logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार पीलीभीत सूचना विभाग 27 अगस्त 2026/रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

1 hr ago
user_Pankaj gupta
Pankaj gupta
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
5964a92a-b5ff-43a9-a9dd-daa25ec478f8
46464ea6-8487-4311-9b64-27129896df8a

ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार पीलीभीत सूचना विभाग 27 अगस्त 2026/रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    1
    बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड 
बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    1
    बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। 

बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।

बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।
उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। 
सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    1
    BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है”    

◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    1
    छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Arun Rana
    1
    Post by Arun Rana
    user_Arun Rana
    Arun Rana
    Media Consultant Pilibhit, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति-2 रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    2
    प्रेस विज्ञप्ति-2
रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ
पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।
    1
    डंडियां नवाजिश अली में सड़क जर्जर।

 ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन में परेशान। 

फरीदपुर तहसील क्षेत्र के गांव डंडियां नवाजिश अली में सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से स्कूली बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती है। बारिश के मौसम में गड्डों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। बुजुर्गों को भी इस सड़क पर चलने में काफी दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बेदराम, रामप्रता, रामकुमार, अमरपाल, ओमपाल, जगदीश, अमित, लीलावती और अनीता ने बताया कि वे सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Big Breaking ⛓️‍💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️‍💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.
    1
    Big Breaking ⛓️‍💥 

नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. 

 नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों,   294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.
Big Breaking ⛓️‍💥 
नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. 
नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों,   294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.