*शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान, 101 शिक्षक हुए सम्मानित* *डीआईईटी चैनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन* पश्चिमी सिंहभूम जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं शिक्षण गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 101 शिक्षकों को शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन चक्रधरपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चैनपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री इरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-डीआईईटी प्राचार्य प्रवीण कुमार सहित डीआईईटी के संकाय सदस्य एवं जिले के शिक्षक उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों में प्रोजेक्ट रैल के प्रश्नपत्र निर्माण में सहयोग करने वाले शिक्षक, सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण से जुड़े प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी, विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षक तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक शामिल रहे। *◆ शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी :- उपायुक्त* उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट रैल, विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में शिक्षकों की भागीदारी शिक्षा को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में सहायक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की क्षमता एवं रुचि को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षकों के अच्छे कार्यों की पहचान और सम्मान उन्हें आगे भी नई पहल करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों को निरंतर मजबूत करने की अपील की। *◆ निरंतर सीखना शिक्षक की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने :- उप विकास आयुक्त* उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर सीखना आवश्यक है। सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों, अनुभवों और नवाचारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और प्रयोग की प्रवृत्ति विकसित करती हैं। शिक्षकों को अपने सफल प्रयोगों एवं अनुभवों को अन्य विद्यालयों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि उनका लाभ व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। शिक्षक अपने अनुभव और नवाचार के माध्यम से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करें तथा विद्यालयों में सीखने का बेहतर वातावरण तैयार करने में योगदान दें। *◆ शिक्षकों को मिला प्रोत्साहन, शिक्षा में नवाचार का संकल्प* समारोह में शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से प्रभावी बनाया जा रहा है। 101 शिक्षकों का सम्मान उनके योगदान की पहचान के साथ-साथ अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का अवसर बना।
*शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान, 101 शिक्षक हुए सम्मानित* *डीआईईटी चैनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन* पश्चिमी सिंहभूम जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार एवं शिक्षण गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 101 शिक्षकों को शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन चक्रधरपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चैनपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री इरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-डीआईईटी प्राचार्य प्रवीण कुमार सहित डीआईईटी के संकाय सदस्य एवं जिले के शिक्षक उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों में प्रोजेक्ट रैल के प्रश्नपत्र निर्माण में सहयोग करने वाले शिक्षक, सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण से जुड़े प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी, विज्ञान
प्रदर्शनी के आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षक तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक शामिल रहे। *◆ शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी :- उपायुक्त* उपायुक्त मनीष कुमार ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट रैल, विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में शिक्षकों की भागीदारी शिक्षा को अधिक प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में सहायक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की क्षमता एवं रुचि को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने का आह्वान किया। उपायुक्त ने
कहा कि शिक्षकों के अच्छे कार्यों की पहचान और सम्मान उन्हें आगे भी नई पहल करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों को निरंतर मजबूत करने की अपील की। *◆ निरंतर सीखना शिक्षक की कार्यसंस्कृति का हिस्सा बने :- उप विकास आयुक्त* उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर सीखना आवश्यक है। सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों, अनुभवों और नवाचारों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और प्रयोग की प्रवृत्ति विकसित करती हैं। शिक्षकों को अपने सफल प्रयोगों एवं अनुभवों को अन्य विद्यालयों के साथ
साझा करना चाहिए, ताकि उनका लाभ व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। शिक्षक अपने अनुभव और नवाचार के माध्यम से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करें तथा विद्यालयों में सीखने का बेहतर वातावरण तैयार करने में योगदान दें। *◆ शिक्षकों को मिला प्रोत्साहन, शिक्षा में नवाचार का संकल्प* समारोह में शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से प्रभावी बनाया जा रहा है। 101 शिक्षकों का सम्मान उनके योगदान की पहचान के साथ-साथ अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का अवसर बना।
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। दिनांक :- 16 सितम्बर 2026 खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, 5,000 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद। सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 5,000 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें। प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित नंबरों पर दे सकते हैं— सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र: 📞 +91 96316 85811 आदित्यपुर अंचल क्षेत्र: 📞 +91 90313 80385 प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।4
- जल, जंगल, जमीन पर चंपई सोरेन का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा? जल, जंगल, जमीन पर चंपई सोरेन का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा?1
- एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- ओबीसी आरक्षण और रजिस्टर-2 के अनुसार ऑनलाइन रसीद को लेकर राजद करेगी आंदोलन *ओबीसी आरक्षण और रजिस्टर-2 के अनुसार ऑनलाइन रसीद को लेकर राजद करेगी आंदोलन* लातेहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लातेहार जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। इसमें जिले के सभी प्रखंडों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं पूर्व के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लातेहार जिले में ओबीसी समुदाय को वर्तमान में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। राजद ने ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की। इसके साथ ही जिले में हुए सर्वे में दर्ज त्रुटियों को सुधारने तथा रजिस्टर-2 के अनुसार ऑनलाइन रसीद काटने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बताया कि इन मांगों को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को भी आवेदन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। राजद ने निर्णय लिया है कि यदि एक माह के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो लातेहार जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। *संतोष यादव को प्रखंड से जिला में जिला सचिव बनाया गया सभी ने संतोष यादव को बधाई दिया।* बैठक में बल्ली यादव, मोहर सिंह यादव, देववंश यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज नारायण गिरी, युवा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, भोला सिंह, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, सुरेश राम, निजाम अंसारी, संतोष यादव, इमरान अंसारी एवं चेतन यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बंटी खान का बड़ा बयान ! भाई प्रिंस खान से परेशान परिवार ? Banti Khan | Wasseypur News बंटी खान का बड़ा बयान ! भाई प्रिंस खान से परेशान परिवार ? Banti Khan | Wasseypur News वासेपुर में हंगामे के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का बयान सामने आया है। बंटी खान ने अपने बयान में प्रिंस खान से जुड़े होने के कारण परिवार को परेशानी होने की बात कही और प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की अपील की। बंटी खान ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की स्थिति और अपनी परेशानियों का जिक्र किया। अब देखिए Banti Khan का पूरा बयान और जानिए उन्होंने कैमरे पर क्या कहा। 📍 Wasseypur | Dhanbad | Jharkhand 🎥 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले This live stream is for informational and public awareness purposes only. Disclaimer: इस वीडियो में व्यक्त बातें संबंधित व्यक्ति के बयान पर आधारित हैं। Ranchi Club TV इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता। Banti Khan, Banti Khan Statement, Banti Khan Viral Video, Prince Khan, Prince Khan Brother, Prince Khan News, Wasseypur News, Wasseypur Viral Video, Wasseypur Dhanbad, Dhanbad News, Dhanbad News Today, Jharkhand News, Jharkhand News Today, Banti Khan Interview, Banti Khan Latest News, Banti Khan Statement Today, Wasseypur News Today, Wasseypur Update, Dhanbad Viral Video, Prince Khan Latest News, वासेपुर न्यूज़, बंटी खान, बंटी खान बयान, बंटी खान वायरल वीडियो, प्रिंस खान, प्रिंस खान न्यूज़, धनबाद न्यूज़, झारखंड न्यूज़, Ranchi Club TV #BantiKhan #PrinceKhan #Wasseypur #WasseypurNews #DhanbadNews #JharkhandNews #BantiKhanStatement #WasseypurViral #Dhanbad #PrinceKhanNews #ViralVideo #Jharkhand #RanchiClubTV #बंटीखान #प्रिंसखान #वासेपुर #धनबाद1
- सागजोड़ी में PESA के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन, ग्रामीणों में खुशी की लहर मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सागजोड़ी गांव में PESA (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) कानून के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन किया गया। ग्राम सभा के पुनर्गठन से पूर्व राज्य स्तरीय प्रशिक्षक मनोज कुमार सोय ने ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा 2 जनवरी 2026 को लागू अधिसूचना के अध्याय एक से 17 तक के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही पारंपरिक ग्राम सभा को मजबूत करने तथा उसके माध्यम से गांव के विकास और प्रबंधन को आगे बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मनोज कुमार सोय ने कहा कि PESA के तहत ग्राम सभा को गांव की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का अपना कोष होगा, जिसका संचालन और प्रबंधन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले बैंक में बचत खाता खोलना होगा। खाते का संचालन ग्राम मुंडा सह अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम सभा की नियमित बैठक आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि निर्धारित कर बैठक की जाए तथा ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्राम सभा ही गांव के अधिकारों, विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आधारशिला है। ग्राम सभा के पुनर्गठन के दौरान सचिव के रूप में श्रीमती रानी गुड़िया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुलेमान जोजो का चयन किया गया। प्रशिक्षक मनोज कुमार सोय ने नवगठित ग्राम सभा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न उपसमितियों के गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें जल्द गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण एवं सहयोग जारी रखने की बात कही। इसके बाद मार्शल गुड़िया के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, ग्राम विकास समिति समेत विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया। ग्राम सभा के कार्यालय के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्योधन गुड़िया के घर को कार्यालय के रूप में निर्धारित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम मुंडा सह अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्राम सभा के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और खुशी देखी गई। कार्यक्रम में मुखिया श्रीमती रानी गुड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एतवा गुड़िया, डाकुआ सुखलाल भूमिज, मार्शल गुड़िया, मास्टर ट्रेनर पतोर जोंकों, उमेश महली, बिना कुमारी पान, सुनीता भूमिज, ललिता भूमिज, मसीह गुड़िया, मानसिद्ध, महेंद्र मंगलसिंह, सका सहित तीन सौ से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि PESA के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन गांव के अधिकारों और पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- गणेश पूजा पंडाल में नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा महतो टोली स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गणेश पुजा समिति के सदस्यों ने नीलकंठ सिंह मुंडा को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। नीलकंठ मुंडा ने भगवान गणेश के समक्ष शिश निवाये। उन्होंने कहा की भगवान गणेश संसार के सभी जीव जन्तुओं का कष्ट को दुर करने वाले हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से गणपति बप्पा से मनोकामना करता है उसका मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से अर्जी किये की क्षेत्र में हरियाली, खुशीहाली, के साथ सभी लोगों के चहरे में खुशी हमेशा बरकरार रहे। क्षेत्र में महामारी जैसा बिमारी कभी ना आये। मौके पर भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बडाईक, बालकिशुन महतो, दिलीप सिन्हा, आशिश कुमार मेहता, पूजा समिति के सदस्यों और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- राँची में ड्यूटी के दौरान शराब ? Viral Video ने उठाए बड़े सवाल ! Ranchi Traffic Police राँची में ड्यूटी के दौरान शराब ? Viral Video ने उठाए बड़े सवाल ! Ranchi Traffic Police राजधानी रांची के खादगढ़ा चौक का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के शराब सेवन का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दूसरे पुलिसकर्मी से भी शराब लेने की बात कहते हुए आवाज सुनाई देती है। अब सवाल है—क्या इस वायरल वीडियो का ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेंगे? क्या पूरे मामले की जांच होगी? वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि Ranchi Club TV नहीं करता है। यह वीडियो केवल सूचना और जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जा रहा है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. आपका क्या कहना है? अपनी राय Comment Box में जरूर बताइए। Ranchi Club TV | सच्ची खबर, सबसे पहले Ranchi Traffic Police, Ranchi Police, Ranchi Viral Video, Khadgarha Chowk, Ranchi News, Jharkhand News, Traffic Police Viral Video, Ranchi Traffic News, Police Viral Video, Ranchi Latest News, Jharkhand Police, Ranchi Breaking News, Viral Video Ranchi, रांची ट्रैफिक पुलिस, खादगढ़ा चौक, रांची वायरल वीडियो, झारखंड न्यूज़, पुलिस वायरल वीडियो, Ranchi News Today, Ranchi Club TV, Ranchi Club TV News, ड्यूटी के दौरान शराब, Traffic Police News, Viral News Jharkhand #Ranchi #RanchiNews #RanchiTrafficPolice #JharkhandNews #JharkhandPolice #ViralVideo #TrafficPolice #RanchiViralVideo #Khadgarha #RanchiClubTV #BreakingNews #NewsUpdate #ViralNews #PublicAwareness1
- उषा मोड के निकट भीषण सड़क हादसा हादसे में तीन लोग की मौत मिली जानकारी के अनुसार वह लोग गम्हरिया लाल बिल्डिंग की ओर जा रहे थे इसी क्रम में उषा मोड में एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर जिसमें तीनों की मौके पर हो गई मौत स्थानीय थाना पहुंचकर फिर वह लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया और घटना की जायजा लेते हुए दिखाई दिए गए1