logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजधानी में स्वास्थ्य अलर्ट: स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्कूलों के लिए गाइडलाइंस दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोने की पुख्ता व्यवस्था और लक्षण दिखने वाले बच्चों को तुरंत आइसोलेट कर घर भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

13 hrs ago
user_Ravindra
Ravindra
Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

राजधानी में स्वास्थ्य अलर्ट: स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए स्कूलों के लिए गाइडलाइंस दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोने की पुख्ता व्यवस्था और लक्षण दिखने वाले बच्चों को तुरंत आइसोलेट कर घर भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
    1
    जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण
जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण
आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हम भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें ताकि मैं पब्लिक के बीच में जाकर वीडियो बना सकूं
    1
    हम भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें ताकि मैं पब्लिक के बीच में जाकर वीडियो बना सकूं
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Badarwas, Shivpuri•
    9 hrs ago
  • राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    1
    राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 25 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। *दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:* इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया। *कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:* पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी। 👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा। 👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 25 अगस्त 2026*
*जिला : विदिशा*

*गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त*

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

*दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:*
इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया।

*कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:*
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी।
👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर।
👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर।
👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा।
👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा।
👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा।
👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा।

*कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:*
थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
    4
    ब्रेकिंग
ब्रेकिंग

साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग
साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत
विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत
विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
    4
    *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां*
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर :- राकेश सेन 
बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है।
कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजहंस में खाद विभाग ने मारा छापा ले गए सैंपल बीना टीवी न्यूज़ 24
    1
    राजहंस में खाद विभाग ने मारा छापा ले गए सैंपल बीना टीवी न्यूज़ 24
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सफाईकर्मी लगा रहा था मरीजों को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सिंगरौली। जिले के निवास टाउन स्थित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के दौरान मरीजों का उपचार निचले स्तर के कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की पुष्टि होती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा सकता है। इंजेक्शन लगाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आने का दावा किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज का शुगर चेक करने और चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने के वीडियो सामने आने की बात कही गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पतालों में जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CMHO ने लिया संज्ञान, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस मामला सामने आने के बाद सिंगरौली CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति या जिम्मेदारी किस परिस्थिति में मिली और उस समय प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था। विभागीय जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सफाईकर्मी लगा रहा था मरीजों को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
सिंगरौली। जिले के निवास टाउन स्थित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफाईकर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को कथित तौर पर इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के दौरान मरीजों का उपचार निचले स्तर के कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है। यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि की पुष्टि होती है, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला माना जा सकता है।
इंजेक्शन लगाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर इस तरह के मामले पहले भी सामने आने का दावा किया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीज का शुगर चेक करने और चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने के वीडियो सामने आने की बात कही गई थी।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अस्पतालों में जिम्मेदार चिकित्सा कर्मचारियों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CMHO ने लिया संज्ञान, प्रभारी डॉक्टर को नोटिस
मामला सामने आने के बाद सिंगरौली CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ने इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी को मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति या जिम्मेदारी किस परिस्थिति में मिली और उस समय प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ कहां मौजूद था। विभागीय जांच के बाद ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.