logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणगौर महोत्सव में शामिल हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारीः 3 महिलाओं की लॉटरी निकाली; बोलीं-त्यौहार हमारी समृद्ध परम्परा, इसे युवा पीढ़ी को बताए दौसा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी बुधवार को दौसा में दौरे पर पहुंचीं। गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा गार्डन में आयोजित गणगौर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं की। दिया कुमारी ने दौसा पहुंचकर सबसे पहले गणगौर महोत्सव में शिरकत की। यशोधरा गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। उनके पहुंचते ही महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। परंपराओं को जीवित रखने के लिए जरूरी डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में परंपराओं को जीवित रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने महिलाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं।

13 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
13 hrs ago

गणगौर महोत्सव में शामिल हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारीः 3 महिलाओं की लॉटरी निकाली; बोलीं-त्यौहार हमारी समृद्ध परम्परा, इसे युवा पीढ़ी को बताए दौसा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी बुधवार को दौसा में दौरे पर पहुंचीं। गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा गार्डन में आयोजित गणगौर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं,

जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं की। दिया कुमारी ने दौसा पहुंचकर सबसे पहले गणगौर महोत्सव में शिरकत की। यशोधरा गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। उनके पहुंचते ही महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्सवमय

बना रहा। परंपराओं को जीवित रखने के लिए जरूरी डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में परंपराओं को जीवित रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने महिलाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by RIVENDRA KUMAR SHARMA
    1
    Post by RIVENDRA KUMAR SHARMA
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • दौसा. दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने बुधवार शाम कुण्डल स्थित ‘शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस’ की दुकान पर पहुंचे और 64 लाख रूपए की हुई चोरी की घटना का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे जन आंदोलन करेंगे।
    3
    दौसा.
दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने बुधवार शाम कुण्डल स्थित ‘शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स  एंड संस’ की दुकान पर पहुंचे और 64 लाख रूपए की हुई चोरी की घटना का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे जन आंदोलन करेंगे।
    user_Dausa News Update
    Dausa News Update
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दौसा। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार सायं श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विशेष महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर जिले की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरा वातावरण आस्था और उल्लास से परिपूर्ण हो उठा। इस अवसर पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा योगेंद्र फौजदार, सिकराय उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, सिकराय तहसीलदार हेमेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    3
    दौसा। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार सायं श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विशेष महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर जिले की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरा वातावरण आस्था और उल्लास से परिपूर्ण हो उठा।
इस अवसर पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जगमोहन मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा योगेंद्र फौजदार, सिकराय उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, सिकराय तहसीलदार हेमेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कुंडल। मुख्यालय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार देर रात पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और लोहे की जाली को ऊंचा कर जाली को ऊपर कर हालांकि मंदिर के अंदर उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। वहां आए भक्त जनो ने चढ़ाए पैसे को राशि लेकर फरार हो गए। इसके अलावा मंदिर में लगी लाइट की लीड भी निकालकर अपने साथ ले गए। चोरी के दौरान चोरों ने मंदिर परिसर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे मंदिर का माहौल भी बिगड़ गया। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी सामने आई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
    2
    कुंडल। मुख्यालय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार देर रात पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में पहुंचे और लोहे की जाली को ऊंचा कर जाली को ऊपर कर हालांकि मंदिर के अंदर उन्हें कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा। वहां आए भक्त जनो ने चढ़ाए पैसे को  राशि लेकर फरार हो गए। इसके अलावा मंदिर में लगी लाइट की लीड भी निकालकर अपने साथ ले गए।
चोरी के दौरान चोरों ने मंदिर परिसर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे मंदिर का माहौल भी बिगड़ गया। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी सामने आई।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Khemraj Joshi
    1
    Post by Khemraj Joshi
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घायल यात्री को सुरक्षित काठमांडू पहुंचाया गया है।
    1
    राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घायल यात्री को सुरक्षित काठमांडू पहुंचाया गया है।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नई नाथ धाम मंदिर में चतुर्दशी पर्व पर भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर में भोले बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी रामराय के नेतृत्व रामजीलाल द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती किए इस दौरान भोले बाबा के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के मंदिर में माला,प्रसाद दूध बैंगन बुहारी आदि चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर बांसखोह पुलिस प्रशासन के चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान स्टाफ दिनेश कुमार,सीताराम भी मौजूद थे श्रद्धालुओं द्वारा भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इसी के साथ ही नई नाथ गौ सेवक द्वारा भी गायों के लिए हरा चारा ओर बंदरों के लिए भी चना, फल आदि की व्यवस्था की
    4
    नई नाथ धाम मंदिर में चतुर्दशी पर्व पर भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी 
बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम मंदिर में भोले बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी रामराय के नेतृत्व रामजीलाल द्वारा  विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती किए इस दौरान भोले बाबा के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के मंदिर में माला,प्रसाद दूध बैंगन बुहारी आदि चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर बांसखोह पुलिस प्रशासन के चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान स्टाफ दिनेश कुमार,सीताराम भी मौजूद थे श्रद्धालुओं द्वारा भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इसी के साथ ही नई नाथ गौ सेवक द्वारा भी गायों के लिए हरा चारा ओर बंदरों के लिए भी चना, फल आदि की व्यवस्था की
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आईपीएस अंशिका वर्मा ने अमावस्या के पावन अवसर पर यज्ञ में आहुति देकर बिश्नोई समाज की परंपरा को अपनाते हुए अंशिका बिश्नोई के रूप में नई पहचान ग्रहण की। उनका विवाह आईपीएस कृष्णा कुमार बिश्नोई के साथ 29 मार्च को संपन्न होगा। आस्था, परंपरा और नए जीवन की शुरुआत
    1
    आईपीएस अंशिका वर्मा ने अमावस्या के पावन अवसर पर यज्ञ में आहुति देकर बिश्नोई समाज की परंपरा को अपनाते हुए अंशिका बिश्नोई के रूप में नई पहचान ग्रहण की। उनका विवाह आईपीएस कृष्णा कुमार बिश्नोई के साथ 29 मार्च को संपन्न होगा।
आस्था, परंपरा और नए जीवन की शुरुआत
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.