Shuru
Apke Nagar Ki App…
“मेरे किसी भी सिपाही को अपमानित किया तो ठीक नहीं होगा” — अभिषेक तिवारी पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक तिवारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, इसलिए उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि यदि किसी ने भी उनके किसी सिपाही को अपमानित करने या बाधा पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
MAHARAJ SINGH

- User9157rafiabad Kalan😡on 9 March
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने जोरदार संबोधन दिया। उन्होंने UGC रेगुलेशन, SC/ST एक्ट और सामान्य वर्ग के मुद्दों पर सरकार को घेरा। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान किया। देखें पूरी खबर और जानिए क्या है RAM की रणनीति। #Shahjahanpur #AlankarAgnihotri #RAMParty #NationalAdhikarMorcha #UPNews #BreakingNews #HindiNews #UPPolitics #Election2027 #PoliticalNews #UGCProtest #SCSTAct #SavarnSamaj #TrendingNews #LatestNews1
- डीएम की अध्यक्षता में जलालाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 52 में 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण1
- शाहजहांपुर, 04 अप्रैल। जनपद में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने आज जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर एवं उससे संबंधित झील के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं झील क्षेत्र में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों क निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्य में किसी प्रकार की कमी न हो और सभी कार्य मानकों के अनुरूप हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए एक साप्ताहिक कार्य योजना तैयार की जाए तथा आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की पर्यटन संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी बढ़ाएगी। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भगवान परशुराम के मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि यह कार्य भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना आध्यात्मिक परिपथ-1 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से परशुरामपुरी को एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।3
- Post by Asha Rani1
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति की मृत्यु के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिवार से मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने मृतका की बेटी की बात प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर कराई।1
- अलंकार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में स्वागत हुआ और उन्होंने 2027 के इलेक्शन की लड़ने की तैयारी बताई1
- Post by MAHARAJ SINGH1