*गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH किए गए शिफ्ट।* (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) पटना 07 फरवरी 2026 पटना:-बिहार की राजधानी पटना में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने उन्हें मंदिरी स्थित आवास से कई घंटे की मशक्कत के बाद हिरासत में लिया और पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई. गिरफ्तारी के बाद उन्हें IGIMS अस्पताल लाया गया, जहां बताया गया कि उन्हें लंबे समय तक स्ट्रेचर लेटाया गया और बेड उपलब्ध नहीं कराया गया. बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी करीब तीन दशक पुराने मामले से जुड़ी है. यह केस गर्दनीबाग थाने में वर्ष 1995 में दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनका मकान धोखे से किराए पर लेकर सांसद कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया और यह तथ्य किराए के समय छुपाया गया.अदालत में लगातार पेश नहीं होने के कारण पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, फिर इश्तेहार चस्पा करने का आदेश दिया गया. इसके बाद भी पेशी नहीं होने पर कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का अंतिम आदेश दिया और कार्रवाई तेज हो गई.*पप्पू यादव का पुलिस पर आरोप* गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका थी कि पुलिस उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. उनका कहना था कि वे सीधे कोर्ट जाएंगे और पुलिस स्टेशन नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस सिविल ड्रेस में आई और उन्हें लगा जैसे अपराधियों की तरह व्यवहार किया जा रहा हो. *तीन दशक पुराने मामले पर पप्पू यादव हुए अरेस्ट* फिलहाल पुलिस उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए ले गई है. करीब तीन दशक पुराने इस विवाद में हुई ताजा कार्रवाई को राज्य की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.

- पिपराकोठी NH पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराया ट्रक1
- सांसद निर्मला सीताराम के खिलाफ रोड पर नारे लगाएगा1
- happy birthday06/2/2026/1
- यूपी के बांदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर पर भरभरा कर गिर पड़ी बिल्डिंग1
- शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क दुर्घटना **************************** शिवहर/जिले के तरियानी प्रखंड के धुसुकपुर गांव निवासी राजू कुमार नामक 18 वर्षीय युवक को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। यह घटना शनिवार संध्या 06:00 बजे के आसपास हुई, जब राजू कुमार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है… द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoBiharJanataki #awazBiharnewsshivash #Sitamarhi1
- सुगौली ओवरब्रिज पर बेसुध घायल पड़ा मिला युवक। जांच में वह रक्सौल हरैया निवासी शिक्षक पाया गया। जो मोतिहारी डायट से प्रशिक्षण लेकर वापस हो रहा था।1
- यह सवाल शराब के समर्थन या विरोध का नहीं है। यह सवाल इंसान की इज्जत, आज़ादी और गरिमा का है। शादी का फंक्शन चल रहा था, लोग खुश थे, जश्न मना रहे थे। तभी पुलिस आई — कैमरे, बस, हथकड़ी और तमाशा। क्या कानून का मतलब लोगों को सरेआम बदनाम करना है? क्या महिलाओं की मान-मर्यादा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? शराब कहीं अपराध है, कहीं सरकार की कमाई। तो फिर गलती किसकी है — लोगों की या दोहरे सिस्टम की? जिंदगी हमारी है, फैसला भी हमारा होना चाहिए। #Gujarat #Ahmedabad #Sanand #LiquorBan #WomenDignity #LawVsFreedom #PoliceAction #HighProfileParty #BusinessmanReception #SystemQuestion #GujaratModel #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- पूर्वी चंपारण में रोड है मगर नाली नहीं और नाली के अनुरक्षण के नाम घोटाला? #motihari #mukhyamantrisadak #graminsadak #nitishkumar #ashokchaushary #scam #motiharibihar #viralnews #viralvideo #viralnews #viralreelsシ #foryouシ #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシal Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nitish Kumar Ashok Chaudhary Samrat Choudhary1
- यूपी के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी से छिपकर तीसरी शादी करने जा रहा था. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. मंडप में दूल्हा बैठा हुआ था. तभी पुलिस के साथ पत्नी पहुंच गई. पत्नी ने शादी समारोह में हंगामा करते हुए पति का गिरेबान पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. हंगामा होता देख महिला के साथ पहुंची पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया1