logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट ने बनाएं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी सोरांव प्रयागराज। संस्था की अध्यक्षा पूजा चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ सोनकर ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल देव आजाद को नियुक्त किया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव आजाद ने संगठन विस्तार करते हुवे अधिवक्ता आदर्श कुमार को प्रदेश महासचिव, अधिवक्ता साहिल कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रयागराज के तेजतर्रार पत्रकार अजय कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी व समाजसेवी मुकेश कुमार सिंहानिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मोनी सोनकर को महिला मोर्चा जिला प्रभारी यमुनापार प्रयागराज, अधिवक्ता अरविंद चौधरी को प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता बलवीर कुमार को प्रदेश विधिक सलाहकार, मनोरंजन सिंह मुंडा को प्रदेश संगठन मंत्री, रितांशु सोनकर को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष, विष्णु कांत मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सोनी को जिला उपाध्यक्ष व कृष्ण प्रताप सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया। समस्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

8 hrs ago
user_Anil Kumar
Anil Kumar
Soraon, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट ने बनाएं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी सोरांव प्रयागराज। संस्था की अध्यक्षा पूजा चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ सोनकर ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल देव आजाद को नियुक्त किया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव आजाद ने संगठन विस्तार करते हुवे अधिवक्ता आदर्श कुमार को प्रदेश महासचिव, अधिवक्ता साहिल कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रयागराज के तेजतर्रार पत्रकार अजय कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी व समाजसेवी मुकेश कुमार सिंहानिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मोनी सोनकर को महिला मोर्चा जिला प्रभारी यमुनापार प्रयागराज, अधिवक्ता अरविंद चौधरी को प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता बलवीर कुमार को प्रदेश विधिक सलाहकार, मनोरंजन सिंह मुंडा को प्रदेश संगठन मंत्री, रितांशु सोनकर को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष, विष्णु कांत मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सोनी को जिला उपाध्यक्ष व कृष्ण प्रताप सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया। समस्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

More news from Prayagraj and nearby areas
  • *प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए *प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 172 सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई*
    1
    *प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ   (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए
*प्रयागराज रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ   (आरआरसी) इलाहाबाद की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 250 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 172 सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई*
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील। जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील।
    1
    जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील।
जनपद न्यायालय प्रयागराज के कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी हेतु अनामिका तिवारी जी ने की जोरदार अपील।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रशासन केवल ARTO के द्वारा वाहन मालिकों को डराकर मासिक बना देता है। और ज्यादा से ज्यादा वाहन का चालान कर देता है। लेकिन विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करता। आने जाने का भाडा बच्चों से विद्यालय वसूलता है। 1260 रुपये मासिक प्रति बच्चो का भांडा है। लगभग सैकड़ो बीघा जमीन ऐसे किसानो से खरीद कर उनको ही टाटा सूमो बोलेरो खरीदा कर किराये में लेते हैं। और ड्राइवर और बैठने कि व्यवस्था स्वमं करते हैं। वाहन चालक दो चार हजार का होता है। जिसको यह खुद भर भी देते हैं। लेकिन विद्यालय का नाम बचाते हैं। यह कोई फोन नम्बर विद्धालय का नही देते जिससे बात हो सके
    1
    प्रशासन केवल ARTO के द्वारा वाहन मालिकों को डराकर मासिक बना देता है। और ज्यादा से ज्यादा वाहन का चालान कर देता है।

लेकिन विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करता।

आने जाने का भाडा बच्चों से विद्यालय वसूलता है।
1260 रुपये मासिक प्रति बच्चो का भांडा है। 

लगभग सैकड़ो बीघा जमीन ऐसे किसानो से खरीद कर उनको ही टाटा सूमो बोलेरो खरीदा कर किराये में लेते हैं। 
और ड्राइवर और बैठने कि व्यवस्था स्वमं करते हैं। 
वाहन चालक दो चार हजार का होता है। जिसको यह खुद भर भी देते हैं। लेकिन विद्यालय का नाम बचाते हैं।

यह कोई फोन नम्बर विद्धालय का नही देते जिससे बात हो सके
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ: त्रिवेणी बाँध पर गूँजा शिवनाम, दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु विश्व जन कल्याण एवं सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ आज दूसरे दिन भी प्रयाग के गौरवमयी सन्तों के आशीर्वाद एवं सानिध्य में लगातार जारी रहा। श्री गायत्री यज्ञशाला मन्दिर, हण्डिया बाबा योगालय के बगल में त्रिवेणी बाँध पर आज भक्तों ने शिवनाम जप करते हुए पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। ​आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय मिश्र बनकटा उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मधुबाला पाण्डेय ने भगवान पार्थिव शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करते हुए सर्व मनोकामना पूर्ति एवं विश्व जन कल्याण की कामना की।
    1
    पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ: त्रिवेणी बाँध पर गूँजा शिवनाम, दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु


विश्व जन कल्याण एवं सर्व मनोकामना पूर्ति हेतु नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ आज दूसरे दिन भी प्रयाग के गौरवमयी सन्तों के आशीर्वाद एवं सानिध्य में लगातार जारी रहा। श्री गायत्री यज्ञशाला मन्दिर, हण्डिया बाबा योगालय के बगल में त्रिवेणी बाँध पर आज भक्तों ने शिवनाम जप करते हुए पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया।
​आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय मिश्र बनकटा उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मधुबाला पाण्डेय ने भगवान पार्थिव शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करते हुए सर्व मनोकामना पूर्ति एवं विश्व जन कल्याण की कामना की।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नैनी में जलकल विभाग के गाड़ी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त लोगों का आरोप है कि नगर निगम की जितनी भी गाड़ी है अधिकतर किसी में नंबर प्लेट होता ही नहीं प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के मेवालाल की बगिया के समीप शुक्रवार को जलकल विभाग के एक टैंकर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई, जब जलकर विभाग की गाड़ी बैक कर रही थी। इसी दौरान पीछे से गुजर रही कार जलकर विभाग की गाड़ी से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद कार चालक ने जलकर विभाग की गाड़ी चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर जलकल विभाग के कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में विभाग की ओर से कार को गैरेज ले जाकर उसकी मरम्मत कराई गई। कार चालक प्रशोत त्रिपाठी कौंधियारा से आ रहे थे जो पेशे से शिक्षक हैं। वह शुक्रवार को कौंधियारा से प्रयागराज जा रहे थे। मेवालाल की बगिया के पास पहुंचने पर बैक हो रहे जलकल विभाग के गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने आरोप लगाया कि संबंधित जलकर विभाग की गाडी़ में न तो साइड मिरर लगा था और न ही वाहन का पंजीकरण (नंबर) स्पष्ट रूप से अंकित था।
    1
    नैनी में जलकल विभाग के गाड़ी की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
लोगों का आरोप है कि नगर निगम की जितनी भी गाड़ी है अधिकतर किसी में नंबर प्लेट होता ही नहीं
प्रयागराज।  नैनी क्षेत्र के मेवालाल की बगिया के समीप शुक्रवार को जलकल विभाग के एक टैंकर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई, जब जलकर विभाग की गाड़ी बैक कर रही थी। इसी दौरान पीछे से गुजर रही कार जलकर विभाग की गाड़ी से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद कार चालक ने जलकर विभाग की गाड़ी चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर जलकल विभाग के कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में विभाग की ओर से कार को गैरेज ले जाकर उसकी मरम्मत कराई गई। कार चालक प्रशोत त्रिपाठी कौंधियारा से आ रहे थे जो पेशे से शिक्षक हैं। वह शुक्रवार को कौंधियारा से प्रयागराज जा रहे थे। मेवालाल की बगिया के पास पहुंचने पर बैक हो रहे जलकल विभाग के गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने आरोप लगाया कि संबंधित जलकर विभाग की गाडी़ में न तो साइड मिरर लगा था और न ही वाहन का पंजीकरण (नंबर) स्पष्ट रूप से अंकित था।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *प्रयागराज* *एक छोटी सी बच्ची और एक बड़ा दिल* *कहते हैं,असली पहचान पद से नहीं, उसके व्यवहार से होती है* प्रयागराज में आयोजित एक पैड बैंक कार्यक्रम में एक छोटी बच्ची ने अपने नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही डॉ. अंकिता राज—महिला सशक्तिकरण एवं पेरेंटिंग कोच, जिनकी पहचान उनके कार्यों से की जाती है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह मासूम बच्ची डॉ अंकिता के पास आई और बोली “मैम, आप बहुत सुंदर हैं, क्या आप हमारे घर आएँगी?” अक्सर ऐसे सवाल मुस्कान तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन डॉ. अंकिता राज ने उस मासूम की बात को दिल से सुना। उन्होंने उसका पता और नंबर लिख लिया। कुछ समय बाद बच्ची का फोन आया, और फिर जो हुआ, उसने सभी का दिल छू लिया। डॉ. अंकिता राज अचानक उस बच्ची के घर पहुँचीं। वह एक स्लम बस्ती थी, लेकिन उनके लिए वह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि अपनापन था। वे बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठीं, हँसीं, खेलीं, उनसे बातें कीं, पढ़ाई का महत्व समझाया और उन्हें उपहार भी दिए। डॉ अंकिता राज के इस छोटे से कदम ने बड़ा बदलाव ला दिया। अब उस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा साफ़-सफ़ाई, कूड़ेदान की व्यवस्था और जल्द ही मेडिकल कैंप लगाने की पहल भी शुरू करदी गई है। *यही है असली महिला सशक्तिकरण* जहाँ सम्मान केवल मंच पर नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचता है। जहाँ संवेदनशीलता शब्दों से नहीं, कर्मों से दिखाई देती है। एक मुलाकात, एक मुस्कान, और पूरे मोहल्ले के लिए उम्मीद की नई शुरुआत डॉ अंकिता राज से हो रही है।
    1
    *प्रयागराज*

*एक छोटी सी बच्ची और एक बड़ा दिल* 

*कहते हैं,असली पहचान पद से नहीं, उसके व्यवहार से होती है*

प्रयागराज में आयोजित एक पैड बैंक कार्यक्रम में एक छोटी बच्ची ने अपने नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही डॉ. अंकिता राज—महिला सशक्तिकरण एवं पेरेंटिंग कोच, जिनकी पहचान उनके कार्यों से की जाती है।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह मासूम बच्ची डॉ अंकिता के पास आई और बोली
“मैम, आप बहुत सुंदर हैं, क्या आप हमारे घर आएँगी?”

अक्सर ऐसे सवाल मुस्कान तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन डॉ. अंकिता राज ने उस मासूम की बात को दिल से सुना। उन्होंने उसका पता और नंबर लिख लिया।

कुछ समय बाद बच्ची का फोन आया, और फिर जो हुआ, उसने सभी का दिल छू लिया।

डॉ. अंकिता राज अचानक उस बच्ची के घर पहुँचीं। वह एक स्लम बस्ती थी, लेकिन उनके लिए वह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि अपनापन था। वे बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठीं, हँसीं, खेलीं, उनसे बातें कीं, पढ़ाई का महत्व समझाया और उन्हें उपहार भी दिए।

डॉ अंकिता राज के इस छोटे से कदम ने बड़ा बदलाव ला दिया। अब उस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा साफ़-सफ़ाई, कूड़ेदान की व्यवस्था और जल्द ही मेडिकल कैंप लगाने की पहल भी शुरू करदी गई है।

*यही है असली महिला सशक्तिकरण*

जहाँ सम्मान केवल मंच पर नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचता है।

जहाँ संवेदनशीलता शब्दों से नहीं, कर्मों से दिखाई देती है।

एक मुलाकात, एक मुस्कान, और पूरे मोहल्ले के लिए उम्मीद की नई शुरुआत डॉ अंकिता राज से हो रही है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया अकीदत्त के साथ मनाया गया मजार पर देखभाल करने वाले गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली मजार पर जो भी मुराद मांगता है वह पूरी होती है ऐसा यहां के मानने वाले जायरीन का कहना है
    1
    हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया

हजरत शहीद पठान शाह बाबा का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया
अकीदत्त के साथ मनाया गया मजार पर देखभाल करने वाले गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली मजार पर जो भी मुराद मांगता है वह पूरी होती है ऐसा यहां के मानने वाले जायरीन का कहना है
    user_Mohammed Shakil Khan
    Mohammed Shakil Khan
    Court reporter Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ________________________ मिर्जापुर। 1 अगस्त 2026/ विंध्याचल स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहित पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद मंदिर के गर्भगृह से शुरू होकर विंध्य कॉरिडोर और पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक दुकान तक पहुंच गया, जहां पिता-पुत्र ने कथित तौर पर एक पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद को तत्काल प्रभावी ढंग से नहीं रोक सकी। बाद में दोनों पक्ष विंध्याचल थाने पहुंचे, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
विंध्याचल धाम में पुरोहितों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, गर्भगृह से कॉरिडोर तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
________________________
मिर्जापुर। 1 अगस्त 2026/
विंध्याचल स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहित पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद मंदिर के गर्भगृह से शुरू होकर विंध्य कॉरिडोर और पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक दुकान तक पहुंच गया, जहां पिता-पुत्र ने कथित तौर पर एक पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी। 
घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद को तत्काल प्रभावी ढंग से नहीं रोक सकी। बाद में दोनों पक्ष विंध्याचल थाने पहुंचे, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया...!!
रंजीत कुमार सोनकर 
(प्रधान संपादक) 
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.