#महाशिवरात्रि पर जयपुर के #ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चमड़े की बेल्ट पहनकर आए #एसआई सुरेश शर्मा को बेल्ट उतार कर भोलेनाथ के दर्शन करने को कहा तो मचाया हंगामा, #पुजारियों_से_की_मारपीट...!!! ...... महाशिवरात्रि के दिन जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घुसकर पुलिसकर्मी ने पुजारियों से मारपीट की। गर्भगृह से जबरन पुजारियों को बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया। पुजारियों का कहना है कि थाना माणक चौक में पदस्थ एसआई सुरेश शर्मा ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारियों से मारपीट की और उन्हें जबरन गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। पुजारियों का कहना है कि शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा होनी थी। इसकी लिखित में सूचना प्रशासन को दी गई थी। रात 11:00 बजे के बाद दूसरे पहर की पूजा हो रही थी। तब एसआई सुरेश शर्मा मंदिर में आए थे। एसआई वर्दी में थे। ऐसे में पुजारियों ने चमड़े की बेल्ट को बाहर उतारने और फिर दर्शन की बात कही। इस पर पुजारियों और एसआई के बीच विवाद हो गया। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि सुबह एक भक्त के साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसके दांत में चोट आई। घटना के विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने निलंबन और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर मंदिर के पट खोले गए।
#महाशिवरात्रि पर जयपुर के #ताड़केश्वर महादेव मंदिर में चमड़े की बेल्ट पहनकर आए #एसआई सुरेश शर्मा को बेल्ट उतार कर भोलेनाथ के दर्शन करने को कहा तो मचाया हंगामा, #पुजारियों_से_की_मारपीट...!!! ...... महाशिवरात्रि के दिन जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में घुसकर पुलिसकर्मी ने पुजारियों से मारपीट की। गर्भगृह से जबरन पुजारियों को बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर का
मुख्य द्वार बंद कर दिया। पुजारियों का कहना है कि थाना माणक चौक में पदस्थ एसआई सुरेश शर्मा ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारियों से मारपीट की और उन्हें जबरन गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। पुजारियों का कहना है कि शिवरात्रि पर चार पहर की पूजा होनी थी। इसकी लिखित में सूचना प्रशासन को दी गई थी। रात 11:00 बजे के बाद दूसरे पहर की
पूजा हो रही थी। तब एसआई सुरेश शर्मा मंदिर में आए थे। एसआई वर्दी में थे। ऐसे में पुजारियों ने चमड़े की बेल्ट को बाहर उतारने और फिर दर्शन की बात कही। इस पर पुजारियों और एसआई के बीच विवाद हो गया। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि सुबह एक भक्त के साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उसके दांत में चोट आई।
घटना के विरोध में पुजारियों और भक्तों ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने निलंबन और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर मंदिर के पट खोले गए।
- जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर में हुए मारपीट प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर मंदिर परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अमीन कागजी मौके पर पहुंचे और पुजारी परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक कागजी ने पुजारी परिवार की सभी मांगों को समर्थन देने की बात कही और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। धरने की घोषणा के बाद मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है, जिससे आने वाले दिनों में माहौल और गरमा सकता है।2
- Post by Neha Chaturvedi1
- ईमानदारी आज भी जिंदा है 🙏🚖 आज हमारे एक ऑटो ड्राइवर भाई की टैक्सी में एक कस्टमर का मोबाइल छूट गया। कस्टमर को जब पता चला तो वह परेशान हो गया, लेकिन हमारे ड्राइवर भाई ने अपनी जिम्मेदारी और इंसानियत दिखाते हुए खुद कस्टमर के घर जाकर उसका मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया। 📱✨ आज के दौर में जहां छोटी-सी चीज भी लोग हड़प लेते हैं, वहीं हमारे ड्राइवर भाई ने यह साबित कर दिया कि मेहनतकश लोग दिल के भी सच्चे होते हैं। ऐसे ईमानदार साथियों पर हमें गर्व है। 🙌 सलाम है हमारे ऑटो ड्राइवर भाई की सच्चाई और नेक नियत को। अगर आप भी ऐसे ईमानदार ड्राइवर भाइयों का हौसला बढ़ाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- पंचायत छतरवाड़ी नगला विजय सिंह में गंदगी बहुत है3
- Post by Sana khan1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- Barsana में विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की शानदार शुरुआत… 🌸🎉 आज राधा रानी की पावन नगरी बरसाना में लठमार होली की प्रथम चौपाई भव्य रूप से निकाली गई। Radha Rani Temple से गोस्वामी समाज द्वारा समाज-गायन करते हुए, नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ चौपाई रवाना हुई और रंगों व भक्ति के अद्भुत संगम के बीच पहुँचकर विराम लिया Rangeeli Gali में स्थित Rangeshwar Mahadev Temple पर। चारों ओर “राधे-राधे” के जयकारों से गूंजता माहौल, ढोल-मंजीरों की मधुर ध्वनि और भक्ति में सराबोर श्रद्धालु—बरसाना की लठमार होली का रंग अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। यह अनोखी परंपरा सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और विरासत का जीवंत प्रतीक है। Just Jaipur Live आप तक पहुँचाए हर बड़ी अपडेट सबसे पहले।1
- Post by Neha Chaturvedi1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1