logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रूपवास_नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना और उपाध्यक्ष हेमेन्द्र गोयल ने संभाला पदभार,, रूपवास नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना और उपाध्यक्ष हेमेन्द्र गोयल ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना ने कहा कि रूपवास के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

12 hrs ago
user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
मेरा प्रयास सच दिखाने का
रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
12 hrs ago
166dafc8-75c3-4ed4-aef0-b2fab73bd82c

रूपवास_नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना और उपाध्यक्ष हेमेन्द्र गोयल ने संभाला पदभार,, रूपवास नगरपालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना और उपाध्यक्ष हेमेन्द्र गोयल ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नगरपालिका के पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष दिलीप कुमार अंधाना ने कहा कि रूपवास के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • या UGC वापस लेगी Modi सरकार ? सवर्णों के साथ बैठक में Modi के 2 योद्धाओं ने किया खेला! या दे रही है लोलीपोप
    1
    या UGC वापस लेगी Modi सरकार ? सवर्णों के साथ बैठक में Modi के 2 योद्धाओं ने किया खेला!
या दे रही है लोलीपोप
    user_Shree Bhagwan Sisodiya
    Shree Bhagwan Sisodiya
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिहौली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश बसईकारे के जंगल से डिटेन दिहौली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को बसईकारे के जंगलों से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान आदतन एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा आदतन अपराधी शिवनेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उक्त अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल दो अन्य बदमाश सागर और कृष्णा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग द्वारा 25 अगस्त 2026 को मढ़ाभाऊ-मनियां रोड़ पर एक सेल्समैन से करीब 80 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इस गैंग से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है। *पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई* धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा, आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना दिहौली अशोक कुमार, उप निरीक्षक एवं पुलिस जाप्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर लूट की वारदात में वांछित 10-10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा शिवनेश को डिटेन करने में सफलता हासिल की। *25 अगस्त को सेल्समैन से की थी लूट* पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम अज्ञात बदमाशों ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर एक सेल्समैन को कट्टे का भय दिखाया और उसकी आंखों में मिर्ची डालकर एक बैग लूट लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और रसीद बुक थी। घटना के संबंध में थाना दिहौली में मुकदमा नंबर 153/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अज्ञात बदमाशों एवं लूटे गए माल की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी सागर तथा घटना से पहले रैकी करने और सहयोग करने वाले बदमाश कृष्णा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। *बसईकारे के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा* पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थानाधिकारी अशोक कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम वांछित अपराधियों की तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान कांस्टेबल मनोज, नंबर 1086 से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश और उसका भाई शिवनेश बसईकारे के जंगल में बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी मय जाप्ता बसईकारे के जंगलों में पहुंचे और नाकाबंदी की। इसी दौरान सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल तेज गति से भगाने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। दूसरे ने अपना नाम शिवनेश, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल से तेज गति से भागने के दौरान गिरने से दोनों को चोटें आईं। पुलिस उन्हें साथ लेकर मरैना अस्पताल पहुंची, जहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे के अनुसंधान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है।
    3
    दिहौली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश बसईकारे के जंगल से डिटेन
दिहौली थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को बसईकारे के जंगलों से डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों की पहचान आदतन एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा आदतन अपराधी शिवनेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उक्त अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल दो अन्य बदमाश सागर और कृष्णा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग द्वारा 25 अगस्त 2026 को मढ़ाभाऊ-मनियां रोड़ पर एक सेल्समैन से करीब 80 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इस गैंग से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है।
*पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा, आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना दिहौली अशोक कुमार, उप निरीक्षक एवं पुलिस जाप्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर लूट की वारदात में वांछित 10-10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि तथा शिवनेश को डिटेन करने में सफलता हासिल की।
*25 अगस्त को सेल्समैन से की थी लूट*
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की शाम अज्ञात बदमाशों ने मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर एक सेल्समैन को कट्टे का भय दिखाया और उसकी आंखों में मिर्ची डालकर एक बैग लूट लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और रसीद बुक थी। घटना के संबंध में थाना दिहौली में मुकदमा नंबर 153/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अज्ञात बदमाशों एवं लूटे गए माल की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल आरोपी सागर तथा घटना से पहले रैकी करने और सहयोग करने वाले बदमाश कृष्णा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
*बसईकारे के जंगल में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा*
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थानाधिकारी अशोक कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम वांछित अपराधियों की तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान कांस्टेबल मनोज, नंबर 1086 से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिलेश और उसका भाई शिवनेश बसईकारे के जंगल में बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी मय जाप्ता बसईकारे के जंगलों में पहुंचे और नाकाबंदी की। इसी दौरान सामने से एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल तेज गति से भगाने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल से गिर गए। पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अभिलेश उर्फ अभिनेश उर्फ अभि, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। दूसरे ने अपना नाम शिवनेश, पुत्र सुरेश, जाति जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी दिहौली, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल से तेज गति से भागने के दौरान गिरने से दोनों को चोटें आईं। पुलिस उन्हें साथ लेकर मरैना अस्पताल पहुंची, जहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और आगे के अनुसंधान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। मामले में अनुसंधान जारी है।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार
    1
    रिपोर्ट रेखा शर्मा 

एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए।

बाइट.. तेजवीर सिंह
 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा 

बाइट.. रिश्तेदार
रिपोर्ट रेखा शर्मा 
एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए।
बाइट.. तेजवीर सिंह
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा 
बाइट.. रिश्तेदार
    user_Rekha Patrakaar Govardhan
    Rekha Patrakaar Govardhan
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद, विधिक योजनाओं की दी जानकारी धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर की सचिव रेखा यादव ने ग्राम पंचायत सनौरा के ग्राम गडरपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी। सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान ग्रामीणों को नालसा डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण योजना-2025, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण से संबंधित योजनाओं, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना-2024, स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना-2025 तथा बाल विवाह से मुक्ति के लिए आशा-सहायता एवं कार्यवाही संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया-2025 के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर ग्रामीण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 60 दिवसीय मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना है।
    1
    60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद, विधिक योजनाओं की दी जानकारी
धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर की सचिव रेखा यादव ने ग्राम पंचायत सनौरा के ग्राम गडरपुरा में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी।
सचिव रेखा यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस दौरान ग्रामीणों को नालसा डॉन-ड्रग जागरूकता और कल्याण योजना-2025, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना-2016, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण से संबंधित योजनाओं, मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2024, राजस्थान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुनर्वास योजना-2024, स्कूल छोड़ने वाले एवं वंचित बच्चों के लिए विधिक सहायता योजना-2025 तथा बाल विवाह से मुक्ति के लिए आशा-सहायता एवं कार्यवाही संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया-2025 के बारे में जानकारी दी गई।
सचिव ने ग्रामीणों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर ग्रामीण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा संबंधित विधिक सेवा संस्था से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 60 दिवसीय मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ड्रीम दीवास की डाडिंया, गरबा को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए ड्रीम दीवास द्वारा आयोजित किया जा रहा भव्य स्वागत डाडिंया, गरबा” को लेकर आज आयोजकों की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन, डांडिया एवं गरबा, संगीत, डांस, गेम्स तथा अन्य गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। मीटिंग के दौरान इंदिरा जिंदल ने बताया कि आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कोम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी रजिस्ट्रेशन फीस ₹399 प्रति महिला रखी गई है। रजनी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं अपने पसंदीदा पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के साथ यह शाम महिलाओं के लिए यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को और भी रंगीन एवं यादगार बनाने के लिए सीटें लिमिटेड रखी गई हैं, जिसमें से अब कुछ ही सीटें बाकी हैं, अत: इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। इस दौरान बैठक में इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे।
    3
    ड्रीम दीवास की डाडिंया, गरबा को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए ड्रीम दीवास द्वारा आयोजित किया जा रहा भव्य स्वागत  डाडिंया, गरबा” को लेकर आज आयोजकों की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन, डांडिया एवं गरबा, संगीत, डांस, गेम्स तथा अन्य गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। मीटिंग के दौरान इंदिरा जिंदल ने बताया कि आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कोम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी रजिस्ट्रेशन फीस ₹399 प्रति महिला रखी गई है। रजनी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं अपने पसंदीदा पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के साथ यह शाम महिलाओं के लिए यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।  सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को और भी रंगीन एवं यादगार बनाने के लिए सीटें लिमिटेड रखी गई हैं, जिसमें से अब कुछ ही सीटें बाकी हैं, अत: इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।  इस दौरान बैठक में  इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी धौलपुर गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
    2
    गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
धौलपुर गांव पहुंचीं सचिव रेखा यादव, ग्रामीणों से सीधा संवाद… सुनी समस्याएं, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सोने का गुर्जा थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आरोपी गिरीश के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद शांतिभंग करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ तथा वृताधिकारी बाड़ी महेंद्र मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोने का गुर्जा पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी घनश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर 2026 को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान चंबल ब्रिज से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 22 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद मय जाप्ता द्वारा चंबल ब्रिज पर गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका और अलग-अलग कारण बताने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। *शांतिभंग के मामले में तीन गिरफ्तार* इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांतिभंग करने के मामले में बनवारी पुत्र प्यारे लाल, हेमसिंह एवं प्रेमसिंह पुत्रगण भैरोसिंह, जाति गुर्जर, निवासीगण सायपुर, थाना सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
    2
    सोने का गुर्जा थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई
आरोपी गिरीश के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद
शांतिभंग करने के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ तथा वृताधिकारी बाड़ी महेंद्र मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोने का गुर्जा पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी घनश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर 2026 को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान चंबल ब्रिज से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
*कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 22 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंद मय जाप्ता द्वारा चंबल ब्रिज पर गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका और अलग-अलग कारण बताने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस पर आरोपी गिरीश पुत्र मवासिया केवट निवासी खरैरपुरा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*शांतिभंग के मामले में तीन गिरफ्तार*
इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक गिरधारी लाल द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांतिभंग करने के मामले में बनवारी पुत्र प्यारे लाल, हेमसिंह एवं प्रेमसिंह पुत्रगण भैरोसिंह, जाति गुर्जर, निवासीगण सायपुर, थाना सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🙏🕉️ जय बाबा बटेश्वर नाथ 🕉️🙏 आज बाबा बटेश्वर नाथ का प्रातः काल आरती दिव्य रूप श्रंगार दर्शन🔱 दिनांक 23/09/2026 दिन (बुधवार) 🔱🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️
    1
    🙏🕉️ जय बाबा बटेश्वर नाथ 🕉️🙏 आज बाबा बटेश्वर नाथ का प्रातः काल आरती दिव्य रूप श्रंगार दर्शन🔱 दिनांक 23/09/2026 दिन (बुधवार) 🔱🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️
    user_Shree Bhagwan Sisodiya
    Shree Bhagwan Sisodiya
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • DREAM DIVAS की डांडिया-गरबा नाइट को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए DREAM DIVAS की ओर से आयोजित होने वाली “Dandiya & Garba Night” को लेकर बुधवार को आयोजकों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए डांडिया-गरबा, संगीत, डांस, गेम्स सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्रीमती इंदिरा जिंदल ने बताया कि Dandiya & Garba Night का आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कॉम्प्लेक्स, धौलपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 399 रुपए प्रति महिला रखा गया है। श्रीमती रजनी गोयल ने बताया कि महिलाएं अपनी पसंद के पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। श्रीमती सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं और अब कुछ ही सीटें शेष हैं। ऐसे में इच्छुक महिलाएं जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। बैठक में श्रीमती इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं श्री गौरव गर्ग उपस्थित रहे।
    2
    DREAM DIVAS की डांडिया-गरबा नाइट को लेकर आयोजकों की बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन
धौलपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए DREAM DIVAS की ओर से आयोजित होने वाली “Dandiya & Garba Night” को लेकर बुधवार को आयोजकों की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को यादगार बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए डांडिया-गरबा, संगीत, डांस, गेम्स सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
श्रीमती इंदिरा जिंदल ने बताया कि Dandiya & Garba Night का आयोजन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5:30 बजे से श्याम कॉम्प्लेक्स, धौलपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम विशेष रूप से धौलपुर की अग्रवाल महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 399 रुपए प्रति महिला रखा गया है।
श्रीमती रजनी गोयल ने बताया कि महिलाएं अपनी पसंद के पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर डांडिया एवं गरबा की ताल पर उत्सव का आनंद ले सकेंगी। संगीत, डांस, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक महिलाओं से शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।
श्रीमती सपना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए गरबा एवं डांडिया की प्रैक्टिस 2 अक्टूबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं और अब कुछ ही सीटें शेष हैं। ऐसे में इच्छुक महिलाएं जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
बैठक में श्रीमती इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, रजनी बंसल, सपना गर्ग एवं श्री गौरव गर्ग उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.