Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जमीनी विवाद पर महिला से मारपीट,फिर मौत,जहर पिलाने के आरोप,BJP नेता पप्पू गर्ग पर परिजनों के आरोप* छतरपुर..जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट कर जहर पिलाने का मामला, महिला की मौत,लवकुश नगर थाना इलाके का मामला,परिजनों ने BJP नेता पप्पू गर्ग पर लागये गंभीर आरोप,मृतक कल्पना त्रिपाठी पति रामायण प्रसाद त्रिपाठी की हुई मौत
चंद्रकांत भोले लोधी
*जमीनी विवाद पर महिला से मारपीट,फिर मौत,जहर पिलाने के आरोप,BJP नेता पप्पू गर्ग पर परिजनों के आरोप* छतरपुर..जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट कर जहर पिलाने का मामला, महिला की मौत,लवकुश नगर थाना इलाके का मामला,परिजनों ने BJP नेता पप्पू गर्ग पर लागये गंभीर आरोप,मृतक कल्पना त्रिपाठी पति रामायण प्रसाद त्रिपाठी की हुई मौत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भाजपा ने कार्यशाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 बी जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी *भाजपा ने कार्यशाला में संत गुरु रविदास की 650 जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी।* टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत रही, वहीं मंच पर कार्यक्रम जिला संयोजक व महामंत्री अश्वनी चढ़ार, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव एवं मनोज देवलिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष पूरन लोधी, मंत्री दामोदर अहिरवार, वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू व मोहन वाल्मीकि सहित पदाधिकारी व अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि जिले में समरसता संकल्प अभियान की इस कार्यशाला में संत गुरु रविदास की जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मंडल स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं, कार्यक्रम 29 जुलाई से अगस्त एवं नवंबर माह तक चलेगा, सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ गांव-गांव में कार्यक्रम को पहुंचना है। कार्यक्रम संयोजक अश्विनी चढ़ार ने कहा कि कार्यक्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस पर संत गुरु रविदास के मंदिरों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, 10 सितंबर तक कलश बंधन कार्यक्रम जिसमें जन्म की पवित्र माटी का कलश की गांव गांव तक प्रभात फेरी व झांकी लगाई जाएगी, 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान में समरसता संकल्प के साथ सम्मान समारोह आयोजित होंगे, 26 नवंबर से संत गुरु रविदास पर छात्रावास संपर्क अभियान जिसमें उनके जीवन पर समरसता संवाद होगा, 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज की समरसता यात्रा होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर टोली का गठन हुआ है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह कार्यक्रम में हम सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यशाला में महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन, जिला मंत्री पुष्पा यादव व अरविंद रैकवार, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, राकेश अहिरवार, शिवचरण उटमालिया,पंकज प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति,जनमेजय तिवारी, हरीश अहिरवार , ब्रजेंद्र लोधी, विनय सेन,सौरभ कठैल, दीनदयाल सूत्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : खैर की अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, वाहन सहित लकड़ी सीज रात में हुई कार्रवाई से अवैध कटान और लकड़ी परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप,पूर्व में भी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़े जाने की चर्चा इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ललितपुर। जनपद के मड़ावरा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से काटी गई बहुमूल्य खैर की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से जंगलों में अवैध कटान करने वाले लोगों और लकड़ी के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने जब्त वाहन और लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोंरई-जलंधर वन रेंज क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से खैर की लकड़ी के परिवहन की सूचनाएं वन विभाग को मिल रही थीं। इसी क्रम में विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खैर की अवैध लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मड़ावरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मंगलवार रात करीब 9 बजे अभियान चलाया। वन विभाग की टीम ने संदिग्ध महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रॉली में बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लकड़ी अवैध रूप से काटे गए खैर के लगभग 14 से 15 पेड़ों की बताई जा रही है। खैर की लकड़ी को वन विभाग ने बहुमूल्य वन संपदा की श्रेणी में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि संबंधित लोग मौके से निकल गए। इसके बाद वन विभाग ने बिना देरी किए ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें लदी लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त वाहन और लकड़ी को मड़ावरा स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। लकड़ी के स्रोत और कटान स्थल की जांच जारी वन विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। विभाग द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि खैर की लकड़ी किस स्थान से काटी गई, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इस अवैध गतिविधि में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़े जाने की चर्चा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को वर्तमान कार्रवाई में पकड़ा गया है, उसके मालिक के वाहन से पूर्व में भी प्रतिबंधित लकड़ी बरामद होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि उस मामले में विभाग द्वारा करीब 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि इस संबंध में विभागीय स्तर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जब्त वाहन छुड़ाने के प्रयासों की रही चर्चा वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के बाद कुछ स्थानीय लोगों द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के प्रयास किए जाने की चर्चा रही। हालांकि वन विभाग ने नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रखते हुए वाहन और लकड़ी को अपने कब्जे में रखा। वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध लकड़ी कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रहे वन संपदा के नुकसान को देखते हुए विभाग ने अवैध कटान और लकड़ी परिवहन के खिलाफ अभियान तेज करने के संकेत दिए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा को बचाने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी। अवैध कटान या तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- प्रशासन ने 55 अवैध दुकानों से हटाया कब्जा, दुकानों को किया सील, कलेक्टर ने वसूली के दिए निर्देश टीकमगढ़ में अवैध रूप से कब्जा की गई 55 दुकानों पर मंगलवार को कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन दुकानों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही कलेक्ट्रेट के सामने, मां कर्माबाई मार्केट, पुरानी तहसील, गांधी मार्केट सहित कई स्थानों पर की गई। कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानों के ताले कटर से काटकर सामान बाहर निकाला गया और फिर उन्हें सील कर नोटिस लगाए गए। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अवैध कब्जा करने वाले लोगों से वसूली करने व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अब इन 55 दुकानों को फिर से आबंटन किया जाएगा।1
- प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद, स्कूटी व ट्रैक्टर ट्राली की गई सीज शासन की मंशा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये संरक्षित वनक्षेत्र में अवैध कटान पर अंकुश लगाने की दिशा में ललितपुर जनपद की मड़ावरा रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद नदीम की कार्यशैली रंग दिखाती नजर आ रही है। बीते मंगलवार रात को जरिये मुखबिर सूचना पर जलंधर और सौरई के जंगलों में दबिश देते हुये वनविभाग टीम द्वारा एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे 15 पेड़ खैर की लकड़ी बरामद की गई। इस बावत रेंजर मोहम्मद नदीम ने बताया कि मड़ावरा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें खैर के अवैध कटान में लिप्त आरोपी शिवप्रताप पुत्र लोकेंद्र परमार निवासी ग्राम सौंरई थाना मड़ावरा और उसके चार अज्ञात साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। बरामद ट्रैक्टर ट्राली मय खैर की लकड़ी के अभिरक्षा में लेते हुये मामले में आवश्यक कार्यवाही वैधानिक की जा रही है साथ ही एक स्कूटी भी मौके से बरामद की गई जो अभियुक्त शिवप्रताप की बताई गई है।3
- ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से शराब बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल टीकमगढ़ जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी बल्देवगढ़। क्षेत्र में अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान से कथित रूप से मोटरसाइकिल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मोटरसाइकिल से शराब ले जाकर बेचते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की मौजूदगी के बावजूद यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कई स्थानों पर बिना रेट सूची प्रदर्शित किए निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। नोट: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। संबंधित विभागों का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।1
- भाजपा ने कार्यशाला में संत टीकमगढ़ में गुरु रविदास की 650 जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर तक कार्यशाला का हुआ आयोजन भाजपा ने कार्यशाला में संत टीकमगढ़ में गुरु रविदास की 650 जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत मंडल स्तर तक कार्यशाला का हुआ आयोजन टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत रही, वहीं मंच पर कार्यक्रम जिला संयोजक व महामंत्री अश्वनी चढ़ार, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव एवं मनोज देवलिया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष पूरन लोधी, मंत्री दामोदर अहिरवार, वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू व मोहन वाल्मीकि सहित पदाधिकारी व अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि जिले में समरसता संकल्प अभियान की इस कार्यशाला में संत गुरु रविदास की जयंती में समरसता संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मंडल स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं, कार्यक्रम 29 जुलाई से अगस्त एवं नवंबर माह तक चलेगा, सभी कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ गांव-गांव में कार्यक्रम को पहुंचना है। कार्यक्रम संयोजक अश्विनी चढ़ार ने कहा कि कार्यक्रम हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस पर संत गुरु रविदास के मंदिरों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, 10 सितंबर तक कलश बंधन कार्यक्रम जिसमें जन्म की पवित्र माटी का कलश की गांव गांव तक प्रभात फेरी व झांकी लगाई जाएगी, 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान में समरसता संकल्प के साथ सम्मान समारोह आयोजित होंगे, 26 नवंबर से संत गुरु रविदास पर छात्रावास संपर्क अभियान जिसमें उनके जीवन पर समरसता संवाद होगा, 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज की समरसता यात्रा होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर टोली का गठन हुआ है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश अहिरवार ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज की जयंती समारोह कार्यक्रम में हम सभी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यशाला में महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन, जिला मंत्री पुष्पा यादव व अरविंद रैकवार, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, राकेश अहिरवार, शिवचरण उटमालिया,पंकज प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति,जनमेजय तिवारी, हरीश अहिरवार , ब्रजेंद्र लोधी, विनय सेन,सौरभ कठैल, दीनदयाल सूत्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ जिले में सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका की 55 दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार कर रहे लोगों को हटाकर दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया है, कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है, अब जिला प्रशासन कब्जाधारियों से वर्षों का किराया और अन्य देय राशि की रिकवरी की भी तैयारी कर रहा है। टीकमगढ़ जिले में सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका की 55 दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार कर रहे लोगों को हटाकर दुकानों को सील कर नगर पालिका को वापस सौंप दिया गया है, कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है, अब जिला प्रशासन कब्जाधारियों से वर्षों का किराया और अन्य देय राशि की रिकवरी की भी तैयारी कर रहा है।3
- खरगापुर पेट्रोल पंप के पास महिला से की अज्ञात बदमाशों ने लूट घर में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने छीन सोने चांदी के आभूषण..... पुलिस मामले की जांच में जुटी खरगापुर पेट्रोल पंप के पास महिला से की अज्ञात बदमाशों ने लूट घर में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने छीन सोने चांदी के आभूषण.....1