logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतरौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मेपुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर एक पीड़िता द्वारा सूचना दी गई की मेरे लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था बाद में उसकी हत्या कर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया आज मुखबिर की सूचना पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

8 hrs ago
user_एसके मिश्रा
एसके मिश्रा
Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

अतरौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मेपुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने पर एक पीड़िता द्वारा सूचना दी गई की मेरे लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था बाद में उसकी हत्या कर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया आज मुखबिर की सूचना पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी। मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    3
    हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ
ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी।
मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अतरौलिया के महादेवपुर में सनसनीखेज कांड — 2 लाख के जेवर व नकदी लेकर 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 7 साल की बेटी को भी ले गई साथ
    1
    अतरौलिया के महादेवपुर में सनसनीखेज कांड — 2 लाख के जेवर व नकदी लेकर 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 7 साल की बेटी को भी ले गई साथ
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अतरौलिया के महादेवपुर में बड़ा कांड! 2 लाख के जेवर लेकर 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
    1
    अतरौलिया के महादेवपुर में बड़ा कांड! 2 लाख के जेवर लेकर 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर  सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* *नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत सामग्री* *मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* *प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, दवा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो: मंत्री श्री ए के शर्मा* मऊ-उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने आज जनपद मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।मंत्री श्री शर्मा ने जनता इंटर कॉलेज परिसर में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के पैकेट, आवश्यक दवाइयां एवं राहत सामग्री किट वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित किए जाएं। जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में फंसे नागरिकों एवं पशुओं को आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत एवं आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गम एवं अधिक प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा जाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से कराई जाए। मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक जरूरतमंद तक समय से सहायता पहुंचे और प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
    2
    *मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*
*नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की राहत सामग्री*
*मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल; अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*
*प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, दवा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो: मंत्री श्री ए के शर्मा*
मऊ-उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने आज जनपद मऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने मधुबन एवं दुबारी क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।मंत्री श्री शर्मा ने जनता इंटर कॉलेज परिसर में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के पैकेट, आवश्यक दवाइयां एवं राहत सामग्री किट वितरित की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित किए जाएं। जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में फंसे नागरिकों एवं पशुओं को आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत एवं आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गम एवं अधिक प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा राहत कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमों को सक्रिय रखा जाए। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता, एंटी-लार्वा छिड़काव एवं अन्य आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से कराई जाए।
मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक जरूरतमंद तक समय से सहायता पहुंचे और प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अस्पताल परिसर से महिला का लॉकेट झपटने वाला शातिर और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अस्पताल परिसर से महिला का लॉकेट झपटने वाला शातिर और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार मऊ: जिले के थाना रानीपुर पुलिस ने अस्पताल परिसर में एक महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट झपटने (स्नैचिंग) की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का लॉकेट, बिक्री के बचे हुए नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त थाना रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मिर्जापुर गौशाला के सामने पहुंची। थोड़ी देर बाद हुड़हरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार संदिग्ध को मुखबिर ने पहचान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पछताछ में उसने अपना नाम सुजीत यादव पुत्र बंशी यादव (उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम छपरा, थाना चिरैयाकोट, मऊ) बताया। उसकी जामा तलाशी के दौरान पैकेट से 1930 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सुजीत यादव ने स्वीकार किया कि उसने 9 सितंबर 2026 को अस्पताल परिसर से महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट छीना था। उसने उस लॉकेट को चिरैयाकोट में नितेश उर्फ गोलू की सोने-चांदी की दुकान पर 21,000 रुपये में बेचा था। बरामद नकदी उसी बिक्री के बचे हुए पैसे हैं, जबकि बाकी रकम उसने अपने पिता के इलाज में खर्च कर दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP54AX0264) के कागजात न दिखाने पर उसे एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने अभियुक्त सुजीत यादव को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) व 317(2) के तहत हिरासत में ले लिया। सुनार भी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम चिरैयाकोट चौक पहुंची और ज्वैलर नितेश उर्फ गोलू पुत्र स्व. रामकरन (उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना चिरैयाकोट, मऊ) को तलब किया। पूछताछ के बाद ज्वैलर ने चोरी का मंगलसूत्र का लॉकेट पुलिस को उपलब्ध कराया। मौके पर पहुंची पीड़िता (महिला) ने बरामद लॉकेट और अभियुक्त सुजीत यादव की शिनाख्त की। चोरी का माल खरीदने का जुर्म साबित होने पर सह-अभियुक्त नितेश उर्फ गोलू को भी धारा 317(2) BNS के तहत दोपहर करीब 1:00 बजे हिरासत में ले लिया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: सुजीत यादव (पुत्र बंशी यादव, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- ग्राम छपरा, थाना चिरैयाकोट, मऊ) — मुख्य अभियुक्त/स्नैचर। नितेश उर्फ गोलू (पुत्र स्व. रामकरन, उम्र- 34 वर्ष, निवासी- कस्बा व थाना चिरैयाकोट, मऊ) — ज्वैलर/खरीदार। बरामदगी: एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट 1,930 रुपये नकद एक अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) पुलिस टीम: यह सराहनीय कार्रवाई थाना रानीपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र बहादुर सिंह, उ.नि. आकाश श्रीवास्तव, हे.का. सत्येंद्र कुमार, का. प्रदीप, का. विराट पटेल (थाना रानीपुर) तथा का. विकास सिंह (थाना चिरैयाकोट) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    2
    रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अस्पताल परिसर से महिला का लॉकेट झपटने वाला शातिर और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अस्पताल परिसर से महिला का लॉकेट झपटने वाला शातिर और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
मऊ: जिले के थाना रानीपुर पुलिस ने अस्पताल परिसर में एक महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट झपटने (स्नैचिंग) की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का लॉकेट, बिक्री के बचे हुए नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ा अभियुक्त
थाना रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मिर्जापुर गौशाला के सामने पहुंची। थोड़ी देर बाद हुड़हरा की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार संदिग्ध को मुखबिर ने पहचान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पछताछ में उसने अपना नाम सुजीत यादव पुत्र बंशी यादव (उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम छपरा, थाना चिरैयाकोट, मऊ) बताया। उसकी जामा तलाशी के दौरान पैकेट से 1930 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सुजीत यादव ने स्वीकार किया कि उसने 9 सितंबर 2026 को अस्पताल परिसर से महिला के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट छीना था। उसने उस लॉकेट को चिरैयाकोट में नितेश उर्फ गोलू की सोने-चांदी की दुकान पर 21,000 रुपये में बेचा था। बरामद नकदी उसी बिक्री के बचे हुए पैसे हैं, जबकि बाकी रकम उसने अपने पिता के इलाज में खर्च कर दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP54AX0264) के कागजात न दिखाने पर उसे एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त सुजीत यादव को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) व 317(2) के तहत हिरासत में ले लिया।
सुनार भी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम चिरैयाकोट चौक पहुंची और ज्वैलर नितेश उर्फ गोलू पुत्र स्व. रामकरन (उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना चिरैयाकोट, मऊ) को तलब किया। पूछताछ के बाद ज्वैलर ने चोरी का मंगलसूत्र का लॉकेट पुलिस को उपलब्ध कराया। मौके पर पहुंची पीड़िता (महिला) ने बरामद लॉकेट और अभियुक्त सुजीत यादव की शिनाख्त की। चोरी का माल खरीदने का जुर्म साबित होने पर सह-अभियुक्त नितेश उर्फ गोलू को भी धारा 317(2) BNS के तहत दोपहर करीब 1:00 बजे हिरासत में ले लिया गया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
सुजीत यादव (पुत्र बंशी यादव, उम्र- 19 वर्ष, निवासी- ग्राम छपरा, थाना चिरैयाकोट, मऊ) — मुख्य अभियुक्त/स्नैचर।
नितेश उर्फ गोलू (पुत्र स्व. रामकरन, उम्र- 34 वर्ष, निवासी- कस्बा व थाना चिरैयाकोट, मऊ) — ज्वैलर/खरीदार।
बरामदगी:
एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट
1,930 रुपये नकद
एक अदद मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
पुलिस टीम:
यह सराहनीय कार्रवाई थाना रानीपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र बहादुर सिंह, उ.नि. आकाश श्रीवास्तव, हे.का. सत्येंद्र कुमार, का. प्रदीप, का. विराट पटेल (थाना रानीपुर) तथा का. विकास सिंह (थाना चिरैयाकोट) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुरानी मस्जिद को मलबे में तब्दील को लेकर मुनव्वर मुर्गा पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 100 साल पुरानी मस्जिद को अचानक मलबे में तब्दील करने की घटना के बाद से इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है। इस विवादित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के खिलाफ अब मुस्लिम समाज और विभिन्न संगठनों ने लामबंद होकर भारत के राष्ट्रपति और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है।
    1
    पुरानी मस्जिद को मलबे में तब्दील को लेकर मुनव्वर मुर्गा पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 100 साल पुरानी मस्जिद को अचानक मलबे में तब्दील करने की घटना के बाद से इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है। इस विवादित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के खिलाफ अब मुस्लिम समाज और विभिन्न संगठनों ने लामबंद होकर भारत के राष्ट्रपति और जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़ प्रसूता की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा ➡️ प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा ➡️ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ➡️ घटना के बाद अस्पताल परिसर में मचा अफरा-तफरी का माहौल ➡️ परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र आलापुर
    1
    🚨 अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़

प्रसूता की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा

➡️ प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा
➡️ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
➡️ घटना के बाद अस्पताल परिसर में मचा अफरा-तफरी का माहौल
➡️ परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र आलापुर
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    10 hrs ago
  • बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जांच में जुटी आपसी रंजिश में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या झुण्ड बनाकर आए थे बाइक सवार बदमाश अपने दोस्त को बुआ के घर से लाने गया था मृतक तभी घात लागए बदमाशों ने युवक पर किया हमला मृतक का नाम अनीश कुमार बताया जा रहा है पूरी घटना में मृतक का दोस्त भी हुआ घायल घटना के बाद भागे बदमाश पुलिस मामले की जांच में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे मौके पर हुई 22 वर्षीय अनीश की मौत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस सरसेना पेट्रोल पंप के सामने हुई हत्या जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी जानकारी
    2
    बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या पुलिस जांच में जुटी 
आपसी रंजिश में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या
झुण्ड बनाकर आए थे बाइक  सवार  बदमाश
अपने दोस्त को बुआ के घर से लाने गया था मृतक
तभी घात लागए बदमाशों ने युवक पर किया हमला
मृतक का नाम अनीश कुमार बताया जा रहा है 
पूरी घटना में मृतक का दोस्त भी हुआ घायल
घटना के बाद भागे बदमाश 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे 
मौके पर हुई 22 वर्षीय अनीश की मौत
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस
सरसेना पेट्रोल पंप के सामने हुई हत्या 
जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी जानकारी
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.