logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बनबसा के हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनबसा क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में SOG टीम ने बनबसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पंपापुर से नई बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर थाना बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, ₹1,900 भारतीय मुद्रा और ₹1,500 नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नंबर 05, बनबसा, चंपावत, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। कई मामलों में दर्ज है मुकदमा पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम, BNS और NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2022 से 2026 तक कुल सात मामले शामिल बताए गए हैं, जिनमें नशीले पदार्थों से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। SOG टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल रेखा भट्ट शामिल रहे। चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

7 hrs ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
7 hrs ago

बनबसा के हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार चंपावत। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनबसा क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट के नेतृत्व में SOG टीम ने बनबसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पंपापुर से नई बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर थाना बनबसा के हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, ₹1,900 भारतीय मुद्रा और ₹1,500 नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव यादव उर्फ खुक्का

2abbd98d-af7e-4598-b62b-921bce1e3f08

पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नंबर 05, बनबसा, चंपावत, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। कई मामलों में दर्ज है मुकदमा पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में आबकारी अधिनियम, BNS और NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2022 से 2026 तक कुल सात मामले शामिल बताए गए हैं, जिनमें नशीले पदार्थों से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। SOG टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में SOG प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल रेखा भट्ट शामिल रहे। चंपावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
    1
    ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
ऋषिकेश: में छह बच्चों की मां 22 वर्षीय युवक संग लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: टनकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न। माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेल विधाओं से कुल 77 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, हॉकी, ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का सटीक मूल्यांकन करने हेतु 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न कड़े शारीरिक एवं तकनीकी परीक्षण आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षा विभाग से विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं, वहीं खेल विभाग के विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी बारिकियों के आधार पर खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन किया। समग्र चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में अनुशासित और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
    4
    मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना: टनकपुर स्टेडियम में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न।
माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेल विधाओं से कुल 77 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, हॉकी, ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का सटीक मूल्यांकन करने हेतु 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न कड़े शारीरिक एवं तकनीकी परीक्षण आयोजित किए गए।
चयन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने में शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों व प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षा विभाग से विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभालीं, वहीं खेल विभाग के विभिन्न खेलों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी बारिकियों के आधार पर खिलाड़ियों का निष्पक्ष आकलन किया।
समग्र चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी ललित मोहन कुंवर एवं स्टेडियम प्रभारी गौरव खोलिया की देखरेख में अनुशासित और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई। 
चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी चरणों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • पिथौरागढ़ में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ की जनपद स्तरीय चौपाल आयोजित, उत्कृष्ट उद्यमियों का हुआ सम्मान ​पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत जनपद स्तरीय चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील उद्यमियों, 'लखपति दीदियों' और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ​मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। चौपाल में आए उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, विपणन और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है। ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। ​इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, गंगोलीहाट ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, डीएफओ आदित्य रत्न, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा समेत कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे।
    4
    पिथौरागढ़ में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ की जनपद स्तरीय चौपाल आयोजित, उत्कृष्ट उद्यमियों का हुआ सम्मान
​पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत जनपद स्तरीय चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील उद्यमियों, 'लखपति दीदियों' और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
​मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। चौपाल में आए उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, विपणन और वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।
​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
​इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख महिमन सिंह कन्याल, गंगोलीहाट ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, डीएफओ आदित्य रत्न, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा समेत कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे।
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 🚨 लखनऊ में खंभे में जोरदार ब्लास्ट, चिंगारी के साथ उठीं लपटें; न्यू डिफेंस कॉलोनी में मचा हड़कंप, लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक बिजली के खंभे में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के साथ खंभे से तेज चिंगारियां निकलीं और लपटें उठती दिखाई दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    1
    🚨 लखनऊ में खंभे में जोरदार ब्लास्ट, चिंगारी के साथ उठीं लपटें; न्यू डिफेंस कॉलोनी में मचा हड़कंप, 
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक बिजली के खंभे में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के साथ खंभे से तेज चिंगारियां निकलीं और लपटें उठती दिखाई दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    11 hrs ago
  • आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
    1
    आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता
अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    19 hrs ago
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिन्हित, सोलर लाइट्स लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में पिछले वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कई लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों द्वारा कृषि और बागवानी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नैनीताल कृषि एवं बागवानी के लिए प्रसिद्ध जनपद है, इसलिए किसानों की फसल और जान-माल की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिछले 5 से 10 वर्षों में संघर्ष वाली घटनाओं का अध्ययन कर *रेड जोन चिन्हित* किए गए हैं। *इस वर्ष संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों का चयन* किया गया है। इन रेड जोन वाले गांवों में जहां सघन खेती होती है और लगातार वन्यजीवों के हमले हुए हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन चिन्हित 109 गांवों में *गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग* का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। साथ ही *पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट्स* भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला योजना के अंतर्गत इन कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन न्यास से *2.5 करोड़ रुपये* अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि चिन्हित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग एवं लाइट का कार्य पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का भी विशेष फोकस है कि कृषि-बागवानी को संरक्षण दिया जाए। जहां कहीं गांवों में जान-माल का खतरा है, वहां पिंजरे लगाने, सोलर लाइट लगाने और फेंसिंग के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। प्रशासन का उद्देश्य जनपदवासियों की फसल और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    1
    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को 109 गांव चिन्हित, सोलर लाइट्स लगाने के निर्देश  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में पिछले वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कई लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों द्वारा कृषि और बागवानी की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नैनीताल कृषि एवं बागवानी के लिए प्रसिद्ध जनपद है, इसलिए किसानों की फसल और जान-माल की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पिछले 5 से 10 वर्षों में संघर्ष वाली घटनाओं का अध्ययन कर *रेड जोन चिन्हित* किए गए हैं। *इस वर्ष संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित 109 गांवों का चयन* किया गया है। इन रेड जोन वाले गांवों में जहां सघन खेती होती है और लगातार वन्यजीवों के हमले हुए हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन चिन्हित 109 गांवों में *गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग* का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। साथ ही *पर्याप्त संख्या में सोलर लाइट्स* भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला योजना के अंतर्गत इन कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन न्यास से *2.5 करोड़ रुपये* अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि चिन्हित गांवों में शत-प्रतिशत फेंसिंग एवं लाइट का कार्य पूर्ण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का भी विशेष फोकस है कि कृषि-बागवानी को संरक्षण दिया जाए। जहां कहीं गांवों में जान-माल का खतरा है, वहां पिंजरे लगाने, सोलर लाइट लगाने और फेंसिंग के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। प्रशासन का उद्देश्य जनपदवासियों की फसल और जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार *जनपद चम्पावत* *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* *ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस* *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* । *गिरफ्तार अभियुक्त* 1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष। *बरामदगी* 1. 25 ग्राम अवैध स्मैक 2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर 3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा 4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम 4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS 5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act 6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act 7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act *पुलिस टीम* - उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG - हे0का0 नासिर हुसैन - का0 ललित चौधरी - का0 कुलदीप सिंह - का0 सूरज कुमार - म0का0 रेखा भट्ट *चम्पावत पुलिस की अपील* चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 📞 आपातकालीन सेवा: 112 📞 मानस हेल्पलाइन: 1933 मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनाँक - 21.08.2026, संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़
    2
    *जनपद चम्पावत* 

 *बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
*जनपद चम्पावत* 
*बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार* 
*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के अन्तर्गत *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस*
*श्रीमती रेखा यादव  पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत* द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/SOG को आदेशित किया गया है 
उक्त क्रम में दिनांक 20.08.2026 को *श्रीमती निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण* एवं *उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG* के नेतृत्व में *SOG चम्पावत* की टीम द्वारा *बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर* चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। 
*अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया* ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* 
1- सौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 25 वर्ष।
*बरामदगी* 
1. 25 ग्राम अवैध स्मैक
2. 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर
3. ₹1,500 नेपाली मुद्रा
4. ₹1,900 भारतीय मुद्रा
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 
1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम
4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS
5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act
6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act
7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act
*पुलिस टीम* 
- उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG
- हे0का0 नासिर हुसैन
- का0 ललित चौधरी
- का0 कुलदीप सिंह
- का0 सूरज कुमार
- म0का0 रेखा भट्ट
*चम्पावत पुलिस की अपील* 
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।* 
📞 आपातकालीन सेवा: 112
📞 मानस हेल्पलाइन: 1933
मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनाँक - 21.08.2026, संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, भारत पब्लिक न्यूज़
    user_Umesh Viswhakarma
    Umesh Viswhakarma
    चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
    1
    बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पर SOG का शिकंजा, 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.