Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/मुंदी नगर के केनूद चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आज शाम 4 बजे भव्य शिव डोला निकाला जाएगा।
Shahrukh mansuri333
पुनासा/मुंदी नगर के केनूद चौराहा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आज शाम 4 बजे भव्य शिव डोला निकाला जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हरित क्रांति का संकल्प: नौनिहालों ने रोपे पौधे, दिया सुरक्षित व हरित भविष्य का संदेश 🌳 सनावद (मध्य प्रदेश)। पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए आज शहर में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। एम.डी. जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मयाचंद दिगंबर जैन स्कूल एवं शिक्षा लर्निंग के विद्यार्थियों ने ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया। हाथों में नन्हे पौधे और आंखों में हरी-भरी धरती का सपना लिए बच्चों ने पर्यावरण संतुलन का पुरजोर संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज रोपा गया एक पौधा कल की पीढ़ी के लिए प्राणवायु और स्वस्थ पर्यावरण की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षा लर्निंग के को-डायरेक्टर पवन शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। 🌿 समाज के नाम सशक्त संदेश: ‘एक व्यक्ति—एक पौधा, हर वर्ष’ पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि समाज का प्रत्येक नागरिक हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे सहेजने का संकल्प ले, तो हम धरती को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बना सकते हैं। बच्चों द्वारा रोपा गया हर एक पौधा कल की शुद्ध वायु और सुनहरे भविष्य की मजबूत उम्मीद है। —रिपोर्टर ऋषि एरन, एमपी का आईना (सनावद)2
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि वर्ष में एक ही बार नागचंद्रेश्वर महादेव उज्जैन में खुलता है शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि उज्जैन महाकाल में श्री नाग चंदेश्वर भीलट पंचमीजयंती के दिन खुलता है।1
- खंडवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,सांसद-विधायक और महापौर सहित हजारों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा सांसद-विधायक और महापौर सहित हजारों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल1
- झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर विचार .....अमृतपाल सिंह चावला1
- जिला स्तरीय “रेवा सेवा समागम-नर्मदा संवाद’’ प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय “रेवा सेवा समागम—नर्मदा संवाद” प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र के संरक्षण, संवर्धन तथा नर्मदा नदी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में चार प्रमुख विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इनमें नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, नर्मदा नदी एवं उसकी सहायक नदियों का संरक्षण, नर्मदा पथ एवं नर्मदा परिक्रमावासियों से जुड़े विषय, तथा घाट संस्कृति एवं घाट संरक्षण प्रमुख रहे। विशेषज्ञों ने इन विषयों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जैविक एवं प्राकृतिक कृषि के माध्यम से मिट्टी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, नर्मदा पथ को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखने तथा नर्मदा परिक्रमा की परंपरा से जुड़े सांस्कृतिक एवं सामाजिक पक्षों की जानकारी दी गई। साथ ही घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा, संरक्षण एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर चारों विषयों पर समूह चर्चा कराई गई। प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र के अनुभवों के आधार पर विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण के समापन सत्र में संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय,श्री अशोक परमार सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में समूहों द्वारा तैयार किए गए सुझावों एवं कार्ययोजनाओं का मंच से प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस दौरान इस दौरान नर्मदा संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने, जलस्रोतों के संरक्षण, प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने, घाटों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने जैसे विषयों पर विचार रखे गए। कार्यशाला का उद्देश्य नर्मदा नदी एवं उसके संपूर्ण जलग्रहण क्षेत्र के संरक्षण के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना तथा पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक दृष्टि से नर्मदा के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों को गति प्रदान करना रहा। प्रतिभागियों ने नर्मदा संरक्षण के संकल्प के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं संरक्षण गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यशाला का शुभारंभ उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री मोहन नागर, संभाग समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग उज्जैन श्री शिव प्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद देवास डॉ सुप्रीति यादव, श्री नवीन बोडखे, सामाजिक कार्यकर्ता, नर्मदा समग्र एवं श्री उत्तम सिंह राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता, नर्मदा समग्र ने किया।1
- नागपंचमी पर कन्नौद में सर्प संरक्षण अभियान, 11 सपेरों के कब्जे से सर्प मुक्त कन्नौद, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पर्व पर कन्नौद में वन विभाग एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा सर्प संरक्षण और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सर्पों को अवैध रूप से पकड़कर बंधक बनाने और उनके साथ होने वाली क्रूरता को रोकना रहा। अभियान के दौरान करीब 11 सपेरों के कब्जे से सर्पों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। जांच के दौरान कुछ सर्पों के मुंह धागे से सिलने जैसी अमानवीय स्थिति भी सामने आई। मुक्त कराए गए सर्पों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आमजन को सर्पों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि सर्प मांसाहारी जीव हैं और उन्हें दूध पिलाना उचित नहीं है। नागपंचमी पर सर्पों को पकड़कर दूध पिलाने की परंपरा उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि सर्पों को पकड़कर रखने या उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। अभियान में रेंजर सर्जन जाधव, डिप्टी रेंजर दिनेश डोडवाल, विपिन साहू, अनमोल सिंह जाधोन, पर्यावरण मित्र अजय पंचोली, लखन सूर्यवंशी और सुरेंद्र घावरी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया खंडवा दशोरा समाज मे आज हाटकेश भगवान का विशेष पुजन मे मानसरोवर जल ओर दुध ओर १०८ बिलपत्र - सवा पांच लि. दुध,दही,शहद,ईत्र् जल महाफल फुल पुजन सवा ध°टे किया एव महा प्रसाद वितरण किया। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि खंडवा दशोरा समाज मे आज हाटकेश भगवान का विशेष पुजन मे मानसरोवर जल ओर दुध ओर १०८ बिलपत्र - सवा पांच लि. दुध,दही,शहद,ईत्र् जल महाफल फुल पुजन सवा ध°टे किया एव महा प्रसाद वितरण किया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश में दिखा देशभक्ति का जोश बुरहानपुर, रायसेन, नेपानगर इंदौर तक तिरंगे के रंग में रंगा प्रदेश1
- नगर कन्नौद के विभिन्न क्षेत्रों से नाग पंचमी पर गली-गली घूम कर पिलाओ नाग को दूध लेकर घूमने वाले सपेरो से करीब 15 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया गया कन्नौद में नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग की टीम ने सपेरो से करीब 15 सांपो का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े कन्नौद/कन्नौद में नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग की टीम ने नगर कन्नौद में नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग की टीम ने सपेरो से करीब 15 सांपो का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े कन्नौद/कन्नौद में नाग पंचमी के अवसर पर वन विभाग की टीम ने नगर कन्नौद के विभिन्न क्षेत्रों से नाग पंचमी पर गली-गली घूम कर पिलाओ नाग को दूध लेकर घूमने वाले सपेरो से करीब 15 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया गया जिसमें जिसमें कुछ कुछ सांपों के धागे से मुंह बधे हुए थे तथा सिले थे उनका धागा काट कर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया सोमवार शाम 4:00 बजे सर्पमित्र एवं पर्यावरण मित्र अजय पंचोली ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से सांप दूध नहीं पीते क्योंकि वह मांसाहारी सरीसृप है, यदि किसी भूखे प्यासे सांप को जबरन दूध पिलाया जाए तो वह इसे पानी समझकर पी तो लेते हैं, लेकिन उनका शरीर इसे पचा नहीं सकता इससे उनके पेट में गंभीर संक्रमण फेफड़ों में पानी और उल्टी जैसी समस्या हो जाती है अंतत सांप की मौत भी हो सकती है नाग पंचमी पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम में सृजन जाधव रेंज अधिकारी एवं पर्यावरण मित्र अजय पंचोली तथा दिनेश डोडवाल,अमोल सिह जादौन,विनोद साहु, सुरेंद्र घावरी,सहित वन विभाग का स्टाफ ने उक्त कार्रवाई की गई सोमवार शाम 4:00 बजे सर्पमित्र एवं पर्यावरण मित्र अजय पंचोली ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से सांप दूध नहीं पीते क्योंकि वह मांसाहारी सरीसृप है, यदि किसी भूखे प्यासे सांप को जबरन दूध पिलाया जाए तो वह इसे पानी समझकर पी तो लेते हैं, लेकिन उनका शरीर इसे पचा नहीं सकता इससे उनके पेट में गंभीर संक्रमण फेफड़ों में पानी और उल्टी जैसी समस्या हो जाती है अंतत सांप की मौत भी हो सकती है नाग पंचमी पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम में सृजन जाधव रेंज अधिकारी एवं पर्यावरण मित्र अजय पंचोली तथा दिनेश डोडवाल,अमोल सिह जादौन,विनोद साहु, सुरेंद्र घावरी,सहित वन विभाग का स्टाफ ने उक्त कार्रवाई की गई1