Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाल्मिक समाज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में किया कार्यक्रम आयोजित
NATION MEDIA AB
बाल्मिक समाज ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में किया कार्यक्रम आयोजित
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन! श्रद्धेय बाबासाहेब ज्ञान, भक्ति और कर्म के त्रिवेणी संगम थे। 'शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो' का मंत्र देकर स उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के मन में एक नव उत्साह का संचार किया था। मे समर्पित करने का संकल्प ले हम उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने आप को देश और जनता की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लें।1
- Post by Banti shrivas1
- कहानी अंचल की शिक्षा वीरता की,,,, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दसवीं 93.50% लाकर अंचल को किया गौरवान्वित। हर्षवर्धन सिंह तोमर ने ग्वालियर के प्रगति विद्या पीठ में अध्यनरत रहते हुए उपलब्धि हासिल की,। अंचल के वीर सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर (शौर्य चक्र) सम्मानित के लघु सुपुत्र हैं हर्षवर्धन सिंह तोमर। कभी अंचल को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता था आज निकल रहे अव्वल दर्जे के शिक्षा वीर *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए है जिसमें अंचल के रुअर अंबाह निवासी अमर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित हवलदार विवेक सिंह तोमर के छोटे बेटे हर्षवर्धन सिंह तोमर ने लगभग 94%परसेंट लाकर प्रगति विद्यापीठ ग्वालियर के साथ-साथ अंचल का नाम भी गौरवान्वित किया है इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए उनके चाचा हवलदार (सेवानिवृत्त)धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कभी अंचल को हीनता और शिक्षा में पिछड़ेपन के लिए कम पढ़े लिखे लोगों का क्षेत्र कहा जाता था लेकिन आज पूरे अंचल को वीरों की भूमि और शिक्षा के क्षेत्र में लगन और मेहनत के चलते युवाओं के द्वारा गौरवान्वित किया जा रहा है साथ-साथ में शिक्षा के क्षेत्र में हो रही आमूलचूल उपलब्धियां के लिए सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित करना चाहता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही साथ दैनिक भास्कर ग्वालियर संस्करण ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छायाचित्र को स्थान प्रदान किया है। परीक्षा में अच्छे परिणाम को लेकर शुरुआत से ही मेहनत करनी चाहिए यह नहीं की परीक्षा के समय ही अधिक मेहनत करें एक निर्धारित समय सीमा तय करके हर रोज हमें पढ़ाई के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए उसी के उपरांत एक अच्छे परिणाम की अपेक्षा की जा सकती है,, हर्षवर्धन सिंह तोमर प्रतिभाशाली छात्र1
- दिहोली पुलिस ने महिला का खोया हुआ मोबाइल तत्परता से रिकवर कर किया सुपुर्द:— धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं सीओ मनिया खलील अहमद के सुपरविजन में SHO दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस के नेतृत्व में दिहोली पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम में निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही आमजन एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं मदद करने में भी पीछे नहीं है। थानाधिकारी दिहोली सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में दिहोली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित महिला का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे में दस्तयाब कर सकुशल सुपुर्द किया है। दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक महिला श्रीमती मधु शर्मा निवासी हनुमानपुरा थाना दिहोली अपने परिजनों के साथ राजाखेड़ा से धौलपुर रोड पर बाइक से जा रही तो रास्ते में मछरिया के पास उसका मोबाइल कहीं गिर गया। इसके बाद महिला ने वहां पर तलाश किया और नहीं मिलने पर करीब दोपहर 3 बजे दिहोली पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाधिकारी थाना दिहोली सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस ने ड्यूटी अधिकारी लोकेश शर्मा हैंड कानि के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्परता से रवाना किया। पुलिस टीम ने तत्काल से तकनीकी सहायता से मोबाइल को मछरिया के पास से रिकवर कर पीड़ित महिला को सकुशल सुपुर्द किया है। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए महिला एवं उसके परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।2
- बैंक की नीलामी के बाद भी कब्जा नहीं उसी मकान में चल रही शराब की दुकान1
- जौरा शहर के जीडी स्कूल में पढ़ने वाली प्रियांशी धाकड़ पुत्री जगदीश धाकड़ ने कक्षा दसवीं में 98.2% बनाकर अपने स्कूल का और मां बाप का नाम रोशन किया है।1
- आज रायसेन में तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ। ये तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। हर सत्र संजीदगी और गंभीरता से चला। किसानों ने उत्साह से भाग लिया। कृषि मेले में मैकेनाइजेशन, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, हाइड्रोपोनिक्स, ड्रिप इरिगेशन, हॉर्टिकल्चर, वॉटरशेड प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रदर्शन ने किसानों को नई दिशा और व्यापक जानकारी प्रदान की। इस दौरान हमने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों का कृषि रोडमैप भी जारी किया, जो यहाँ की खेती को विकसित बनाएगा। इस मेले ने कृषि मेला का एक मॉडल रूप प्रस्तुत किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि किसान इन अनुभवों को अपनाकर लाभ कमाएंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मैं कृषि मंत्रालय के सभी अधिकारियों, ICAR के साथियों, कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs), मध्यप्रदेश सरकार, समर्पित कृषि वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, सभी कर्मठ कार्यकर्ता साथियों, प्रगतिशील किसानों, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं रायसेन की जनता का हृदय से आभार करता हूँ। आप सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्पण ने इस महोत्सव को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। यह समापन नहीं, बल्कि कृषि समृद्धि के एक नए युग का शुभारंभ है।1
- जौरा शहर की कनिष्का कोचिंग का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का कोचिंग संचालक विनोद त्यागी ने किया स्वागत सम्मान फूल माला पहनकर एवं मैडल पहनकर नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान। नितिन व्यास फिजिक्स में 100 में से 98 नंबर प्राप्त किए शिवम तिवारी ने साइंस में 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं ठीक इसी तरह सोशल साइंस में चेतन त्यागी ने 100 में से 99 नंबर प्राप्त किए हैं।1
- मैं समझ रहा हूँ कि यदि ये वोट नहीं देंगे, तो महिला आरक्षण का बिल गिर जाएगा, मगर इस देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है। #NariShaktiVandan1