logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

50 हजार का इनामिया गौ-तस्कर अफसार अहमद गुजरात से गिरफ्तार, प्रयागराज एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज। प्रयागराज एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने चंदौली जनपद के थाना सैय्यदराजा में दर्ज गो-तस्करी के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ उत्तर प्रदेश की टीम ने 11 मार्च 2026 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित आईरोमेगा इंडस्ट्रीज, जीआईडीसी वटवा गेट के सामने से अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम रूपनारायणपुर सैलाबी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को रात 10:25 बजे दबोच लिया। एसटीएफ को काफी समय से फरार और इनामिया अभियुक्तों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम लगातार अभिसूचना संकलन में लगी थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि वांछित अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी गुजरात के अहमदाबाद में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, किशनचन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है और गुजरात में ट्रक चलाने का काम करता था। उसने गुजरात में एक पुराना ट्रक खरीदा था, जिसे 45 हजार रुपये प्रतिमाह के एग्रीमेंट पर अनुभव तिवारी उर्फ राहुल निवासी प्रतापगढ़ को चलाने के लिए दिया था। बताया गया कि 28 अक्टूबर 2023 को उसी ट्रक में 18 गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। चंदौली पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर नौबतपुर के पास चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ लिया था, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना सैय्यदराजा में गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में अफसार अहमद का नाम सामने आने के बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से गुजरात में छिपकर रह रहा था। फिलहाल एसटीएफ ने उसे अहमदाबाद के थाना जीआईडीसी वटवा में दाखिल कर माननीय न्यायालय 6 एजेएम कोर्ट नंबर-20, हरिकाटा अहमदाबाद के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 50 हजार का इनामिया गौ-तस्कर अफसार अहमद गुजरात से गिरफ्तार, प्रयागराज एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज। प्रयागराज एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने चंदौली जनपद के थाना सैय्यदराजा में दर्ज गो-तस्करी के मामले में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ उत्तर प्रदेश की टीम ने 11 मार्च 2026 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित आईरोमेगा इंडस्ट्रीज, जीआईडीसी वटवा गेट के सामने से अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम रूपनारायणपुर सैलाबी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी को रात 10:25 बजे दबोच लिया। एसटीएफ को काफी समय से फरार और इनामिया अभियुक्तों के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम लगातार अभिसूचना संकलन में लगी थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि वांछित अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी गुजरात के अहमदाबाद में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, किशनचन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है और गुजरात में ट्रक चलाने का काम करता था। उसने गुजरात में एक पुराना ट्रक खरीदा था, जिसे 45 हजार रुपये प्रतिमाह के एग्रीमेंट पर अनुभव तिवारी उर्फ राहुल निवासी प्रतापगढ़ को चलाने के लिए दिया था। बताया गया कि 28 अक्टूबर 2023 को उसी ट्रक में 18 गोवंश लादकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। चंदौली पुलिस ने एनएच-2 हाईवे पर नौबतपुर के पास चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ लिया था, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना सैय्यदराजा में गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में अफसार अहमद का नाम सामने आने के बाद उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से गुजरात में छिपकर रह रहा था। फिलहाल एसटीएफ ने उसे अहमदाबाद के थाना जीआईडीसी वटवा में दाखिल कर माननीय न्यायालय 6 एजेएम कोर्ट नंबर-20, हरिकाटा अहमदाबाद के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

9 hrs ago
user_Ptrakar Deepak Shukla
Ptrakar Deepak Shukla
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुएं में गिरा युवक, सुरक्षित बाहर निकाला गया प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव के पास नहर किनारे स्थित एक गहरे कुएं में गुरुवार को एक युवक गिर गया। कुएं से आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। करछना थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान कैथी गांव निवासी रवि कुमार भारतीया (24) पुत्र राधेश्याम भारतीया के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
    1
    कुएं में गिरा युवक, सुरक्षित बाहर निकाला गया
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव के पास नहर किनारे स्थित एक गहरे कुएं में गुरुवार को एक युवक गिर गया। कुएं से आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। करछना थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान कैथी गांव निवासी रवि कुमार भारतीया (24) पुत्र राधेश्याम भारतीया के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज में एक मां ने अपने 5 माह के मासूम बेटे की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। निर्ममता से किए गए वार से बच्चे का पेट फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मां ने शव को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिजन ने बच्चे की तलाश शुरू की तो टिन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
    1
    प्रयागराज में एक मां ने अपने 5 माह के मासूम बेटे की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। निर्ममता से किए गए वार से बच्चे का पेट फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मां ने शव को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया।
परिजन ने बच्चे की तलाश शुरू की तो टिन शेड वाले कमरे में लकड़ियों के नीचे उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज: एसटीएफ उत्तर प्रदेश को जनपद चंदौली के थाना सैय्यदराजा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 222/2023 धारा-3/5ए/5 बी/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित एवं 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
    1
    प्रयागराज: एसटीएफ उत्तर प्रदेश को जनपद चंदौली के थाना सैय्यदराजा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 222/2023 धारा-3/5ए/5 बी/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित एवं 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अफसार अहमद सिद्दीकी को गुजरात से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना कैथीं गांव के पास नहर किनारे हुई।
    1
    प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक युवक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना कैथीं गांव के पास नहर किनारे हुई।
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    सच को साबित करना जिंदगी है मेरी Allahabad, Prayagraj•
    10 hrs ago
  • Post by Afzal pathan patrakaar
    1
    Post by Afzal pathan patrakaar
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    13 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज: एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है,जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे,लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है!
    1
    प्रयागराज: एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल द्वारा धारा 144 लागू करने के पश्चात शहर के विभिन्न स्थान पर चेकिंग अभियान शुरू हो गया है,जिसके चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के तीनों जोन पर पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है चेकिंग के दौरान काले शीशे,लाइसेंस एवं गाड़ी चलाने वाले द्वारा किसी प्रकार का कोई नशा तो नहीं किया गया है इसकी जांच मुख्यतः की जा रही है!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों की किल्लत की खबरों ने स्थानीय निवासियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण न केवल गृहणियों की रसोई का बजट और समय प्रभावित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में भ्रम और भय की स्थिति भी पैदा हो रही है। वर्तमान स्थिति और किल्लत के कारण मेजा के विभिन्न इलाकों, जैसे कोहड़ार, सिरसा और मेजा खास में उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर रिफिल कराने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) में मामूली देरी या तकनीकी कारणों से स्टॉक कम होने पर अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। लोग घबराहट में आकर (Panic Booking) जरूरत से ज्यादा बुकिंग करने लगते हैं, जिससे वास्तविक कमी न होने पर भी किल्लत जैसी स्थिति दिखने लगती है। भ्रम और भय से बचने के उपाय ऐसी स्थिति में जनता को संयम बरतने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं जो इस तनावपूर्ण माहौल को कम करने में सहायक हो सकते हैं: * अफवाहों पर ध्यान न दें: सोशल मीडिया या असत्यापित स्रोतों से आ रही "गैस बंद होने" जैसी खबरों पर विश्वास न करें। हमेशा आधिकारिक गैस एजेंसी या तेल कंपनियों के वक्तव्य पर भरोसा करें। * अनावश्यक स्टॉक न करें: यदि आपके पास पर्याप्त गैस है, तो डर के मारे अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से उन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता जिन्हें तत्काल आवश्यकता है। * ऑनलाइन ट्रैकिंग का उपयोग करें: रिफिल बुकिंग के लिए आधिकारिक ऐप्स या पोर्टल का उपयोग करें, जहाँ आप अपनी बुकिंग की स्थिति देख सकते हैं। प्रशासन की भूमिका प्रशासन को चाहिए कि वह वितरकों के साथ समन्वय स्थापित कर मेजा क्षेत्र में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे। साथ ही, कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे। निष्कर्ष: गैस सिलेंडर की कमी एक अस्थायी समस्या हो सकती है, लेकिन पैनिक और अफवाहें इसे "भयावह" बना देती हैं। धैर्य रखें और केवल वैध स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
    2
    प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों की किल्लत की खबरों ने स्थानीय निवासियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण न केवल गृहणियों की रसोई का बजट और समय प्रभावित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में भ्रम और भय की स्थिति भी पैदा हो रही है।
वर्तमान स्थिति और किल्लत के कारण
मेजा के विभिन्न इलाकों, जैसे कोहड़ार, सिरसा और मेजा खास में उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर रिफिल कराने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) में मामूली देरी या तकनीकी कारणों से स्टॉक कम होने पर अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। लोग घबराहट में आकर (Panic Booking) जरूरत से ज्यादा बुकिंग करने लगते हैं, जिससे वास्तविक कमी न होने पर भी किल्लत जैसी स्थिति दिखने लगती है।
भ्रम और भय से बचने के उपाय
ऐसी स्थिति में जनता को संयम बरतने की आवश्यकता है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं जो इस तनावपूर्ण माहौल को कम करने में सहायक हो सकते हैं:
* अफवाहों पर ध्यान न दें: सोशल मीडिया या असत्यापित स्रोतों से आ रही "गैस बंद होने" जैसी खबरों पर विश्वास न करें। हमेशा आधिकारिक गैस एजेंसी या तेल कंपनियों के वक्तव्य पर भरोसा करें।
* अनावश्यक स्टॉक न करें: यदि आपके पास पर्याप्त गैस है, तो डर के मारे अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से उन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाता जिन्हें तत्काल आवश्यकता है।
* ऑनलाइन ट्रैकिंग का उपयोग करें: रिफिल बुकिंग के लिए आधिकारिक ऐप्स या पोर्टल का उपयोग करें, जहाँ आप अपनी बुकिंग की स्थिति देख सकते हैं।
प्रशासन की भूमिका
प्रशासन को चाहिए कि वह वितरकों के साथ समन्वय स्थापित कर मेजा क्षेत्र में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करे। साथ ही, कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे।
निष्कर्ष: गैस सिलेंडर की कमी एक अस्थायी समस्या हो सकती है, लेकिन पैनिक और अफवाहें इसे "भयावह" बना देती हैं। धैर्य रखें और केवल वैध स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
    user_GOPAL JEE
    GOPAL JEE
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.