logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित रामगढ़: रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा एवं कार्यों में तेजी लाने को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूर्व में लिए गए निर्णयों एवं माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा पूर्व में किए गए रजरप्पा मंदिर का भ्रमण के दौरान अधिकारियों को नजरी नक्शा बनाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा उपायुक्त के समक्ष बनाए गए नजरी नक्शा को प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने नजरी नक्शा में विशेष रूप से भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार, वाच टावर निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।* बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थल निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने हेतु स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि पुनर्विकास योजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

14 hrs ago
user_Jharkhand News Feed
Jharkhand News Feed
Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
14 hrs ago

रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित रामगढ़: रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा एवं कार्यों में तेजी लाने को लेकर रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पूर्व में लिए गए निर्णयों एवं माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा पूर्व में किए गए रजरप्पा मंदिर का भ्रमण के दौरान अधिकारियों को नजरी नक्शा बनाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा उपायुक्त के समक्ष बनाए गए नजरी नक्शा को प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने नजरी नक्शा में विशेष रूप से भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार, वाच टावर निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।* बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थल निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने हेतु स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि पुनर्विकास योजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • फोन पे पर पैसा लेना दुकानदार को पड़ा भारी, रामगढ़ में कपड़ा दुकानदार के साथ हुआ स्कैम
    1
    फोन पे पर पैसा लेना दुकानदार को पड़ा भारी, रामगढ़ में कपड़ा दुकानदार के साथ हुआ स्कैम
    user_STATE TAK NEWS
    STATE TAK NEWS
    Media and information sciences faculty रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रांची// धुर्वा डैम में डूबने से अमन कुशवाहा नामक उसक की हुई मौत, एनडीआरएफ ने शव निकाला।
    1
    रांची// धुर्वा डैम में डूबने से अमन कुशवाहा नामक उसक की हुई मौत, एनडीआरएफ ने शव निकाला।
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
  • रांची में PMAY कैंप: अब अपने घर का सपना होगा साकार!”
    1
    रांची में PMAY कैंप: अब अपने घर का सपना होगा साकार!”
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • रांची के बारियातू इलाके में Inari Pure & Sure Basmati Rice का नया होलसेल और रिटेल सेंटर शुरू किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संचालकों ने बताया कि यहां Platinum, Diamond और Gold कैटेगरी में बासमती चावल उपलब्ध है, जो बेहतर क्वालिटी और उचित कीमत पर दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को 10KM के अंदर Free Home Delivery और Cash on Delivery (COD) की सुविधा भी दी जा रही है। अब लोग Amazon और JioMart जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए भी ऑर्डर कर सकते हैं। 👉 क्या यह नया सेंटर रांची के बाजार में बदलाव लाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📍 Location: Bariatu, Ranchi 🎤 Source: Press Conference ⚠️ Disclaimer: This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi news, Bariatu Ranchi, Inari rice, basmati rice Ranchi, new shop Ranchi 2026, Ranchi business news, Jharkhand news, rice price India, premium basmati rice, Inari basmati review, Ranchi latest update, business launch Ranchi, local news Ranchi, Jharkhand business, rice shop Ranchi, Hindi news Ranchi, Ranchi retail news, India rice market #RanchiNews #Bariatu #InariRice #BasmatiRice #Ranchi2026 #JharkhandNews #BusinessUpdate #LocalNews #IndiaMarket #RiceBusiness #StartupIndia #RetailNews #RanchiUpdate #NewsHindi #HinglishNews #COD #FreeDelivery #AmazonIndia #JioMart #TrendingNews
    1
    रांची के बारियातू इलाके में Inari Pure & Sure Basmati Rice का नया होलसेल और रिटेल सेंटर शुरू किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संचालकों ने बताया कि यहां Platinum, Diamond और Gold कैटेगरी में बासमती चावल उपलब्ध है, जो बेहतर क्वालिटी और उचित कीमत पर दिया जा रहा है।
इसके साथ ही ग्राहकों को 10KM के अंदर Free Home Delivery और Cash on Delivery (COD) की सुविधा भी दी जा रही है। अब लोग Amazon और JioMart जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए भी ऑर्डर कर सकते हैं।
👉 क्या यह नया सेंटर रांची के बाजार में बदलाव लाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 Location: Bariatu, Ranchi
🎤 Source: Press Conference
⚠️ Disclaimer:
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Ranchi news, Bariatu Ranchi, Inari rice, basmati rice Ranchi, new shop Ranchi 2026, Ranchi business news, Jharkhand news, rice price India, premium basmati rice, Inari basmati review, Ranchi latest update, business launch Ranchi, local news Ranchi, Jharkhand business, rice shop Ranchi, Hindi news Ranchi, Ranchi retail news, India rice market
#RanchiNews #Bariatu #InariRice #BasmatiRice #Ranchi2026 #JharkhandNews #BusinessUpdate #LocalNews #IndiaMarket #RiceBusiness #StartupIndia #RetailNews #RanchiUpdate #NewsHindi #HinglishNews #COD #FreeDelivery #AmazonIndia #JioMart #TrendingNews
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by 3rd Umpire
    1
    Post by 3rd Umpire
    user_3rd Umpire
    3rd Umpire
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी। हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है। काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः- 1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) बरामद सामानों की विवरणी 1. खून लगा हुआ बेडशीट 2. खून लगा हुआ तकिया का कवर । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची । पु०अ०नि० आजाद अंसारी . पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना। स०अ०नि० चंदा किस्कू डोरण्डा थाना। आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल
    1
    दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी।
हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद
परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है।
काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-
1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री)
बरामद सामानों की विवरणी
1. खून लगा हुआ बेडशीट
2. खून लगा हुआ तकिया का कवर ।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम
पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची ।
पु०अ०नि० आजाद अंसारी .
पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना
पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना।
पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना।
पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना।
स०अ०नि० चंदा किस्कू डोरण्डा थाना।
आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल
    user_Naya Bharat Tv 24
    Naya Bharat Tv 24
    Court reporter कांके, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • हज़ारीबाग़ में पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से जब विमान हादसे के मृतक को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने पर सवाल किया गया, तो उनके मौजूद समर्थकों ने न्यूज18 के पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    हज़ारीबाग़ में पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से जब विमान हादसे के मृतक को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने पर सवाल किया गया, तो उनके मौजूद समर्थकों ने न्यूज18 के पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Ehsan Raja
    Ehsan Raja
    ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
  • रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार किया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में बेटी और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। This video is for informational and public awareness purposes only. We do not promote violence or any harmful activity. 👉 Latest updates, ground report और पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। Ranchi News, Doranda Case, Manitoila Incident, Suspicious Death Ranchi, Jharkhand News 2026, Ranchi Crime News, Beti Par Aarop, Hindi News Ranchi, Latest Crime Update India, Doranda Police Case, Ranchi Investigation, Breaking News Jharkhand, Local News Ranchi, Crime Story India, Ranchi Viral News #RanchiNews #DorandaCase #JharkhandNews #Manitoila #CrimeUpdate #BreakingNews #IndiaNews #RanchiCrime #LatestNews2026 #PublicAwareness #NewsUpdate #HindiNews #GroundReport #TrueStory #Investigation
    1
    रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार किया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में बेटी और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
This video is for informational and public awareness purposes only. We do not promote violence or any harmful activity.
👉 Latest updates, ground report और पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
Ranchi News, Doranda Case, Manitoila Incident, Suspicious Death Ranchi, Jharkhand News 2026, Ranchi Crime News, Beti Par Aarop, Hindi News Ranchi, Latest Crime Update India, Doranda Police Case, Ranchi Investigation, Breaking News Jharkhand, Local News Ranchi, Crime Story India, Ranchi Viral News
#RanchiNews #DorandaCase #JharkhandNews #Manitoila #CrimeUpdate #BreakingNews #IndiaNews #RanchiCrime #LatestNews2026 #PublicAwareness #NewsUpdate #HindiNews #GroundReport #TrueStory #Investigation
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और 6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। विभाग ने अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है। 29 और 30 अप्रैल को गिरिडीह समेत कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    गिरिडीह मुख्यालय समेत जिले भर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। 
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में और 6 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
विभाग ने अगले छह दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान जताया है। 29 और 30 अप्रैल को गिरिडीह समेत कई जिलों में  गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_JPN 24
    JPN 24
    Local News Reporter Kanke, Ranchi•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.