लखीमपुर खीरी : डीएम ने की राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश* *डीएम बोली, गुणवत्ता और समयबद्धता से हो वाद निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई* *डीएम ने की राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश* *डीएम बोली, गुणवत्ता और समयबद्धता से हो वाद निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई* लखीमपुर खीरी, 17 फरवरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर में जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा 24 (उत्तराधिकार), धारा 34 (नामांतरण), धारा 67 व धारा 116 (सीमांकन) से संबंधित वादों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर मामले का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि तिथि निर्धारण व सुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित की जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अंत में यह भी कहा कि राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली जनता के विश्वास से जुड़ी है, और इसमें पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वादों की सुनवाई पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ की जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके। इस समीक्षा बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी, सभी उपजिलाधिकारी, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहे।
लखीमपुर खीरी : डीएम ने की राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश* *डीएम बोली, गुणवत्ता और समयबद्धता से हो वाद निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई* *डीएम ने की राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश* *डीएम बोली, गुणवत्ता और समयबद्धता से हो वाद निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई* लखीमपुर खीरी, 17 फरवरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर में जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राजस्व मामलों का
निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा 24 (उत्तराधिकार), धारा 34 (नामांतरण), धारा 67 व धारा 116 (सीमांकन) से संबंधित वादों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर मामले का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि तिथि निर्धारण
व सुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित की जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अंत में यह भी कहा कि राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली जनता के विश्वास से जुड़ी है, और इसमें पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वादों की सुनवाई पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ की जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके। इस समीक्षा बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी, सभी उपजिलाधिकारी, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहे।
- ब्बिजुआ-खीरी [ ब्यूरो रिपोर्ट... राजीव खत्री ] जानकी देवी इंटर कॉलेज बिजुआ में हाईस्कूल के छात्र धरने पर बैठे। आरोप—पूरे साल की फीस लेने के बावजूद स्कूल ने बोर्ड रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, आज का पेपर छूटा। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल फोन नहीं उठा रहे और कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। #LakhimpurKheri #newpostchallenge #uppolicenews #keeripolic #CDOkheri #aspkheri #dmkheri #newpost #news1
- *ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा में 5 सालों का विकास कार्य सिर्फ कागजों में सीमित रह गया* *स्वरित आवाज* *Rk जाटव जी कि रिपोर्ट* *निघासन खीरी* ब्लाक निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा गांव देवी दीन पुरवा में कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। आरोप है। कि संबंधित अधिकारी जांच कराने में टाल-मटोल कर रहे है। और तथ्यों के बजाय भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है। कि यह पूरा मामला “अंधेर नगरी-चौपट राजा” जैसी स्थिति को दर्शाता है।, जहां सच्चाई सामने आने के बजाय दबाई जा रही है। आरोप है। कि ऐसे कृत्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता के दावों पर भी उंगली उठाते है।, जबकि प्रदेश की सरकार—योगी आदित्यनाथ—भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की बात करती रही है। अब ग्रामीणों की मांग है। कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्यवाही हो सके बहुत से काम ऐसे हैं की नालियों की कभी नहीं होती साफ-सफाई ग्राम पंचायत बरोठा के गांव देवी दीन पुरवा की निष्पक्ष जांच कराई जाए जो कि सच सामने आ सके।1
- **जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए सदन में हर मुद्दे पर मुखर हूँ : रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी*1
- *जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए सदन में हर मुद्दे पर मुखर हूँ : रोमी साहनी* *उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 2027 बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विधानसभा मे बोले विधायक रोमी साहनी*1
- लखीमपुर खीरी | बड़ी खबर सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर मोहल्ले से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी UP 31 BM 9627 नंबर की बाइक पर हाथ साफ कर दिया। घटना पूरी तरह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर बाइक चोरी करते हुए चोर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 📍 लखीमपुर खीरी1
- Post by अमित कुमार3
- UP 31 BM 9627 बाइक हुई चोरी, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक चोरी1
- *लखीमपुर खीरी में रोड के किनारे मिला गववंश का क्षति विक्षत शव* *हिंदू संगठनों ने जताया रोष सूचना मिलते ही मझगई थाना प्रभारी राजू राव मय पुलिस बल के साथ पहुंचे घटना स्थल*। *गववंश का डॉक्टर द्वारा कराया गया मेडिकल परीक्षण के बाद किया गया अंतिम संस्कार*1