Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई आयोजित, जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश।
Bhupendra lahare
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई आयोजित, जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- भिलौनी में अवैध पंजा भट्ठा संचालन का मामला गरमाया, नदी किनारे से मिट्टी उत्खनन पर ग्रामीणों का विरोध1
- बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय ने जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और उपलब्धता को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अब पेट्रोल-डीजल पंपों पर ईंधन केवल वाहनों में ही दिया जाएगा, जबकि डिब्बों या अन्य पात्रों में ईंधन देने पर रोक रहेगी। डीजल की आपूर्ति केवल आवश्यक और संवेदनशील सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन, भंडारण और बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी जांच के साथ कालाबाजारी या अवैध परिवहन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।1
- बिलासपुर में मोबाइल ब्लास्ट! छात्र की जेब में फटा फोन, मची अफरा-तफरी | News30live Description: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में सेंट्रल लाइब्रेरी के पास मोबाइल फटने से छात्र झुलस गया। देखिए कैसे दोस्तों ने बचाई उसकी जान और क्या है पूरा मामला। SafetyAlert News30live MobileSafety BilaspurPolice StudentInjured ViralNews Tags: #BilaspurNews #MobileBlast #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Sarkandabilaspur1
- चकरभाठा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म के उसे पार जा रही अज्ञात 55 से 58 वर्षीय महिला की ट्रेन टक्कर से हुवे चिथड़े जीआरपी पुलिस कर रही मामले की जांच शनिवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा रेलवे स्टेशन से टिकट काउंटर के संचालक शुभम अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला शनिवार की दोपहर 1:40 पर चकरभाठा से भाटापारा रेलवे स्टेशन का टिकट कटवाने टिकट काउंटर पर आई थी जो काफी रो रहे थी और दुखी थी जिसे टिकट काउंटर संचालक शुभम ने दया दिखाते हुए फ्री में ही टिकट दे दिया जो चकरभाठा से भाटा पारा जाने वाली ट्रेन पर नहीं बैठी ट्रेन पार होने के बाद प्लेटफार्म से उतारकर उस पार रायपुर जाने वाली प्लेटफार्म की ओर रेल पटरी पार करके जाने उतरी थी जो अपने झोले को प्लेटफार्म के ऊपर रखी थी तभी रायपुर की ओर से आ रहे इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दोपहर 2.30 बजे उसे चपेट में लेते हुवे रौंद दिया जिसकी वजह से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए टिकट काउंटर संचालक ने बताया कि वह एक झोला रखी हुई थी जिसमें साड़ी एक कंबल चप्पल कुछ चिल्हर पैसे पानी बाटल रखा था महिला काफी दुखी और नाराज लग रही थी जो शायद आसपास के ही किसी गांव की थी ऐसा लग रहा था महिला की उम्र 55 से 58 वर्ष के बीच होगी महिला के आधे बाल काले और आधे पक चुके थे चुके थे और वह डबल साड़ी पहनी हुई थी महिला कौन थी कहां की थी इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है तत्पश्चा टिकट काउंटर संचालक शुभम अधिकारी ने तत्काल घटना की सूचना भाटापारा रेलवे पुलिस को दी इसके कुछ देर बाद रेलवे पुलिस के जवान भी घटना स्थल पहुंच गए लेकिन इस बीच महिला के शरीर के चिथड़ो को चिल कौवे और कुत्ते उठा उठा कर भाग भी रहे थे खुद टिकट काउंटर संचालक शुभम अधिकारी ने बताया कि 2 घंटे तक जानवरों को भगाने का प्रयास भी कर रहे थे लेकिन जिला अस्पताल बिलासपुर से आने वाली एंबुलेंस आने में काफी देर कर दी जिस वजह से रात 9 बजे के करीब एंबुलेंस आने के बाद उसके शरीर के टुकड़ों को उठाने में काफी देरी हो गई फिलहाल घटना के बाद रेलवे पुलिस द्वारा रात में एंबुलेंस की उपलब्धता होने के पश्चात शव के टुकड़ों को उठाकर एक प्लास्टिक में रखकर गठरी बांधकर जिला अस्पताल बिलासपुर भिजवाया गया है एवं रेलवे पुलिस मृतक अज्ञात महिला की पहचान करने में जुटी हुई है क्योंकि मृतक महिला के पास से किसी प्रकार का कोई भी आधार कार्ड और ना ही कोई भी कोई भी पहचान पत्र और ना ही कोई मोबाइल नंबर मिला है जिसकी वजह से रेलवे पुलिस के सामने इस मृत अज्ञात महिला की पहचान कर पाना थोड़ा मुस्कील हो गया है आम लोगों का कहना है कि शायद मृत महिला आसपास के किसी गांव की रहने वाली होगी इस घटना से एक चीज तो साफ है बुजुर्गों को अकेले सफर करने से रोकना चाहिए और साथ ही जब भी कोई घर से निकले तो अपने पास कोई भी पहचान पत्र या आधार कार्ड या फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर लिखा हुवा जरूर लेकर निकले क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पहचान पत्र पास में न होने की वजह से मृत हुए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती और मजबूरी में ऐसे लोगों को लावारिस समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है अज्ञात मृत महिला के परिजन या आस पड़ोस के लोग अगर आप में से कोई भी इस अज्ञात महिला को जनता हो तो आप रेलवे स्टेशन चकरभाठा या फिर रेलवे पुलिस बिलासपुर में जाकर संपर्क कर सकते हैं महिला के 100 का रविवार को पीएम कराया जाएगा रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को 12 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द -अमर अग्रवाल *1
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने विधानसभा छेत्र के सिरगिट्टी मे किया 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन आज शनिवार की साम 5 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने विधानाभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में लगभग 01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत सिरगिट्टी मुख्य मार्ग बन्नाकडीह चौक से रेलवे अंडर ब्रिज तक 03 किलोमीटर तक विद्युतीकरण पोल एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत और अब बिलासपुर नगर निगम में शामिल होने के बाद सिरगिट्टी में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम, क्षेत्र में भव्य शादी भवन, तालाबों का सौंदर्यीकरण व जलभराव व्यवस्था तथा चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिल्हा के विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत है और इसी तरह पूरे क्षेत्र में चहमुखी विकास हो रहा है। साय सरकार का संकल्प है कि हर गाँव को सौन्दर्यपूर्ण बनाना, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्त्व में साय सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को 2047 तक एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का रोडमैप है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 11 पार्षद श्रीमती केशरी इंगोले, जोन अध्यक्ष एवं वार्ड 12 पार्षद विजय सिंह मरावी, श्रीमती गायत्री मनोज दुबे, जोन कमिश्नर भूपेन्द्र उपाध्याय, मंडल महामंत्री अजय कश्यप, राजू मानिकपुरी, दिनेश कौशिक, बाली श्रीवास, बाबा खान, द्रोण सोनकलिहारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1