Shuru
Apke Nagar Ki App…
जवाहर टोल प्रकरण: भाकियू अध्यक्ष के परिजनों से अभद्रता पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू जवाहर टोल प्रकरण: भाकियू अध्यक्ष के परिजनों से अभद्रता पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू टोल प्लाजा पर विवाद के बाद भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा जवाहर टोल घटना: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने लिया तहरीर, शांति का आश्वासन भाकियू (भानू) अध्यक्ष के पौत्र के साथ टोल पर नोकझोंक, पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत जवाहर टोल विवाद: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और विधिक कार्रवाई की तैयारी
हाथरस शलमान शाह पत्रकार
जवाहर टोल प्रकरण: भाकियू अध्यक्ष के परिजनों से अभद्रता पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू जवाहर टोल प्रकरण: भाकियू अध्यक्ष के परिजनों से अभद्रता पर हंगामा, पुलिस जांच शुरू टोल प्लाजा पर विवाद के बाद भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा जवाहर टोल घटना: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पुलिस ने लिया तहरीर, शांति का आश्वासन भाकियू (भानू) अध्यक्ष के पौत्र के साथ टोल पर नोकझोंक, पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत जवाहर टोल विवाद: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच और विधिक कार्रवाई की तैयारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ गांव में राजस्व टीम बकाया वसूली के लिए पहुंची। इस्माइल (बकायेदार) पर 1.47 लाख रुपये का बकाया था। टीम ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाया। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राजस्व टीम ने प्रताड़ित किया, जबकि विभाग का कहना है कि तबीयत अचानक खराब हुई। मृतक की पत्नी ने टीम से जोरदार बहस की और गुमराह करने का इल्ज़ाम लगाया। मामला संवेदनशील, जांच जारी।1
- सासनी के इगलास रोड स्थित गंगाधाम कॉलोनी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहाँ बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामनगर, थाना सिकंदरा राऊ निवासी संदीप पुत्र तिलक सिंह, अपनी माता कूका देवी और सीमा देवी पत्नी किशन लाल व आशीष पुत्र राजकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर इगलास में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंगाधाम कॉलोनी के समीप पहुँची, तभी बाइक सवार की बाइक एक ट्रैक्टर से टकरागई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुँच गई। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों में संदीप की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।3
- 🚨 अलीगढ़ में कोहराम: राजस्व टीम की हिरासत में बकायेदार की मौत! अलीगढ़ (थाना क्वार्सी): जीवनगढ़ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ₹1.47 लाख की बकाया वसूली करने पहुंची राजस्व टीम की कस्टडी में एक व्यक्ति की जान चली गई। 📍 क्या है पूरा मामला? राजस्व टीम इस्माइल नाम के व्यक्ति के घर बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि टीम ने इस्माइल को जबरन गाड़ी में बैठाया और उनके साथ बदसलूकी की। रास्ते में अचानक इस्माइल की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 🔥 आक्रोश और गंभीर आरोप परिजनों का दावा: मृतक की पत्नी और परिजनों का सीधा आरोप है कि राजस्व टीम ने इस्माइल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उनकी जान गई। प्रशासन का पक्ष: विभाग का कहना है कि कार्रवाई के दौरान इस्माइल की तबीयत अचानक खराब हुई थी, प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं। मौके पर भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। पत्नी के विलाप और विभाग से तीखी बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला अब तूल पकड़ चुका है और उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। क्या यह सिर्फ एक हादसा है या प्रशासनिक लापरवाही? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।1
- जलेसर वीर नगर इस लड़की का वीडियो हुआ वायरल1
- एटा - रेलवे फ्लाई ओवर पर स्थापित की गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिभा, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिँह लोधी के प्रयासो से स्थापित की गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिभा का आगामी दिनों मे किया उद्घाटन, श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह के प्रतिभा के आस पास किया जा रहा पार्क का निर्माण, एटा के पूर्व लोकसभा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के कर कमलो द्वारा किया जाएगा प्रतिभा का अनावरण,1
- पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र के ग्राम साँथा नवीपुर में आबकारी विभाग की मिलीभगत और लापरवाही से देवेन्द्र सिंह उर्फ गोली पुत्र गंगा सिंह जलेसर ठेके से देसी शराब मस्तीह कीमत 75 रुपए की कीमत का अपने ही गांव में ज्यादा कीमत 90 रुपए में बेचा जा रहा है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो देवेन्द्र सिंह उर्फ गोली पुत्र गंगा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि आबकारी विभाग वाले पाँच पाँच हजार रुपए में बिक जाते हैं, और चले जाते हैं। जब ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शिकायत की तो आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँच कर खानापूर्ती का ढोंग कर जब ग्रामीणों को आबकारी विभाग वालों ने कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया और कार्यवाही की कह कर वापस लौट गए।2
- हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अखाईपुर गांव में मारपीट में घायल 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक 2 फरवरी को चक्की पर आटा लेने गया था, जहां दबंगों ने उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तभी से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, पुलिस ने मारपीट और मौत के मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।3
- सासनी के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता एसआई धर्मेंद्र निरंजन ने छात्रों को आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना बैंक खातों में सेंधमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कार्ड धोखाधड़ी, यूपीआई स्कैम और साइबर बुलिंग जैसी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड व टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के महत्व को समझाया।2
- उत्तराखंड पुलिस ने FIR में इन लोगों के नाम अज्ञात लिखे है जो दीपक कुमार को पीटने उसके घर और जिम के बाहर गए थे, इन्ही लोगो ने दीपक को जतिसूचत और मां बहन की गलियां दी, लेकिन अभी तक 1 को भी पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई, और न ही इनका नाम FIR में लिख पाई।1