logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेड़ के सहारे छत से उतरीं दो युवतियां, वरिष्ठ अभिभाषक के मकान में चोरी की कोशिश! CCTV में कैद संदिग्ध खबर नीमच के कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी से है जहां दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र पटवा के मकान में दो संदिग्ध युवतियां छत के रास्ते पहुंचीं और पेड़ के सहारे नीचे उतरती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। कैमरे में रिकॉर्ड हुई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पटवा अब जवाहर नगर में रहते हैं, जबकि टीचर कॉलोनी स्थित मकान में उनका कार्यालय संचालित होता है। इसी दौरान दो युवतियों के मकान की छत पर पहुंचने और पेड़ के सहारे नीचे उतरने की गतिविधि कैमरे में कैद हुई। खास बात यह है कि इस मकान को पहले भी दिनदहाड़े चोरी की कोशिशों में निशाना बनाया जा चुका है। पूर्व में दरवाजे तोड़कर और दीवार फांदकर अंदर घुसने के प्रयास की जानकारी सामने आई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 hrs ago
user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

पेड़ के सहारे छत से उतरीं दो युवतियां, वरिष्ठ अभिभाषक के मकान में चोरी की कोशिश! CCTV में कैद संदिग्ध खबर नीमच के कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी से है जहां दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र पटवा के मकान में दो संदिग्ध युवतियां छत के रास्ते पहुंचीं और पेड़ के सहारे नीचे उतरती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। कैमरे में रिकॉर्ड हुई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पटवा अब जवाहर नगर में रहते हैं, जबकि टीचर कॉलोनी स्थित मकान में उनका कार्यालय संचालित होता है। इसी दौरान दो युवतियों के मकान की छत पर पहुंचने और पेड़ के सहारे नीचे उतरने की गतिविधि कैमरे में कैद हुई। खास बात यह है कि इस मकान को पहले भी दिनदहाड़े चोरी की कोशिशों में निशाना बनाया जा चुका है। पूर्व में दरवाजे तोड़कर और दीवार फांदकर अंदर घुसने के प्रयास की जानकारी सामने आई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है।
CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    1
    एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Manasa, Neemuch•
    11 hrs ago
  • अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई
    1
    अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा
अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर  लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर  तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता
    1
    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता
    user_नरसिंह बड़ोदिया
    नरसिंह बड़ोदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता ।
 
सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त
कार्य का विवरण   - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के  पास  एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो  पुलिस बल  द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी  है 
नाम आरोपी   -    विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर   
जप्त मश्रुका  -       01-  अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये
02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक  MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला  ,  आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत ,  आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान  रहा।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ऐतिहासिक जीत के बाद दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले। दैनिक वीरधरा राजस्थान चित्तौड़गढ़।नगर निकाय चुनाव में चंदेरिया वार्ड नंबर 5 से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गवारिया की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें उपसभापति बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में युवा, वार्डवासी और चंदेरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सांसद सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दिनेश गवारिया ने वार्ड 5 में न केवल ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की है, बल्कि वार्ड में उनकी सक्रियता, आमजन से जुड़ाव और विकास के प्रति समर्पण भाव देखते हुए उन्हें उपसभापति पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। वार्डवासियों ने कहा - विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान वार्डवासियों का कहना है कि "चंदेरिया की एक ही पुकार, उपसभापति हो हमारे द्वार।" अगर चंदेरिया क्षेत्र से उपसभापति बनता है तो पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। दिनेश गवारिया युवा नेतृत्व के रूप में सभी को साथ लेकर चलने वाले और हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संगठन स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में चंदेरिया भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    2
    ऐतिहासिक जीत के बाद दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग तेज, सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद-विधायक से मिले।
दैनिक वीरधरा राजस्थान
चित्तौड़गढ़।नगर निकाय चुनाव में चंदेरिया वार्ड नंबर 5 से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गवारिया की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें उपसभापति बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
इसी मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में युवा, वार्डवासी और चंदेरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सांसद सीपी जोशी और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मिले।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दिनेश गवारिया ने वार्ड 5 में न केवल ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की है, बल्कि वार्ड में उनकी सक्रियता, आमजन से जुड़ाव और विकास के प्रति समर्पण भाव देखते हुए उन्हें उपसभापति पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
वार्डवासियों ने कहा - विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान
वार्डवासियों का कहना है कि "चंदेरिया की एक ही पुकार, उपसभापति हो हमारे द्वार।" अगर चंदेरिया क्षेत्र से उपसभापति बनता है तो पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। दिनेश गवारिया युवा नेतृत्व के रूप में सभी को साथ लेकर चलने वाले और हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं।
सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मांग को संगठन स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में चंदेरिया भाजपा मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और वार्ड के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रेडक्रॉस परिसर में जीर्णोद्धार कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, बच्चों की सुविधाओं, छात्रावास और परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। फ्लोरिंग में गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक स्थानों पर एंटी-स्किड टाइल्स, प्रॉपर पेंटिंग, सौंदर्यीकरण तथा पानी टपकने की स्थिति में वाटरप्रूफिंग कराने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सौरभ गहलोत को सभी कार्य 17 अक्टूबर से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर गतिविधियों की जानकारी भी ली।
    1
    रेडक्रॉस परिसर में जीर्णोद्धार कार्य का कलेक्टर ने लिया जायजा
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, बच्चों की सुविधाओं, छात्रावास और परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। फ्लोरिंग में गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक स्थानों पर एंटी-स्किड टाइल्स, प्रॉपर पेंटिंग, सौंदर्यीकरण तथा पानी टपकने की स्थिति में वाटरप्रूफिंग कराने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सौरभ गहलोत को सभी कार्य 17 अक्टूबर से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर गतिविधियों की जानकारी भी ली।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए
    1
    सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया
सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • MP - पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत और जनपद के अफ़सर AC रूम से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .! पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत और जनपद के अफ़सर AC रूम से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .!
    1
    MP - पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत 
और जनपद के अफ़सर AC रूम 
से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .!
पंचायतो में बुरे हाल ~ जिला पंचायत 
और जनपद के अफ़सर AC रूम 
से निकलो - गाँव - फलिया घूमो .!
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.