मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन, किया पुतला दहन रूपेश कुमार ,लातेहार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला समाहरणालय गेट के समीप विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजू रंजन प्रसाद, भोला सिंह, बली यादव, दामोदर यादव, रंजीत यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद ने किया प्रदर्शन, किया पुतला दहन रूपेश कुमार ,लातेहार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला समाहरणालय गेट के समीप विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव राजू रंजन प्रसाद, भोला सिंह, बली यादव, दामोदर यादव, रंजीत यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
- निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन करेगा झामुमो, झामुमो नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप ने निष्पक्ष जांच की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : करमा पूजा के दौरान पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं के साथ कथित छेड़छाड़ और पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रिंकू कच्छप ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और पत्रकार के साथ मारपीट की शिकायत गंभीर है। रिंकू कच्छप ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करे और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही किसी को दोषी माना जाना चाहिए। यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो झामुमो आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।1
- aap log Tak pura loharda ka news pahunchane ka prayas kar rahe hain1
- सरकार सोई हुई है और ग्रामीण लगातार 13 दिन से आंदोलन कर रहे हैं रोड बनवाने के लिए गुमला जिले के घागरा प्रखंड में सरकार सोई हुई है और ग्रामीण लगातार 13 दिन से आंदोलन कर रहे हैं रोड बनवाने के लिए गुमला जिले के घागरा प्रखंड में1
- पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विभिन्न थाना प्रभारी का तबादला सेन्हा थाना प्रभारी बने मनोज कुमार लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना के अलावे विभिन्न थाना प्रभारी का पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार हुआ तबादला अपने अपने कार्य क्षेत्र में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी शनिवार को दिए योगदान 28 वें सेन्हा थाना प्रभारी के रूप में मनोज कुमार पदभार ग्रहण किए और अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था थाना क्षेत्र में कायम रखना ही मुख्य उधेश्य है1
- पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत विभिन्न स्थानों से गुम हुए कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके उपरांत सभी वास्तविक स्वामियों और धारकों की विधिवत पहचान कर उनके मोबाइल फोन उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिए गए। लोहरदगा पुलिस आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और खोई हुई संपत्ति की बरामदगी को लेकर लगातार सक्रियता से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनमानस से यह अपील भी की गई है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में उसे सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अवश्य पंजीकृत कराएं, क्योंकि आम जनता की सुरक्षा और सहायता ही लोहरदगा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- भारी बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त हुरहुरी में टूटा तालाब, मछली पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़1
- महुआडार प्रखंड क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित है । जिसे लेकर शनिवार की शाम 6:00 बजे हुई इस सुविधा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। वही 36 घंटे से लगातार विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रखंड वासियों के व्यवसाय पर भी इसका खासा असर पड़ रहा है। ज्ञात होगी बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न दीप डिप्रेशन के कारण हुई तेज वर्षा एवं हवा चलने के कारण कई स्थानों पर बिजली की तार एवं खम्भे क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है।1
- महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की मांग, खरवार आदिवासी एकता संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष रामगणेश सिंह ने की जांच मांग रूपेश कुमार, लातेहार : खरवार आदिवासी एकता संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष रामगणेश सिंह खरवार ने करमा पूजा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच करनी चाहिए। रामगणेश सिंह खरवार ने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच दोषी ठहराना उचित नहीं है, लेकिन शिकायतों की अनदेखी भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच पूरी कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आदिवासी समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।1
- सच्चाई दिखाएंगे तो काम डिस्टर्ब होगा.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #mukhiya1