भाजपा मंडल हसनगंज की मासिक बैठक,संगठन को मजबूत करने पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा हुई कटिहार जिले के हसनगंज बाजार स्थित ज्योतिष कांत कुंवर के आवाज पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने की, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए, साथ ही क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, विकास विश्वास, समाजसेवी गौतम कुमार, पप्पू मंडल, ज्योतिष कांत कुंवर, दिलीप मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, भगवत शर्मा, महेंद्र मंडल, प्रेम पोद्दार सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा मंडल हसनगंज की मासिक बैठक,संगठन को मजबूत करने पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा हुई कटिहार जिले के हसनगंज बाजार स्थित ज्योतिष कांत कुंवर के आवाज पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने की, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन
को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने
का आग्रह किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए, साथ ही क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, विकास विश्वास, समाजसेवी गौतम कुमार, पप्पू मंडल, ज्योतिष कांत कुंवर, दिलीप मंडल, मुकेश श्रीवास्तव, भगवत शर्मा, महेंद्र मंडल, प्रेम पोद्दार सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नल जल योजना तीन सौ लीटर शुद्ध पानी हो रहा है प्रतिदिन बर्बाद।1
- कटिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक छोटे बच्चों को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लापरवाही न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मासूम बच्चों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- एक वायरल वीडियो की सच्चाई पर प्रश्नचिन्ह लगा है। समाचार माध्यम इसकी पुष्टि नहीं कर रहा, लेकिन मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की जा रही है।1
- पूर्णिया में एक शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- कटिहार के बिनोद पुर स्थित जन सेवा पैथोलॉजी ने खून जांच पर विशेष छूट की घोषणा की है। अब आप आधी कीमत यानी 50% की छूट पर अपनी खून जांच करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल करें।1
- आप सभी को मदर डे पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं हैप्पी मदर डे माता-पिता का क़र्ज़ कभी भी नहीं उतर सकता बच्चा माता-पिता इतना कुछ करते हैं अपने बच्चों के लिए आज बच्चों को भी कुछ करना चाहिए अपनी मां के लिए1
- साउथ का हीरो बन गया साउथ का मुख्यमंत्री.1
- मई की बेमौसम बारिश बनी किसानों के लिए आफत।1