*बलिया में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ का सजीव प्रसारण, 500 महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान वितरित* बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के राज्यस्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को बलिया के गंगा ऑडिटोरियम में किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण बलिया में मौजूद मातृशक्ति एवं अन्य उपस्थित लोगों ने देखा। परिवहन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने जिले की मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए राज्य सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त को तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की विशेष सुविधा प्रदान की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिले की 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

- बलिया में शांति और सौहार्द के बीच निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद से निकला जुलूस, शहर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नात ख्वानी से गूंजा शहर, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जुलूस इंसानियत, दया और भाईचारे का संदेश देकर संपन्न हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी1
- बलिया: मोबाइल टावर बने ‘जंतर-मंतर’! प्रेमी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी लड़की पुलिस ने सुरक्षित उतारा रेवती में प्रेमी को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ी लड़की, पुलिस ने सुरक्षित उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को काफी समझाने-बुझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- 🌙 ईद-ए-मिलाद पर गूंजा नबी की पैगाम-ए-मोहब्बत का संदेश, मस्जिदों में नमाज के बाद निकला जुलूस 🕌 गड़वार/बलिया, 26 अगस्त 2026। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को क्षेत्र के गड़वार, बिसुकिया, बरवा, एकवारी, मिठावर, कनौला और मनियर सहित विभिन्न गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मस्जिदों में इमामों ने नमाज अदा कराई और पैगंबर हजरत मुहम्मद ﷺ के जन्मदिवस की याद में उनके जीवन, शिक्षाओं और इंसानियत व भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। 🌙🕌 सरया स्थित बैतूल मुअज्ज्म जामा मस्जिद में इमाम हाफिज साजिद अली ने नमाज अदा कराने के बाद धार्मिक संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद ﷺ का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति, दया, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। 🤝❤️ ईद-ए-मिलाद के मौके पर गांवों में जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद दी। ✨🌙 इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सदरे आलम उर्फ तेतर, नियाज अहमद, शाहिद अंसारी, भूटू अंसारी, डॉ. अशरफ अली, असलम अंसारी, सलीम अंसारी, जाकिर, फरजान अहमद, जहांगीर, हीरो अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 📢 आपके क्षेत्र में ईद-ए-मिलाद पर क्या कार्यक्रम हुआ? नीचे कमेंट करके बताएं। खबर पसंद आए तो 👍 Like करें, ↗️ Share करें और चैनल को 🔔 Follow जरूर करें।1
- सुविधा शुल्क न मिलने पर अध्यापक का उत्पीड़न श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा किया जा रहा है। बलिया - जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में घूसखोरी का बोलबाला अपनी चरम सीमा पर है। इसी क्रम में सोहाॅव ब्लाक के श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया भी पीछे नहीं है। जब तक श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया का पाकेट गर्म नहीं होता है तब तक कोई काम नहीं करते है। प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश के अध्यापक सन्तोष कुमार का पथरी का आपरेशन होने के कारण मानव सम्पदा पोर्टल पर चौदह बार चिकित्सकीय अवकाश हेतु आवेदन किए। परन्तु श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश का पाकेट गर्म नहीं होने की वजह से आवेदन को अस्वीकृत कर दिए है। जबकि श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा दिनांक 04/07/2026 तक प्रार्थी का अर्जित, आकस्मिक व चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत किया गया है। परन्तु श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश का पाकेट गर्म नहीं होने की वजह से प्रार्थी का चिकित्सकीय अवकाश चौदह बार अस्वीकृत कर दिए है। श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश यह जानकारी नहीं दे रहे है कि दिनांक 04/07/2026 को प्रार्थी चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत करने के बाद अवकाश स्वीकृत करने सम्बन्धित कौन सा नया आदेश आया है जिसके कारण श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा प्रार्थी का चौदह बार चिकित्सकीय अवकाश अस्वीकृत किया गया है। यदि दिनांक 04/07/2026 के पूर्व का कोई अवकाश स्वीकृत करने सम्बन्धित आदेश आया है जिसके कारण श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा प्रार्थी का चिकित्सकीय अवकाश अस्वीकृत किया जा रहा है तो श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश द्वारा उक्त आदेश का उलंघन क्यों किया गया है? इस सवाल का उत्तर श्री लाल जी खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय सोहाॅव बलिया उत्तरप्रदेश व बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश का कोई अधिकारी नहीं दे रहा है।1
- डेहरी-प्रधानपुर मार्ग पर प्राइम लोकेशन में आवासीय प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध रसड़ा बलिया:- डेहरी-प्रधानपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने बेहतरीन आवासीय प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है। मकान बनाने और भविष्य के निवेश, दोनों ही दृष्टिकोण से यह प्राइम लोकेशन काफी उपयुक्त है। इस प्लॉट की कीमत ₹3.25 लाख प्रति डिसमिल रखी गई है। इच्छुक खरीदार अधिक जानकारी, साइट विजिट या खरीदारी के लिए संपर्क नंबर 8318097662, 8922868132 अथवा 7278547899 पर कॉल कर सकते हैं।1
- PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ! BJP को जिस दिन वोट PK को वोट देने का फैसला सही साबित हुआ!BJP को जिस दिन वोट देंगे मेरा बेटा.............. जाएगा!!1
- जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 बोधा टोला में तीन भैंस हुई चोरी देखें व सुनें -1
- बलिया नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी अभय कुमार श्रीवास्तव बिट् ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में दी मुबारकबाद1