logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार, संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संभावित बाढ़ 2026 से निपटने हेतु की जाने वाली पूर्व तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आपको बता दें कि कैमूर जिला पूर्णतः बाढ़ प्रवण जिलों की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन अत्यधिक वर्षा और मूसाखाड़, जगदहवा एवं करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रामगढ़, दुर्गावती और नुऑव अंचल के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र चालू स्थिति में हैं । 10 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 5.20 मी.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वही बाढ़ राहत सामग्रियों जैसे चावल, दाल, सत्तू, गुड़ आदि के दर निर्धारण हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में जिला भंडार में 490 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं और आवश्यकतानुसार अन्य अंचलों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऊंचे स्थलों पर बाढ़ शरण स्थलों की पहचान कर ली है। वही पूर्व के अनुभवों के आधार पर दुर्गावती 04 रामगढ़ 03 और नुऑव 01 अंचलों में कुल 08 बाढ़ शरण स्थलों और 08 सामुदायिक रसोई केंद्रों का चयन किया है। वही जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर सर्पदंश की दवा, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें । पशुपालन विभाग को पशु चारे और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते हुए चलें कि जिले में बचाव कार्य हेतु 19 गोताखोरों की सूची उपलब्ध है। साथ ही आपदा प्रबंधन कार्यालय में 29 लाइफ जैकेट भंडारित हैं। वही तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में 24x7 जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) को क्रियाशील कर दिया गया है । सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 'Aapda Coordination group' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि 31 मई 2026 से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।

4 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Patna•
4 hrs ago

कैमूर/बिहार, संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संभावित बाढ़ 2026 से निपटने हेतु की जाने वाली पूर्व तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आपको बता दें कि कैमूर जिला पूर्णतः बाढ़ प्रवण जिलों की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन अत्यधिक वर्षा और मूसाखाड़, जगदहवा एवं करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रामगढ़, दुर्गावती और नुऑव अंचल के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र चालू स्थिति में हैं । 10 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 5.20 मी.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वही बाढ़ राहत सामग्रियों जैसे चावल, दाल, सत्तू, गुड़ आदि के दर निर्धारण हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में जिला भंडार में 490 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं और आवश्यकतानुसार अन्य अंचलों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऊंचे स्थलों पर बाढ़ शरण स्थलों की पहचान कर ली है। वही पूर्व के अनुभवों के आधार पर दुर्गावती 04 रामगढ़ 03 और नुऑव 01 अंचलों में कुल 08 बाढ़ शरण स्थलों और 08 सामुदायिक रसोई केंद्रों का चयन किया है। वही जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर सर्पदंश की दवा, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें । पशुपालन विभाग को पशु चारे और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते हुए चलें कि जिले में बचाव कार्य हेतु 19 गोताखोरों की सूची उपलब्ध है। साथ ही आपदा प्रबंधन कार्यालय में 29 लाइफ जैकेट भंडारित हैं। वही तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में 24x7 जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) को क्रियाशील कर दिया गया है । सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 'Aapda Coordination group' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि 31 मई 2026 से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।

More news from Rohtas and nearby areas
  • शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अंचल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी (सीओ), थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी पक्षों से आपसी समन्वय बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की, ताकि विवाद का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अंचल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी (सीओ), थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी पक्षों से आपसी समन्वय बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की, ताकि विवाद का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    5 hrs ago
  • वाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर यूनियन के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऑटो चालकों से अपील की है। कि सड़क पर अनुशासन बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें,ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके।इस वीडियो में जानिए क्या बोले ईश्वर सिंह और कैसे सुधर सकता है वाराणसी का ट्रैफिक सिस्टम। 📍 स्थान वाराणसी, उत्तर प्रदेश
    1
    वाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर यूनियन के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऑटो चालकों से अपील की है। कि सड़क पर अनुशासन बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें,ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके।इस वीडियो में जानिए क्या बोले ईश्वर सिंह और कैसे सुधर सकता है वाराणसी का ट्रैफिक सिस्टम।
📍 स्थान  वाराणसी, उत्तर प्रदेश
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Raman Kishor Chaubey
    1
    Post by Raman Kishor Chaubey
    user_Raman Kishor Chaubey
    Raman Kishor Chaubey
    Rohtas, Bihar•
    10 hrs ago
  • Post by Aman Kumar Chaudhary
    1
    Post by Aman Kumar Chaudhary
    user_Aman Kumar Chaudhary
    Aman Kumar Chaudhary
    सासाराम, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • ना जाने कितने ऐसे बाबा हैं जो धर्म के अंदर अधर्म का खेल खेल रहे हैं और बचने के लिए हत्या करवा देते हैं ऐसे बलात्कारी बाबा को कठोर दान मिलना चाहिए
    1
    ना जाने कितने ऐसे बाबा हैं जो धर्म के अंदर अधर्म का खेल खेल रहे हैं और बचने के लिए हत्या करवा देते हैं 
ऐसे बलात्कारी बाबा को कठोर दान मिलना चाहिए
    user_Bimlesh patel
    Bimlesh patel
    Voice of people Sanjhauli, Rohtas•
    11 hrs ago
  • मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आलेख्य मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध करायी गई।सभी मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची.. प्रेसवार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों को भी दी गई विस्तृत जानकारी,कोई भी पात्र व्यक्ति स्वयं पोर्टल पर कर सकता है ऑनलाईन आवेदन-जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली/दिनांक 10 अप्रैल, 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों एवं प्रेस वार्ता कर मिडिया/प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बैठक के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (SIR-Special Intensive Revision) कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना अवधि दिनांक 04-11-2025 से दिनांक 26-12-2025 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण कराते हुए उनसे भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किये गये थे। आयोग द्वारा दिनांक 27-10-2025 को मध्य रात्रि में ई०आर०ओ० नेट डाटा को फीज कर दिया गया था। तद्समय जनपद में कुल 1488821 मतदाता पंजीकृत थे, जिनको गणन अवधि के दौरान गणना प्रपत्र वितरण किये गये थे, जिनमें से 230086 मतदाताओं का गणना प्रपत्र विभिन्न कारणो यथा-मृत्यु, अ-प्रतिदेय (जिनकी पहचान न हो सकी)/अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अन्य कारणों से अप्राप्त पाये गये थे, जिनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करते हुए आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 को कुल 1258735 मतदाताओं का किया गया था। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण SIR-2026, के दौरान परिलक्षित कुल 156069 नो मैपिंग मतदाता (वे मतदाता जिनके द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्र के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये थे) एवं कुल 233977 लॉजिकल विसंगति (वे मतदाता जिनके द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्र के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज तो उपलब्ध कराये गये थे परन्तु कम्प्यूटर द्वारा तार्किक विसंगति परिलक्षित पाये जाने के कारण चिन्हित किया गया था) के मतदाताओं की सुनवाई दिनांक 6-1-2026 से दिनांक 27-03-2026 तक जनपद में अवस्थित निर्धारित 29 सुनवाई केन्द्रो पर आयोग द्वारा अधिसूचित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई करते हुए 5706 मतदाताओं द्वारा कोई भी साक्ष्य दस्तावेज न दिये जाने के कारण अपात्र घोषित करते हुए अपमार्जन की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। दिनांक 06-01-2026 को आलेख्य प्रकाशन के उपरांत पुनरीक्षण अवधि दिनांक 6-1-2026 से दिनांक 6-3-2026 तक कुल 70399 नये मतदाताओं का पंजीकरण तथा कुल 8244 (इसमें नो मैपिंग के 5706 सम्मिलित) मतदाताओं का विलोपन की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए दिनांक 10-04-2026 को अन्तिम रूप से निर्वाचक नामावली तैयार की गयी है। दिनांक 10-04-2026 को अन्तिम रूप से तैयार की गयी मतदाता सूची में कुल 1320890 मतदाता विद्यमान है जिसमें कुल 719567 पुरुष मतदाता तथा 601294 महिला मतदाता 29 थर्ड जेण्डर के रूप में मतदाता पंजीकृत है। आलेख्य प्रकाशन दिनांक 6-1-2026 को जनपद का जेण्डर रेशियो 829 था जो अब अन्तिम प्रकाशन में बढ़कर कुल 836 हो गया है, इसी प्रकार युवा 18 वर्ष के मतदाता की संख्या 3413 से बढ़कर कुल 14021 हो गया है तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1691 है। आलेख्य प्रकाशन अवधि में आयोग द्वारा संचालित बुक ए कॉल विड बी०एल०ओ० एप पर कुल 6668 शिकायत / जिज्ञासा आया था, जिसमें से 6512 शिकायतों/ जिज्ञासाओं का निस्तारण संबंधित बूथ लेवल आफिसर द्वारा अपने मोबाईल एप के माध्यम से किया जा चुका है। इसी प्रकार निर्वाचन आयोग के एन०जी०एस०पी० (राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल) पर कुल 524 शिकायतें आयी है, जिसमें से 524 का निस्तारण करा दिया गया है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं राजनैतिक दलों से प्राप्त कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुआ था, सभी का निस्तारण आख्या प्रेषण किया जा चुका है। प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में जनपद में आयोग द्वारा संचालित जिला संपर्क केन्द्र (DCC) में कुल 387 शिकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर-05412-1950 में प्राप्त हुआ था, जिसका भी निस्तारण कॉल सेण्टर में नियुक्त कॉल आपरेटरों द्वारा सुसमय करा दिया गया है। आपसे अपेक्षा है कि अन्तिम प्रकाशन के उपरांत निरन्तर पुनरीक्षण अभियान अनवरत चलता रहेगा जिसमें अभी भी जनपद में ऐसे पात्र मतदाता जिनका निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण से छूटा हुआ है के पंजीकरण की कार्यवाही निर्धारित प्रारूप 6 एवं घोषणा पत्र(अनुलग्नक-IV) देते हुए सम्मिलित कराया जा सकता है। अर्हता तिथि 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उन सभी अर्हक मतदाताओं से फार्म-6 में आवेदन लेते हुए नाम पंजीकरण करने की कार्यवाही की जा सकती है। जनपद के समस्त गणमान्य नागरिकों को अवगत कराना है कि निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10-04-2026 के उपरांत समस्त मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जन-सामान्य के निरीक्षण हेतु प्रदर्शित रहेगी।
    1
    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आलेख्य मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध करायी गई।सभी मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी आलेख्य मतदाता सूची..
प्रेसवार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों को भी दी गई विस्तृत जानकारी,कोई भी पात्र व्यक्ति स्वयं पोर्टल पर कर सकता है ऑनलाईन आवेदन-जिला निर्वाचन अधिकारी
चंदौली/दिनांक 10 अप्रैल, 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों एवं प्रेस वार्ता कर मिडिया/प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बैठक के दौरान बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (SIR-Special Intensive Revision) कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना अवधि दिनांक 04-11-2025 से दिनांक 26-12-2025 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण कराते हुए उनसे भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त किये गये थे। आयोग द्वारा दिनांक 27-10-2025 को मध्य रात्रि में ई०आर०ओ० नेट डाटा को फीज कर दिया गया था। तद्समय जनपद में कुल 1488821 मतदाता पंजीकृत थे, जिनको गणन अवधि के दौरान गणना प्रपत्र वितरण किये गये थे, जिनमें से 230086 मतदाताओं का गणना प्रपत्र विभिन्न कारणो यथा-मृत्यु, अ-प्रतिदेय (जिनकी पहचान न हो सकी)/अनुपस्थित, स्थायी रूप से शिफ्टेड, डुप्लीकेट, अन्य कारणों से अप्राप्त पाये गये थे, जिनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करते हुए आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 को कुल 1258735 मतदाताओं का किया गया था।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण SIR-2026, के दौरान परिलक्षित कुल 156069 नो मैपिंग मतदाता (वे मतदाता जिनके द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्र के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये थे) एवं कुल 233977 लॉजिकल विसंगति (वे मतदाता जिनके द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गणना प्रपत्र के साथ आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज तो उपलब्ध कराये गये थे परन्तु कम्प्यूटर द्वारा तार्किक विसंगति परिलक्षित पाये जाने के कारण चिन्हित किया गया था) के मतदाताओं की सुनवाई दिनांक 6-1-2026 से दिनांक 27-03-2026 तक जनपद में अवस्थित निर्धारित 29 सुनवाई केन्द्रो पर आयोग द्वारा अधिसूचित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई करते हुए 5706 मतदाताओं द्वारा कोई भी साक्ष्य दस्तावेज न दिये जाने के कारण अपात्र घोषित करते हुए अपमार्जन की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। दिनांक 06-01-2026 को आलेख्य प्रकाशन के उपरांत पुनरीक्षण अवधि दिनांक 6-1-2026 से दिनांक 6-3-2026 तक कुल 70399 नये मतदाताओं का पंजीकरण तथा कुल 8244 (इसमें नो मैपिंग के 5706 सम्मिलित) मतदाताओं का विलोपन की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए दिनांक 10-04-2026 को अन्तिम रूप से निर्वाचक नामावली तैयार की गयी है। दिनांक 10-04-2026 को अन्तिम रूप से तैयार की गयी मतदाता सूची में कुल 1320890 मतदाता विद्यमान है जिसमें कुल 719567 पुरुष मतदाता तथा 601294 महिला मतदाता 29 थर्ड जेण्डर के रूप में मतदाता पंजीकृत है। आलेख्य प्रकाशन दिनांक 6-1-2026 को जनपद का जेण्डर रेशियो 829 था जो अब अन्तिम प्रकाशन में बढ़कर कुल 836 हो गया है, इसी प्रकार युवा 18 वर्ष के मतदाता की संख्या 3413 से बढ़कर कुल 14021 हो गया है तथा मतदेय स्थलों की संख्या 1691 है।
आलेख्य प्रकाशन अवधि में आयोग द्वारा संचालित बुक ए कॉल विड बी०एल०ओ० एप पर कुल 6668 शिकायत / जिज्ञासा आया था, जिसमें से 6512 शिकायतों/ जिज्ञासाओं का निस्तारण संबंधित बूथ लेवल आफिसर द्वारा अपने मोबाईल एप के माध्यम से किया जा चुका है।
इसी प्रकार निर्वाचन आयोग के एन०जी०एस०पी० (राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल) पर कुल 524 शिकायतें आयी है, जिसमें से 524 का निस्तारण करा दिया गया है।
प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं राजनैतिक दलों से प्राप्त कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुआ था, सभी का निस्तारण आख्या प्रेषण किया जा चुका है।
प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में जनपद में आयोग द्वारा संचालित जिला संपर्क केन्द्र (DCC) में कुल 387 शिकायत/सुझाव टोल फ्री नम्बर-05412-1950 में प्राप्त हुआ था, जिसका भी निस्तारण कॉल सेण्टर में नियुक्त कॉल आपरेटरों द्वारा सुसमय करा दिया गया है।
आपसे अपेक्षा है कि अन्तिम प्रकाशन के उपरांत निरन्तर पुनरीक्षण अभियान अनवरत चलता रहेगा जिसमें अभी भी जनपद में ऐसे पात्र मतदाता जिनका निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण से छूटा हुआ है के पंजीकरण की कार्यवाही निर्धारित प्रारूप 6 एवं घोषणा पत्र(अनुलग्नक-IV) देते हुए सम्मिलित कराया जा सकता है।
अर्हता तिथि 01 जुलाई तथा 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उन सभी अर्हक मतदाताओं से फार्म-6 में आवेदन लेते हुए नाम पंजीकरण करने की कार्यवाही की जा सकती है।
जनपद के समस्त गणमान्य नागरिकों को अवगत कराना है कि निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10-04-2026 के उपरांत समस्त मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जन-सामान्य के निरीक्षण हेतु प्रदर्शित रहेगी।
    user_मनीष कुमार द्विवेदी
    मनीष कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Sankat mochan dubey
    1
    Post by Sankat mochan dubey
    user_Sankat mochan dubey
    Sankat mochan dubey
    Software Developer भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    19 hrs ago
  • वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में एक तरफ जनता पानी की भारी समस्या से जूझ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक Saurabh Srivastava द्वारा बिजली उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विद्युत आधुनिकीकरण योजना के तहत किया जा रहा है। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। अब सवाल ये उठता है कि क्या जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता मिलेगी या सिर्फ योजनाओं का उद्घाटन ही होता रहेगा? आइए आपको दिखाते हैं, इस पर विधायक Saurabh Srivastava क्या कह रहे हैं... #VaranasiNews #LankaThana #Bhagwanpur #SaurabhSrivastava #WaterCrisis #BijliProject #UPNews #GroundReport #BreakingNews #IndiaNews #LocalNews #ViralVideo #JanataKaGussa #ElectricityProject #WaterProblem
    3
    वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में एक तरफ जनता पानी की भारी समस्या से जूझ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय विधायक Saurabh Srivastava द्वारा बिजली उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विद्युत आधुनिकीकरण योजना के तहत किया जा रहा है।
लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है।
अब सवाल ये उठता है कि क्या जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता मिलेगी या सिर्फ योजनाओं का उद्घाटन ही होता रहेगा?
आइए आपको दिखाते हैं, इस पर विधायक Saurabh Srivastava क्या कह रहे हैं...
#VaranasiNews #LankaThana #Bhagwanpur #SaurabhSrivastava #WaterCrisis #BijliProject #UPNews #GroundReport #BreakingNews #IndiaNews #LocalNews #ViralVideo #JanataKaGussa #ElectricityProject #WaterProblem
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुगलसराय के हरिशंकरपुर गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 'जागो हिंदू जागो' जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने देश में बढ़ते धर्मांतरण और 'लव जिहाद' के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संगठन को इन मुद्दों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। राय ने चेतावनी दी कि यदि इन स्थितियों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य फैलाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना है। गोपाल राय ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं, बल्कि अपने समाज को जागरूक और सुरक्षित करना है।" कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता और संतोष चौहान ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा पांडे (राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री), ओपी कश्यप (राष्ट्रीय महासचिव), राजेश मौर्या (राष्ट्रीय मंत्री), डॉ. प्रवीण कुमार पांडे (प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), अखिलेश जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विमल चौहान (मंडल अध्यक्ष), विवेक चौहान (मंडल महामंत्री) और इसरार अहमद (जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष) शामिल थे। 'जागो हिंदू जागो' अभियान केवल चंदौली तक सीमित नहीं है। यह देश के कई अन्य शहरों जैसे जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और जौनपुर में भी चलाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने बताया कि चंदौली जिले में ऐसे 2 से 3 और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
    1
    मुगलसराय के हरिशंकरपुर गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 'जागो हिंदू जागो' जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने देश में बढ़ते धर्मांतरण और 'लव जिहाद' के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संगठन को इन मुद्दों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। राय ने चेतावनी दी कि यदि इन स्थितियों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य फैलाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना है। गोपाल राय ने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं, बल्कि अपने समाज को जागरूक और सुरक्षित करना है।"
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता और संतोष चौहान ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा पांडे (राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री), ओपी कश्यप (राष्ट्रीय महासचिव), राजेश मौर्या (राष्ट्रीय मंत्री), डॉ. प्रवीण कुमार पांडे (प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), अखिलेश जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), विमल चौहान (मंडल अध्यक्ष), विवेक चौहान (मंडल महामंत्री) और इसरार अहमद (जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष) शामिल थे।
'जागो हिंदू जागो' अभियान केवल चंदौली तक सीमित नहीं है। यह देश के कई अन्य शहरों जैसे जालंधर, लुधियाना, भटिंडा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और जौनपुर में भी चलाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि ने बताया कि चंदौली जिले में ऐसे 2 से 3 और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
    user_मनीष कुमार द्विवेदी
    मनीष कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.