logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Baghpat News: यमुना घाट पर महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब बागपत। यमुना घाट पर रविवार काे महाआरती की गई, जहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यमुना नदी में दीपदान कर घर में सुख शांति की कामना की। इसके बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। साथ ही लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ रखने और पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ करके की गई, जिसमें प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, वन एवं पर्यावरण मंत्री केपी मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने आहुति दी। बनारस के आचार्यों ने यमुना घाट पर महाआरती की और कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मंत्रियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में दीपदान किए और श्रद्धालुओं ने भी यमुना नदी में पूजा अर्चना की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर यमुना का अभिषेक किया गया और फिर वहां मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सुदेश चौहान, अनिल तोमर, अमित जैन, पंडित जयभगवान शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा यमुना घाट पर हुए भव्य कार्यक्रम के बच्चों से लेकर बुजुर्ग साक्षी बने। उनके चेहरों पर श्रद्धा के साथ कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया। महोत्सव के माध्यम से नदियों को बचाने के लिए पूरे बागपत को जागरूक किया गया। बनारस के आचार्यों ने वेद मंत्रों का उच्चारण आरंभ किया तो एक आध्यात्मिक छठा दिखाई देने लगी। वहां आस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारी से लेकर शहर के लोग एक साथ चलते नजर आए। भगवा रंग से सजी घाट की भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। -- श्रद्धालुओं ने श्रमदान किया यमुना महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने केवल आरती में भाग नहीं लिया, बल्कि यमुना को स्वच्छ रखने, कूड़ा न फैलाने और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया। घाट पर श्रमदान किया। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता करने का संकल्प लिया। वहीं लोगों ने सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी ली। -- लोगों को यमुना नदी स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई डीएम अस्मिता लाल ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यमुना नदी किनारे कूड़ा न फेंके और न ही कोई सामग्री फेंके, क्योंकि इससे यमुना नदी प्रदूषित होती है। यमुना प्रदूषित होने से हमारी युवा पीढ़ी के लिए खतरा है। यदि नदी साफ स्वच्छ रहेगी तो पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने सभी को नदी को साफ रखने, पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलाई।

2 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e9843a7b-8376-4993-a287-de52f3ef6789

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SONU DISH TV = 📡
    1
    Post by SONU DISH TV = 📡
    user_SONU DISH TV = 📡
    SONU DISH TV = 📡
    Handloom Weaver सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • तहसील परिसर में हुआ जमकर हंगामा दलालो और असामाजिक तत्वों का बना रहता है जमावडा का माहौल बन गया। स्टाम वेंडर टाइपिस्टों ने तहसीलदार व पुलिस को शिकायत अपनी सुरक्षा की मांग की छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तहसील कार्यालय परिसर में बीती शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां एक युक्क द्वारा नोटरी और स्टाम्प वेंडर्स से मारपीट की गई, तो वही जमकर हंगामा भी किया गया। बताया जाता है कि तहसील परिसर में पिछले कुछ समय से दलालो और असामाजिक तत्वों का जमावडा लगने लगा है। जिसके चलते किसी भी दिन बड़ा विवाद होने की आशंका भी जताई जा रही है। इतना ही नहीं दलाल और असामाजिक तत्वों द्वारा तहसील आने वाले आवेदकों के साथ ठगी और बदसलूकी तक करने से गुरेज नहीं किया जाता है। ऐसे में कार्यालय का माहौल भी खराब होते नजर आ रहा है। बीती शाम जहां नोटरी और स्टाम्प वेंडर्स बैठक व्यवस्था बनाई गई हैं, वही जमकर विवाद हुआ। जिसकी शिकायत तहसीलदार और पुलिस के समक्ष भी पहुंची। मिली जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय में गुलाबरा निवासी भानु पहाडे पिता आरएस पहाडे ने नोटरी, स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी आपको बता दे कि, भानु पहाड़े ने पहले स्टाफ के साथ अभद्रता की और फिर विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।घटना से नाराज तहसील कार्यालय के कर्मचारी एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए तहसीलदार से शिकायत की। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भानु पहाड़े पिछले कई महीनों से तहसील कार्यालय में आकर लोगों को परेशान कर रहा है। गौरतलब है कि तहसील परिसर में यह नजारा आम होते जा रहा है। यहां दलाल और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीण आव�
    1
    तहसील परिसर में हुआ जमकर हंगामा
दलालो और असामाजिक तत्वों का बना रहता है जमावडा का माहौल बन गया। 
स्टाम वेंडर टाइपिस्टों ने तहसीलदार व पुलिस को शिकायत अपनी सुरक्षा की मांग की 
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तहसील कार्यालय परिसर में बीती शाम जमकर हंगामा हुआ। यहां एक युक्क द्वारा नोटरी और स्टाम्प वेंडर्स से मारपीट की गई, तो वही जमकर हंगामा भी किया गया। बताया जाता है कि तहसील परिसर में पिछले कुछ समय से दलालो और असामाजिक तत्वों का जमावडा लगने लगा है। जिसके चलते किसी भी दिन बड़ा विवाद होने की आशंका भी जताई जा रही है। इतना ही नहीं दलाल और असामाजिक तत्वों द्वारा तहसील आने वाले आवेदकों के साथ ठगी और बदसलूकी तक करने से गुरेज नहीं किया जाता है। ऐसे में कार्यालय का माहौल भी खराब होते नजर आ रहा है। बीती शाम जहां नोटरी और स्टाम्प वेंडर्स बैठक व्यवस्था बनाई गई हैं, वही जमकर विवाद हुआ। जिसकी शिकायत तहसीलदार और पुलिस के समक्ष भी पहुंची। मिली जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय में गुलाबरा निवासी भानु पहाडे पिता आरएस पहाडे ने नोटरी, स्टाम्प वेंडर और टाइपिस्ट के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी
आपको बता दे कि, भानु पहाड़े ने पहले स्टाफ के साथ अभद्रता की और फिर विवाद बढ़ने पर हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।घटना से नाराज तहसील कार्यालय के कर्मचारी एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए तहसीलदार से शिकायत की। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भानु पहाड़े पिछले कई महीनों से तहसील कार्यालय में आकर लोगों को परेशान कर रहा है। गौरतलब है कि तहसील परिसर में यह नजारा आम होते जा रहा है। यहां दलाल और असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रामीण आव�
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    23 hrs ago
  • Post by BHARAT TODAY NEWS
    1
    Post by BHARAT TODAY NEWS
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    21 min ago
  • bahot jyada gandagi hai parshad safai nahi karwa rahe
    2
    bahot jyada gandagi hai parshad safai nahi karwa rahe
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    28 min ago
  • Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    1
    Post by न्यूज़ आइकॉन 24
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    33 min ago
  • पंजाब के लुधियाना में चोरी की कार लेकर भाग रहे आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश में सड़क पर जमकर कहर बरपाया। आरोपी ने बलेनो कार से 7 वाहनों और कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि रास्ते में जो भी सामने आया, आरोपी ने उसे टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिरकार पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    पंजाब के लुधियाना में चोरी की कार लेकर भाग रहे आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश में सड़क पर जमकर कहर बरपाया। आरोपी ने बलेनो कार से 7 वाहनों और कई लोगों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि रास्ते में जो भी सामने आया, आरोपी ने उसे टक्कर मारते हुए फरार होने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आखिरकार पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house करोल बाग, मध्य दिल्ली, दिल्ली•
    39 min ago
  • झारग्राम, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, TMC के लोग उस सरकार में भागीदार थे। उस समय सिर्फ 8 या 10 वन उपज पर MSP मिला करता था, यह हमारी सरकार है जो 100 के करीब वन उपज पर MSP देती है... लेकिन TMC सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता। यह मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की तरह बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा।"
    1
    झारग्राम, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, TMC के लोग उस सरकार में भागीदार थे। उस समय सिर्फ 8 या 10 वन उपज पर MSP मिला करता था, यह हमारी सरकार है जो 100 के करीब वन उपज पर MSP देती है... लेकिन TMC सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता। यह मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की तरह बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा।"
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    23 hrs ago
  • Post by Nanesvrrykanatmore
    1
    Post by Nanesvrrykanatmore
    user_Nanesvrrykanatmore
    Nanesvrrykanatmore
    Mersnane r सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • #DelhiNews #Azadpur #DMRC #RekhaGupta #MCD #PWD #Development #GroundReport #BreakingNews
    1
    #DelhiNews #Azadpur #DMRC #RekhaGupta #MCD #PWD #Development #GroundReport #BreakingNews
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.