चालक सौरभ को घर में घुसकर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह हमला शादी में हुए पुराने विवाद के चलते किया गया है। हमलावर पहले से ही घर में घात लगाए बैठे थे।
    1
    घर में घुसकर स्कूल वैन चालक को मारी गोली,
जिला बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रावटी गांव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने स्कूल वैन चालक सौरभ को घर में घुसकर गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि यह हमला शादी में हुए पुराने विवाद के चलते किया गया है। हमलावर पहले से ही घर में घात लगाए बैठे थे।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    33 min ago
  • Post by Devraj Saini
    1
    Post by Devraj Saini
    user_Devraj Saini
    Devraj Saini
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम ने परिणामों में सुधार लाने को कार्ययोजना बनाने निर्देश दिए फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ मंगलवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि गजरौला-हसनपुर और त्रिवेणी ग्रुप की चीनी मिल चंदनपुर का निरीक्षण किया।डीएम ने मेन्टीनेंस के कार्यों को संतोष जनक बताया और परिणामों में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की करने के निर्देश दिए। डीएम ने दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० में निरीक्षण के दौरान चल रहे रिपेयर मेंटेनेंस के कार्य को परखा। प्रभारी मुख्य अभियंता द्वारा विस्तार से मिल के उपकरणों के जानकारी दी तथा केन कैरियर की चैन, लेबलर, कटर एवं फाइब्राइजर तथा मिलिंग इत्यादि के कार्य जानकारी दी गई। वर्तमान में मिल में उपकरणों की डिस्मेंटलिंग का कार्य चल रहा है। मिल में लगभग 75 से 80 प्रतिशत डिस्मेंटलिंग का कार्य कर पूरा हो चुका है। मुख्य रसायनविद् के द्वारा वयालिंग हाउस के सयंत्रो के संबंध में बताया। उन्होंने बतया कि जूस को प्रोसेस करके तथा मिल्क ऑफ लाइम एवं सल्फर का उपयोग करके जूस का शोधन किया जाता है। उनके द्वारा जूस से चीनी बनने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। वर्तमान में वयालिंग हाउस के उपकरणों की धुलाई एवं इवेपोरेटर वॉडिज की सफाई का कार्य चल रहा है। इस समय मिल के विभिन्न उपकरणों के खोलने का कार्य चल रहा है। वर्तमान में कार्य की प्रगति संतोषजनक है। डीएम ने मिल प्रबंधन के लिए वित्तीय शुचिता व मितव्ययता एवं तकनीकी परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने परिणामों में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की करने के निर्देश दिए। डीएम ने त्रिवेणी ग्रुप की चीनी मिल चंदनपुर के निरीक्षण के दौरान केन कैरियर से लेकर मिल हाउस, वायलिंग हाउस तक के मेन्टीनेन्स के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने मेन्टीनेंस के कार्यों को संतोष जनक बताया। इस दौरान न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, डीसीओ मनोज कुमार, प्रधान प्रबंधक गुलशन, आमोद कुमार शर्मा, दिलीप सोलंकी, वैभव सिंह, मेवालाल पासी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। -------------
    4
    डीएम ने परिणामों में सुधार लाने को कार्ययोजना बनाने निर्देश दिए
फोटो 
दिनेश कुमार प्रजापति 
अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ मंगलवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि गजरौला-हसनपुर और त्रिवेणी ग्रुप की चीनी मिल चंदनपुर का निरीक्षण किया।डीएम ने मेन्टीनेंस के कार्यों को संतोष जनक बताया और परिणामों में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि० में निरीक्षण के दौरान चल रहे रिपेयर मेंटेनेंस के कार्य को परखा। प्रभारी मुख्य अभियंता द्वारा विस्तार से मिल के उपकरणों के जानकारी दी तथा केन कैरियर की चैन, लेबलर, कटर एवं फाइब्राइजर तथा मिलिंग इत्यादि के कार्य जानकारी दी गई। वर्तमान में मिल में उपकरणों की डिस्मेंटलिंग का कार्य चल रहा है। मिल में लगभग 75 से 80 प्रतिशत डिस्मेंटलिंग का कार्य कर पूरा हो चुका है। मुख्य रसायनविद् के द्वारा वयालिंग हाउस के सयंत्रो के संबंध में बताया। उन्होंने बतया कि जूस को प्रोसेस करके तथा मिल्क ऑफ लाइम एवं सल्फर का उपयोग करके जूस का शोधन किया जाता है। उनके द्वारा जूस से चीनी बनने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। वर्तमान में वयालिंग हाउस के उपकरणों की धुलाई एवं इवेपोरेटर वॉडिज की सफाई का कार्य चल रहा है। इस समय मिल के विभिन्न उपकरणों के खोलने का कार्य चल रहा है। वर्तमान में कार्य की प्रगति संतोषजनक है।
डीएम ने मिल प्रबंधन के लिए वित्तीय शुचिता व मितव्ययता एवं तकनीकी परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने परिणामों में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की करने के निर्देश दिए। डीएम ने त्रिवेणी ग्रुप की चीनी मिल चंदनपुर के निरीक्षण के दौरान केन कैरियर से लेकर मिल हाउस, वायलिंग हाउस तक के मेन्टीनेन्स के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने मेन्टीनेंस के कार्यों को संतोष जनक बताया। 
इस दौरान न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, डीसीओ मनोज कुमार, प्रधान प्रबंधक गुलशन, आमोद कुमार शर्मा, दिलीप सोलंकी, वैभव सिंह, मेवालाल पासी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-------------
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.