खेल से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व का भाव- सांसद खेल से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व का भाव- सांसद सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ‘खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद, मां सरस्वती और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभासी संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को संगठनात्मक ऊंचाई तक ले जाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री युवाओं के भविष्य और कौशल विकास के प्रति सजग हैं, ऐसे में खेलों का महत्व और बढ़ जाता है। विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में खेलों को भी प्रमुखता दी जा रही है। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि खेल जीवन के हर स्तर पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रो. सौरभ कुमार, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने खेलों को अनुशासन, संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव ने तैयार की। संचालन युनूस खान एवं सायमा परवीन ने किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. देव बख्श सिंह ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
खेल से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व का भाव- सांसद खेल से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व का भाव- सांसद सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ‘खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद, मां सरस्वती और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभासी संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को संगठनात्मक ऊंचाई तक ले जाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री युवाओं के भविष्य और कौशल विकास के प्रति सजग हैं, ऐसे में खेलों का महत्व और बढ़ जाता है। विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में खेलों को भी प्रमुखता दी जा रही है। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि खेल जीवन के हर स्तर पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को
खेलों से जोड़ने का प्रयास देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रो. सौरभ कुमार, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने खेलों को अनुशासन, संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव ने तैयार की। संचालन युनूस खान एवं सायमा परवीन ने किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. देव बख्श सिंह ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
- Big news --- नेपाल में आई त्रासदी से, बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, निचलौल के शिकारपुर भूतहा गांव में अलर्ट, आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आंशका प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की, जरूरी सामान और पशुओं के चारे की व्यवस्था करने की सलाह, #नेपाल #आपदा #भारत #nepal #indai #Maharajganj #UttarPradesh #police #टूरिस्ट #CMYogiAdityanath #BJPGovernment #DM1
- महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...* नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...*1
- *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।3
- *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*1
- *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- आखिर कहां से आया डरवाने वाला दृश्य,रुह कांपाने वाली वीडियो! #नेपाल #भारत #टूरिस्ट #Maharajganj #UttarPradesh #CMYogiAdityanath #DM #police #reelsviralシ #BJPGovernment #आपदा1
- नेपाल में आई आफत प्रलय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तबाही का मंजर देख खड़े हो रहे लोगों के रोंगटे1