वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप साईं खेड़ा। वरीया घाट संदूक में संतों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व 11 जनवरी 2025 को यहां एक संत के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। अब उसी स्थान पर दोबारा हिंसा, धमकी और अवैध कब्जे का गंभीर मामला उजागर हुआ है। घटना के संबंध में 16 अप्रैल 2026 को वरीया घाट में निवासरत संत ने थाना साईं खेड़ा एवं तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संदूक और सिरसिरी गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे लगातार संत को प्रताड़ित कर रहे हैं। संत के अनुसार, आरोपी रात्रि के समय गाली-गलौज करते हैं, पत्थर फेंकते हैं और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे संत भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। संत ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर दर्ज लगभग दो एकड़ भूमि पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर खड़ी गेहूं की फसल भी काटकर ले गए हैं। इसी भूमि पर विधायक निधि से निर्मित आश्रम पर भी कब्जा करने की बात सामने आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही और दबंगई का संकेत देता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संत ने प्रशासन से सुरक्षा, भूमि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साईं खेड़ा तहसीलदार ने जल्द से जल्द सीमांकन कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही स्थान पर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और संतों को न्याय व सुरक्षा कब तक मिल पाती है।
वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप साईं खेड़ा। वरीया घाट संदूक में संतों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व 11 जनवरी 2025 को यहां एक संत के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। अब उसी स्थान पर दोबारा हिंसा, धमकी और अवैध कब्जे का गंभीर मामला उजागर हुआ है। घटना के संबंध में 16 अप्रैल 2026 को वरीया घाट में निवासरत संत ने थाना साईं खेड़ा एवं तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संदूक और सिरसिरी गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे लगातार संत को प्रताड़ित कर रहे हैं। संत के अनुसार, आरोपी रात्रि के समय गाली-गलौज करते हैं, पत्थर फेंकते हैं और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना
ही नहीं, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे संत भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। संत ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर दर्ज लगभग दो एकड़ भूमि पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर खड़ी गेहूं की फसल भी काटकर ले गए हैं। इसी भूमि पर विधायक निधि से निर्मित आश्रम पर भी कब्जा करने की बात सामने आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही और दबंगई का संकेत देता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संत ने प्रशासन से सुरक्षा, भूमि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साईं खेड़ा तहसीलदार ने जल्द से जल्द सीमांकन कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही स्थान पर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और संतों को न्याय व सुरक्षा कब तक मिल पाती है।
- अंधविश्वास का जाल फैलाकर ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार,100 प्रतिशत मशरुका बरामद नरसिंहपुर। पुलिस ने अंधविश्वास का जाल बुनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों, अजय मेहरा और अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बॉसकुंवारी की एक महिला को जेवर तीन गुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को स्थानीय स्तर पर और मुख्य आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया। आशीष कुमार दुबे Vardaan EXPRESS1
- नरसिंहपुर पुलिस ने अंधविश्वास का जाल बुनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों, अजय मेहरा और अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बॉसकुंवारी की एक महिला को जेवर तीन गुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को स्थानीय स्तर पर और मुख्य आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगे गए शत-प्रतिशत जेवर बरामद कर लिए हैं। एसपी डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने गुरुवार कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया और आम नागरिकों से अपील की है कि लोग ऐसे किसी भी तांत्रिक या चमत्कारिक दावों के झांसे में न आएं।1
- लोकेसन नरसिहपुर मध्य प्रदेश चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर जेवर तीन गुना करने का झांसा देने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार, 10 लाख का मशरूका बरामद नरसिंहपुर। पुलिस ने अंधविश्वास का जाल बुनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों, अजय मेहरा और अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बॉसकुंवारी की एक महिला को जेवर तीन गुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए थे। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को स्थानीय स्तर पर और मुख्य आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ठगे गए शत-प्रतिशत जेवर बरामद कर लिए हैं। एसपी ने अपील की है कि लोग ऐसे किसी भी तांत्रिक या चमत्कारिक दावों के झांसे में न आएं।2
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- सतीष विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त_* नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली1
- गोटेगांव - दो बाइको भी जोरदार भिडंत में पिता पुत्री सहित तीन लोगों की मौत , घटना की जांच मैं जुटी पुलिस1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- स्कूल और मंदिर के पास अवैध शराब व मांस की बिक्री, ग्रामीणों में आक्रोश; एसपी से शिकायत नरसिंहपुर: जिले के ग्राम मुराछ में अवैध नशे और अनैतिक गतिविधियों के फलने-फूलने का एक गंभीर मामला सामने आया है। गाँव के एक जागरूक नागरिक ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपकर गाँव में चल रहे अवैध शराब के अहाते, गांजा और मांस की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की माँग की है। स्कूल और मंदिर की पवित्रता हो रही भंग आवेदक राजेंद्र लोधी ने आरोप लगाया है कि गाँव का ही एक व्यक्ति, नीलेश लोधी, उनके घर के सामने सड़क के किनारे टपरिया बनाकर खुलेआम अवैध व्यापार कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्थान शासकीय स्कूल से मात्र 100 मीटर और माता रानी के मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। नियमों के अनुसार, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों के इतने करीब इस तरह की गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अवैध अहाता और जुए-सट्टे का अड्डा शिकायत के अनुसार, उक्त स्थान पर न केवल जहरीली अंग्रेजी, कच्ची और देशी शराब बेची जा रही है, बल्कि वहाँ गांजे का व्यापार भी धड़ल्ले से चल रहा है। आरोपी ने वहां अवैध रूप से 'अहाता' बना रखा है, जहाँ लोग बैठकर नशा करते हैं। इसके अलावा, यहाँ मुर्गा और अंडा बनाकर बेचा जाता है, जिससे फैलने वाली गंदगी और बदबू से स्थानीय निवासी परेशान हैं। शिकायत में यहाँ जुआ और सट्टा खिलाने के भी आरोप लगाए गए हैं। सामाजिक माहौल पर बुरा असर आवेदक का कहना है कि नशेडि़यों के जमावड़े के कारण वहाँ दिन-भर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार होता है, जिसका सीधा बुरा असर घर के बच्चों और महिलाओं पर पड़ रहा है। इतना ही नहीं, अवैध बिक्री के कारण वहाँ अक्सर भीड़ जमा रहती है, जिससे रास्ता भी जाम हो जाता है और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी होती है। कड़ी कार्रवाई की माँग ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस अवैध व्यापार को तुरंत बंद कराया जाए। आवेदक ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गाँव का माहौल और अधिक खराब हो सकता है। फिलहाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर उचित वैधानिक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1