Shuru
Apke Nagar Ki App…
वोट कटौती के खिलाफ मौलाना रफी उल्ला की चेतावनी आजाद समाज पार्टी अयोध्या मण्डल से भाईचारा कमेटी के मंडल उपाध्यक्ष मौलाना रफी उल्ला ने SIR प्रक्रिया में SC, ST, OBC और मुस्लिम समुदाय के वोट काटे जाने के खिलाफ कड़ी अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत 85 फीसदी आबादी के वोट काटकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। मौलाना रफी उल्ला ने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है और यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर न्यायालय में कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी प्रभावित समुदायों से सतर्क रहने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।
भारत न्यूज़ टाइम आपकी आवाज
वोट कटौती के खिलाफ मौलाना रफी उल्ला की चेतावनी आजाद समाज पार्टी अयोध्या मण्डल से भाईचारा कमेटी के मंडल उपाध्यक्ष मौलाना रफी उल्ला ने SIR प्रक्रिया में SC, ST, OBC और मुस्लिम समुदाय के वोट काटे जाने के खिलाफ कड़ी अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत 85 फीसदी आबादी के वोट काटकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। मौलाना रफी उल्ला ने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है और यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर न्यायालय में कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। उन्होंने सभी प्रभावित समुदायों से सतर्क रहने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट कोडिन कफ सिरप से अनुचित लाभ कमाने वाले वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को थाना कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल रामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने कोडिन कफ सिरप के कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है मुकेश कुमार औषधि निरीक्षक रामपुर ने थाना कोतवाली में हर्ष अग्रवाल पर गंभीर धाराओं में अभीयोग दर्ज कराया था इसी प्रकरण में वांछित अभियुक्त हर्ष अग्रवाल को एक लैपटॉप चार्जर मोटरसाइकिल डीलक्स के साथ तोपखाने के पास से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जहां से उसे जेल भेज दिया है.1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सांगा पट्टी गांव निवासी श्रवण कुमार मिश्रा ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल कर समाज में भय और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। युवक का आरोप है कि इस प्रकार की पोस्ट और टिप्पणियों का उद्देश्य जातीय वैमनस्य फैलाना, लोगों को भड़काना तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गौतम पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध जातीय हिंसा भड़काने और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- आखिर क्या है हनुमान जी के सिंदूर लगाने की कहानी.... इस वीडियो में जाने की आखिर सिंदूर से इतना प्रेम कैसे बढ़ गया श्री राम भक्त हनुमान जी को।1
- जन-गण-विश्वास यात्रा माननीय पूर्व विधायक बाबा दुबे जी बदलापुर विधानसभा मिलेंगे, सुनेंगे और साथ चलेंगे। माननीय पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे बदलापुर विधानसभा के सभी गांवों में इन दिनों जन गण विश्वास यात्रा के माध्यम से गांव के प्रत्येक व्यक्ति से मिल रहे हैं वहीं पूरे जनपद में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और दिन प्रतिदिन जनाधार बढ़ता जा रहा है इससे प्रतीत होता है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत बदलापुर विधानसभा में दर्ज होगी। यह यात्रा अभी जारी है बाबा दुबे जी जिस गांव में जाते हैं भारी भीड़ जमा हो जाती है और अपनत्व का एक अलग अनुभव लगाव देखने को मिलता है गांव के युवा बड़े बुजुर्ग महिलाओं का प्यार स्नेह भी एक बेमिसाल साथ देखने को मिल रहा है इतना मान सम्मान किसी बड़े राजनीतिक को भी मिलना संभव नहीं है1
- Post by रामू गौतम (प्रीत टाइम्स) तहसील संवाददाता बदलापुर1
- जल जीवन मिशन के तहत पिण्डोरिया में जल अर्पण का भव्य आयोजन, विधायिका महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ1
- *जिला कटनी मध्य प्रदेश* *शीतला प्रसाद की रिपोर्ट *कटनी जिला रजिस्ट्री कार्यालय में फौजी ने अवैध वसूली का आरोप लगाया* भारत सरकार की गाइडलाइन के अलावा अंदर देने के लिए अलग से मांगे जा रहे पैसे... कटनी रजिस्ट्री कार्यालय में गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक फौजी ने जिला पंजीयक कार्यालय पहुंच कर जिला रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत की है फौजी ने कहा है I मैंने अपनी वाइफ के नाम से पुरैनी कटनी में प्लाट रजिस्ट्री कराया l मैने भारत सरकार की गाइडलाइन 1,17000 रुपए लगते हैं जो कि मैं दिया रजिस्ट्री करने वाला बोलता है कि हमारा ₹2000 लिखा पढी का वह भी दे दिया इसके बाद उन्होंने बोला कि अंदर देना पड़ता है तो उसने टोटल 1,24,500 लिया l (2500) ढाई हजार रुपए मेरे से एक्स्ट्रा लिया और हर जगह जहां भी जाओ वहां पर धांधली चल रही है l रजिस्टार ऑफिस के अंदर मैंने पूछा तो उन्होंने बोला हमारा ऐसा कोई मतलब नहीं है जो आपका गाइडलाइन भारत सरकार की वही लगती है l लेकिन यहां पर कोई गाइडलाइन का बोर्ड नहीं लगा ना कोई राशि निश्चित है l जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- *अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान के बाउंड्री वालों को गिराया* *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोलन तारा मैं बीती रात्रि को कुछ अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान पर पहुंचकर नव निर्माण बाउंड्री वाल को धराशाई कर दिया, ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1