Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लालापुर थाना क्षेत्र से अवैध बालू का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद राम जाने कहां से बालू की सप्लाई लगातार जारी है। इस अवैध गतिविधि से सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर सूत्रों का कहना है कि जब खनन और पुलिस विभाग कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, तो आखिर यह बालू कहां से आ रही है। इसका सीधा मतलब यह निकाला जा रहा है कि या तो संबंधित अधिकारी पूरी तरह विफल हो गए हैं या फिर अधिकारियों और बालू माफिया की आपस में मिलीभगत है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बार-बार प्रशासन और विभाग को सूचना देने के बाद भी बड़े अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं और आखिर इस सब का जिम्मेदार कौन है।
पुष्पराज सिंह
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लालापुर थाना क्षेत्र से अवैध बालू का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद राम जाने कहां से बालू की सप्लाई लगातार जारी है। इस अवैध गतिविधि से सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर सूत्रों का कहना है कि जब खनन और पुलिस विभाग कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, तो आखिर यह बालू कहां से आ रही है। इसका सीधा मतलब यह निकाला जा रहा है कि या तो संबंधित अधिकारी पूरी तरह विफल हो गए हैं या फिर अधिकारियों और बालू माफिया की आपस में मिलीभगत है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बार-बार प्रशासन और विभाग को सूचना देने के बाद भी बड़े अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं और आखिर इस सब का जिम्मेदार कौन है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के हंडिया में दिनदहाड़े एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला को निशाना बनाते हुए उनका पर्स छीना और मौके से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि बदमाश उनके पर्स में रखे 20 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और सोने के जेवरात लूट ले गए हैं। इस संबंध में महिला की शिकायत मिलने के बाद हंडिया पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। डॉ. संजय निषाद ने गरजते हुए कहा कि पहले प्रदेश में तलवार से त्योहार मनते थे, लेकिन अब संस्कार से त्योहार मनते हैं।1
- प्रयागराज के करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी चौराहे के पास स्थित एस.के. गेस्ट हाउस में अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल रहीं, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। डॉ. पल्लवी पटेल ने करछना, बारा, कोरांव और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन के अधूरे कार्यों पर संबंधित विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार करना होगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, दुराचार और भ्रष्टाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और मजदूर सरकारी नीतियों से परेशान हैं और भ्रष्टाचार के कारण प्रशासन अपराधों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहा है, इसलिए उन्होंने जनता से चुनाव में बदलाव लाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जमुनापार के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की और संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद, किसान मंच के प्रदेश सचिव, सांस्कृतिक मंच के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, मंडल सचिव रामसागर पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष दुर्बेश पटेल, करछना विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट देशराज पटेल, कोरांव विधानसभा अध्यक्ष अरविंद पटेल, बारा विधानसभा अध्यक्ष ओम जी पटेल, मेजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल, जिला महासचिव नन्दलाल पटेल, सोरांव के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पटेल, महिला मंच की रेशमा बिंद, अंगूरा देवी, पूजा पटेल, और नारी शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।1
- कौशांबी की तहसील मंझनपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण और जिलाधिकारी श्री अमित पाल द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और समस्याओं को पूरी गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण करने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें जिससे आम लोगों को त्वरित राहत और न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में तत्परता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने भी राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के रीवां रोड हाईवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दूध विक्रेता और उनके पांच वर्षीय मासूम भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सुबह करीब आठ बजे की है, जब घूरपुर ग्राम सभा निवासी 46 वर्षीय इम्तियाज अहमद (पुत्र स्वर्गीय शौकत अली) घर-घर दूध बांटने के लिए निकले थे। रीवां रोड हाईवे पर मुन्ना टायर के घर के पास सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार (UP70 HW 9341) ने उन्हें और उनके भाई के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कई फीट दूर जा गिरे। टक्कर लगते ही इम्तियाज अहमद मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि मासूम को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत स्थानीय जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चालक की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।3