logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर पुलिस लाइन में गरिमामय विदाई समारोह तीन अधिकारी सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शिवभवन, उपनिरीक्षक लिपिक शरीफ उद्दीन तथा उर्दू अनुवादक/वरिष्ठ सहायक फारुक अहमद को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में तीनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान में तालियों के साथ भावभीनी विदाई दी।

21 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
63b9bbad-8c42-4bf4-b991-b2c53380b412

हमीरपुर पुलिस लाइन में गरिमामय विदाई समारोह तीन अधिकारी सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक शिवभवन, उपनिरीक्षक लिपिक शरीफ उद्दीन तथा उर्दू अनुवादक/वरिष्ठ सहायक फारुक अहमद को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में तीनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान में तालियों के साथ भावभीनी विदाई दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* *उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है* *मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं* *वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर मंतर पर गाली देने वाले बच्चों को किया मांफ 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गाली देने वाले बच्चों को माफ़ करने का ऐलान किया है* 
*उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें सुधारने का मौका भी मिलता है*
*मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वे उन बच्चों को माफ़ करते हैं जिन्होंने उन्हें और उनकी स्वर्गीय मां को गालियां दीं*
*वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल*
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    1
    बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
बांदा में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रन मैराथन प्रतियोगिता मैराथन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    1
    आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक
आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। 
आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें
#AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    1
    पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया।
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर :तहसील दिवस में आवास की मांग को लेकर गरीब महिलाओं का प्रदर्शन, शिकायत पत्र छीने जाने का आरोप मौदाहा (हमीरपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में शनिवार को ग्राम खंडेह की दर्जनभर महिलाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि वे गरीब एवं अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और वर्षों से कच्चे व जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में 13 जुलाई को खंड विकास अधिकारी मौदाहा तथा 21 जुलाई को उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में पानी भर जाता है, जिससे परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाता है। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के दौरान उनका प्रार्थना पत्र बीच में ही छुड़ा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कई ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है जिनके पास पक्के मकान और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है, जबकि वास्तविक पात्र एवं गरीब परिवार अब भी योजना से वंचित हैं। ग्रामीण महिला कुष्मा, उर्मिला, पूजा, पूनम, राजकली सहित अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवारों को शीघ्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    1
    हमीरपुर :तहसील दिवस में आवास की मांग को लेकर गरीब महिलाओं का प्रदर्शन, शिकायत पत्र छीने जाने का आरोप
मौदाहा (हमीरपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) में शनिवार को ग्राम खंडेह की दर्जनभर महिलाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि वे गरीब एवं अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और वर्षों से कच्चे व जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में 13 जुलाई को खंड विकास अधिकारी मौदाहा तथा 21 जुलाई को उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में पानी भर जाता है, जिससे परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाता है।
ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस में शिकायत करने के दौरान उनका प्रार्थना पत्र बीच में ही छुड़ा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में कई ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिल चुका है जिनके पास पक्के मकान और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है, जबकि वास्तविक पात्र एवं गरीब परिवार अब भी योजना से वंचित हैं।
ग्रामीण महिला कुष्मा, उर्मिला, पूजा, पूनम, राजकली सहित अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र परिवारों को शीघ्र प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी दर्ज हैं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 24 करोड़ की सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा काम रुकवाया ➡️ मुस्करा–बिलगांव रोड निर्माण में भारी अनियमितताओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। ➡️ ग्रामीणों का दावा—जिम्मेदार अधिकारी सही तरीके से नाप नहीं कर रहे। ➡️ कई मकान सड़क निर्माण की जद में आने से लोगों में आक्रोश। ➡️ विरोध के चलते ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया। ➡️ निष्पक्ष पैमाइश और जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।
    1
    24 करोड़ की सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा काम रुकवाया
➡️ मुस्करा–बिलगांव रोड निर्माण में भारी अनियमितताओं का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।
➡️ ग्रामीणों का दावा—जिम्मेदार अधिकारी सही तरीके से नाप नहीं कर रहे।
➡️ कई मकान सड़क निर्माण की जद में आने से लोगों में आक्रोश।
➡️ विरोध के चलते ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया।
➡️ निष्पक्ष पैमाइश और जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रमोशन की खुशी मातम में बदली ज्वाइनिंग से पहले हार्ट अटैक से CAF जवान का निधन बांदा ।जनपद के बबेरू तहसील के ग्राम पारा बिहारी के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स में तैनात जवान शिवमूरत पटेल, पुत्र मोतीलाल पटेल, का सिपाही से हवलदार पद पर प्रमोशन हुआ था। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए ज्वाइनिंग पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। प्रमोशन की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल तथा बबेरू ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शिवमूरत पटेल की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    2
    प्रमोशन की खुशी मातम में बदली ज्वाइनिंग से पहले हार्ट अटैक से CAF जवान का निधन
बांदा ।जनपद के बबेरू तहसील के ग्राम पारा बिहारी के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स में तैनात जवान शिवमूरत पटेल, पुत्र मोतीलाल पटेल, का सिपाही से हवलदार पद पर प्रमोशन हुआ था। वह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए ज्वाइनिंग पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। प्रमोशन की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर जब पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीणों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल तथा बबेरू ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शिवमूरत पटेल की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.