logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार सासाराम के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधा कुमारी को पहले चरपोखरी सीएचसी और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुधा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा थी और लंच के दौरान घर लौट रही थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार में मातम पसरा है।

1 hr ago
user_Pushpa kumari
Pushpa kumari
Sasaram, Rohtas•
1 hr ago

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार सासाराम के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही 8 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधा कुमारी को पहले चरपोखरी सीएचसी और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सुधा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा थी और लंच के दौरान घर लौट रही थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार में मातम पसरा है।

More news from Aurangabad and nearby areas
  • बिहार के नवादा जिले में धमौल थाने के ठीक सामने एक चौकीदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बिहार के नवादा जिले में धमौल थाने के ठीक सामने एक चौकीदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    11 hrs ago
  • बक्सर के रूप सागर गांव में NH 120 पर बिजली के तार जर्जर हालत में लटके हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद पावर हाउस के अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
    2
    बक्सर के रूप सागर गांव में NH 120 पर बिजली के तार जर्जर हालत में लटके हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद पावर हाउस के अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
    user_Binod Kumar
    Binod Kumar
    नवाँनगर, बक्सर, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो काले सूटकेस में दो शव बरामद किए गए हैं। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
    1
    बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो काले सूटकेस में दो शव बरामद किए गए हैं। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    22 hrs ago
  • औरंगाबाद के हसपुरा बाजार में कनाप रोड स्थित अनिल मिष्टान्न दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने आठवीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    औरंगाबाद के हसपुरा बाजार में कनाप रोड स्थित अनिल मिष्टान्न दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने आठवीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक रफीगंज/औरंगाबाद पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है। पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर जताया शक
रफीगंज/औरंगाबाद
पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता अल्का शर्मा ने पोथू थाना में आवेदन देकर घर से सोना-चांदी समेत कई कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
दिए गए आवेदन में अल्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पति अमित कुमार एवं परिवार के साथ वर्तमान में ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में रहती हैं। दिनांक 03 मई 2026 को उनके ससुर अरविंद शर्मा पटना से गांव स्थित घर पहुंचे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और ट्रंक एवं अलमारी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में थे।
घटना की सूचना मिलने पर अल्का शर्मा ग्वालियर से अपने गांव बेरी पहुंची। घर की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने का सुप, चांदी का मछली, चांदी का पान, चांदी का कसैली, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, दो सूटकेस, एलईडी टीवी एवं टावर स्पीकर सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।
पीड़िता ने आवेदन में गांव के ही पड़ोसी संजय शर्मा एवं निशांत कुमार पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।
इस संबंध में पोथू थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा उम्र 48 वर्ष ग्राम = पाण्डेय पट्टी कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर नाम - सुरेश कुशवाहा पता - पाण्डेय पट्टी ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है 11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे mo=9939398666 कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट
    1
    लापता बेकती - नाम = सुरेश कुशवाहा 
उम्र 48 वर्ष 
ग्राम = पाण्डेय पट्टी 
कपड़ा के कलर ब्लु कलर का लोअर 
नाम - सुरेश कुशवाहा 
पता - पाण्डेय पट्टी 
ये बेकती आज शुबह 11:00 बजे से लापता है
11/05/2026/- जिसे मिले तो हमें फोन करे 
mo=9939398666
कपड़ा का कलर है बल्लू कलर का लोअर पहने हुवे है और सर्ट
    user_Sonu kumar
    Sonu kumar
    बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • अवैध शराब बिक्री को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन
    1
    अवैध शराब बिक्री को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    2 hrs ago
  • कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में परिमार्जन प्लस और मोटेशन दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की भरमार रही।जनता दरबार में जमीनी विवादों से जुड़े कई आवेदन जमा किए गए। इसमें प्रमुख रूप से अस्लेमपुर पंचायत के सिंघरा गांव निवासी बिरेंद्र सिंह और देवरा बाजार निवासी निरंजन कुमार ने अपनी खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज कराने को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष मोटेशन में हो रही देरी की शिकायत की। मामलों की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी आवेदन मोटेशन और परिमार्जन के आए हैं, उनकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमसंगत मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ताकि रैयतों को कोई परेशानी न हो।जनता दरबार के दौरान बीडीओ विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार के साथ-साथ ब्लॉक और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को नोट किया।
    1
    कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कोंच जनता दरबार में छाए जमीनी विवाद, बीडीओ ,सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी  विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी  मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में परिमार्जन प्लस और मोटेशन दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों की भरमार रही।जनता दरबार में जमीनी विवादों से जुड़े कई आवेदन जमा किए गए। इसमें प्रमुख रूप से अस्लेमपुर पंचायत के सिंघरा गांव निवासी बिरेंद्र सिंह और देवरा बाजार निवासी निरंजन कुमार ने अपनी खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज कराने को लेकर आवेदन दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष मोटेशन में हो रही देरी की शिकायत की।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जितने भी आवेदन मोटेशन और परिमार्जन के आए हैं, उनकी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमसंगत मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा ताकि रैयतों को कोई परेशानी न हो।जनता दरबार के दौरान बीडीओ विपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार के साथ-साथ ब्लॉक और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने फरियादियों से आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को नोट किया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में टेंपो और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
    1
    गढ़वा जिले के केतार प्रखंड में टेंपो और मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हैं।
    user_Vikash kumar prajapati
    Vikash kumar prajapati
    मझिआंव, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.