राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयुर्वेद जागरूकता संगोष्ठी आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयुर्वेद जागरूकता संगोष्ठी आयोजित झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, झिंझाना में शुक्रवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक उत्पादों पर विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ रमेश चंद्र तथा उत्पाद प्रतिनिधि सतबीर शर्मा और प्रियंका अग्रवाल ने आयुर्वेद के महत्व, प्राकृतिक जीवनशैली और दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक उत्पादों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित की जा सकती है। संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न उत्पादों की उपयोगिता और सावधानियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रसायन प्रवक्ता मुकेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। रवि गहलोत
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयुर्वेद जागरूकता संगोष्ठी आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयुर्वेद जागरूकता संगोष्ठी आयोजित झिंझाना। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, झिंझाना में शुक्रवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयुर्वेदिक उत्पादों पर विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ रमेश चंद्र तथा उत्पाद प्रतिनिधि सतबीर शर्मा और प्रियंका अग्रवाल ने आयुर्वेद के महत्व, प्राकृतिक जीवनशैली और दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक उत्पादों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित की जा सकती
है। संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न उत्पादों की उपयोगिता और सावधानियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रसायन प्रवक्ता मुकेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। रवि गहलोत
- क्षेत्र में शुक्रवार शाम झमाझम बारिश होने से गर्मी से मिली राहत बिड़ौली/झिंझाना। शुक्रवार शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिली। बिड़ौली/झिंझाना शुक्रवार को शाम के समय कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह मौसम गर्मी होने से लोगों को परेशानी का सामने पड़ा। बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान, गन्ना और अन्य फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।4
- शामली: सनकी आशिक की करतूत, युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर कर रहा ब्लैकमेल।1
- अब गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की उठी मांग, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने पर हुआ बवाल अब गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की उठी मांग, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने पर हुआ बवाल1
- बस में बैठे पूर्व प्रधान की जेब से जेब कतरों ने निकाले 30 हजार लेकर हुए फरार पीछा करते दिखे पूर्व प्रधान घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद शामली जनपद की घटना1
- अखिल भारतीय रोड़ क्षत्रीय महासभा ने रोड क्षत्रीय समाज के सामाजिक मुद्दों को सुलझाने के लिए 3 रोड़ समाज सदभावना कमेटी का किया गया गठन देखिए एक विशेष रिपोर्ट। अखिल भारतीय रोड़ क्षत्रीय महासभा ने रोड क्षत्रीय समाज के सामाजिक मुद्दों को सुलझाने के लिए 3 रोड़ समाज सदभावना कमेटी का किया गया गठन देखिए एक विशेष रिपोर्ट।1
- इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल शहीद उधम सिंह ने दिखाई एकता की मिसाल: निर्मल उधम सिंह का बलिदान देशभक्ति की अमर गाथा: निर्मल बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि उधम सिंह के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे शहीद उधम सिंह: निर्मल शहीद उधम सिंह को याद कर लिया एकता का संकल्प1
- शामली(गढ़ीपुख्ता)। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा। शामली जनपद में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुर्सलीन पुत्र खुर्शीद, निवासी ग्राम पलठेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना गढ़ीपुख्ता में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1