निरंतर प्रयास करते हुए नजर आते हैं संगठन के पदाधिकारी किसी शिव भगत को ना हो कोई समस्या हरिद्वार:* सावन माह में शिवभक्तों की आस्था और सुविधा के लिए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की पूरी टीम दिन-रात संपूर्ण जिला हरिद्वार में सेवा कार्य में जुटी हुई है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि जब तक अंतिम कांवड़िया सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाता, सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। R.S.S.T. द्वारा किए जा रहे मुख्य कार्य: मेडिकल सेवा जिला भर में लगाए गए कैंपों में 24x7 डॉक्टरों की टीम द्वारा हजारों शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। गस्त एवं सुरक्षा संगठन के युवा मोर्चा एवं पदाधिकारी हाईवे, गंगा किनारे और संपूर्ण जिले में लगातार गस्त कर रहे हैं ताकि किसी भी शिवभक्त को कोई असुविधा न हो। मार्गदर्शन एवं सहायता भटके हुए कांवड़ियों को सही रास्ता दिखाना, बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाना और हर संभव मदद करना ये R.S.S.T. की प्राथमिकता है। सुखद एवं सफल यात्रा के प्रयास भंडारा, जल सेवा, विश्राम स्थल और हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराकर शिवभक्तों की यात्रा को सफल और सुखद बनाना ही संगठन का उद्देश्य है। R.S.S.T. के सभी पदाधिकारी, डॉक्टर, युवा कार्यकर्ता बारिश, धूप और रात की परवाह किए बिना "भगीरथ के सम्मान में शंखनाद" करते हुए सेवा में लगे हैं।
निरंतर प्रयास करते हुए नजर आते हैं संगठन के पदाधिकारी किसी शिव भगत को ना हो कोई समस्या हरिद्वार:* सावन माह में शिवभक्तों की आस्था और सुविधा के लिए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की पूरी टीम दिन-रात संपूर्ण जिला हरिद्वार में सेवा कार्य में जुटी हुई है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यह
संकल्प लिया है कि जब तक अंतिम कांवड़िया सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाता, सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। R.S.S.T. द्वारा किए जा रहे मुख्य कार्य: मेडिकल सेवा जिला भर में लगाए गए कैंपों में 24x7 डॉक्टरों की टीम द्वारा हजारों शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। गस्त एवं सुरक्षा संगठन के युवा मोर्चा एवं
पदाधिकारी हाईवे, गंगा किनारे और संपूर्ण जिले में लगातार गस्त कर रहे हैं ताकि किसी भी शिवभक्त को कोई असुविधा न हो। मार्गदर्शन एवं सहायता भटके हुए कांवड़ियों को सही रास्ता दिखाना, बिछड़े बच्चों को उनके परिवार से मिलाना और हर संभव मदद करना ये R.S.S.T. की प्राथमिकता है। सुखद एवं सफल यात्रा के प्रयास भंडारा,
जल सेवा, विश्राम स्थल और हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराकर शिवभक्तों की यात्रा को सफल और सुखद बनाना ही संगठन का उद्देश्य है। R.S.S.T. के सभी पदाधिकारी, डॉक्टर, युवा कार्यकर्ता बारिश, धूप और रात की परवाह किए बिना "भगीरथ के सम्मान में शंखनाद" करते हुए सेवा में लगे हैं।
- प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। विशेषकर पहाड़ों में हो रही सघन बारिश से मैदानी इलाकों में नदी किनारे रहने वालों की सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। जिसके दृष्टिगत हरिद्वार में भी जल पर निरंतर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ऊपर से जल छोड़े जाने पर हरिद्वार में नदियों के किनारे खतरा बढ़ सकता है। जिसके दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने आज घाटों के किनारे बैठे और रह रहे लोगों को सचेत करते हुए घाटों से दूर जाने के निर्देश दिए और लोगों से नदियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा।1
- भटके को राह दिखाएंगे हम शिव भगतो की सेवा में समर्पित हो जाएंगे जिला संरक्षक हरिद्वार डॉ सुरेश सैनी जी की टिम दिन रात संपूर्ण जिला हरिद्वार में कांवड़ सेवा में समर्पित है4
- हरिद्वार पुलिस का आधिकारिक बयान वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस का आधिकारिक बयान: वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर की अपील हरिद्वार में बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) की आधिकारिक बाइट जारी करते हुए आमजन से अपील की है कि घटना से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी के लिए केवल पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान पर ही भरोसा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक, अपुष्ट अथवा अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें बिना सत्यापन के आगे साझा करें। किसी भी घटना की वास्तविक जानकारी पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें। हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और केवल आधिकारिक तथ्यों पर ही विश्वास करें।1
- लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल | Form-7 को लेकर लगाए गंभीर आरोप | Shraddha TV Network लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि Form-7 के माध्यम से एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। विधायक ने यह भी कहा कि यदि उनकी आपत्तियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगी। नोट: इस वीडियो में व्यक्त आरोप बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के हैं। इस संबंध में प्रशासन या चुनाव विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया खबर प्रकाशित होने तक सामने नहीं आई है। 📍 लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार (उत्तराखंड) 🎤 संवाददाता: सचिन कुमार 📺 Shraddha TV Network Like | Share | Subscribe करें और उत्तराखंड व देश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें।1
- जाम से बचने के लिए कावड़ियों ने गांव के संकरे रास्तों से गुजरना किया शुरू ग्रामीण परेशान1
- नशे में कार चला रहे कांवड़िये ने पैदल कांवड़िये को मारी टक्कर, पुलिस ने दिखाई तत्परताl बहादराबाद क्षेत्र में एक कार सवार कांवड़िये ने नशे की हालत में पैदल कांवड़िये को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। जांच के दौरान वाहन चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके वाहन का भारी चालान किया। वहीं, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कांवड़ के स्थान पर पुलिस ने पैदल कांवड़िये को नई कांवड़ उपलब्ध कराई, जिससे वह अपनी यात्रा पुनः शुरू कर सका। हरिद्वार पुलिस की अपील नशे की हालत में वाहन न चलाएं।1
- BHEL क्षेत्र में घायल महिला को हरिद्वार SSP ने अस्पताल पहुँचाया BHEL क्षेत्र में घायल महिला को हरिद्वार SSP ने अस्पताल पहुँचाया1