भव्य हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा व महाआरती 19 मार्च को, शहरवासियों से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान बीकानेर पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के उपलक्ष्य में गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भव्य हिंदू नव धर्मयात्रा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, एनडी रंगा, अध्यक्ष सुशील यादव, महामंत्री किसन जोशी सहित समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के गौरव को प्रदर्शित करने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके तहत वाहन रैलियां निकाली जा रही हैं, घर-घर जाकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं तथा प्रमुख चौराहों पर बैनर लगाए जा रहे हैं।एनडी रंगा ने बताया कि धर्मयात्रा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

- LPG किल्लत से हाहाकार! बीकानेर के सुभाष पेट्रोल पंप पर लगी लम्बी लाइनें #bikaner #rajasthan #bikanernews #war #israel1
- *एसपी मृदुल कच्छावा कार्यभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही बीकानेर शहर में अपनी टीम के साथ के बीकानेर के प्रमुख बाजार KEM Road पर गस्त*1
- Post by आवाज़1
- Post by Imamdeen1
- पादूकलां (नागौर)बुजुर्ग महिला हत्याकांड के मामले में नागौर एसपी रोशन मीणा ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लूट के साथ-साथ साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।धरने के चलते अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने के साथ-साथ मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रहा बाईट नागौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम1
- मूंडवा शहर में बनी पुरानी झवर स्कूल जिसकी बिल्डिंग वर्तमान में आयुष चिकित्सालय के रूप में काम में ली जा रही है यह भवन जर्जर हो चुका है और कभी भी कोई बड़ा हादसा होना संभव है विद्यालय का यह भवन कई दशकों पूर्व भामाशाहों द्वारा विद्या अध्ययन करवाने हेतु सरकार को दिया गया था वर्तमान में इस विद्यालय भवन में विद्या अध्ययन का कार्य नहीं हो रहा है और यहां आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है यह भवन काफी हद तक जर्जर हो चुका है3
- खाजूवाला थाने की कमान एक बार फिर सीआई सुरेन्द्र प्रजापत के हाथों में सौंप दी गई है। प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी अब नए शहर में थानाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।खाजूवाला थाने में अंडर ट्रेनिंग के तौर पर थानाधिकारी रहे रोहित चौधरी को पुलिसकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सीआई सुरेन्द्र प्रजापत के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना की।रोहित चौधरी के कार्यकाल में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में काफी हद तक लगाम लगी और यह विषय चर्चा में भी रहा।1
- बीकानेर के नए पुलिस अधीक्षक Mridul Kachhawa ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि जिले में नशे के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। #BikanerNews #Bikaner #rajasthan #ipsmridulkachawa #viral1
- पादूकलां (नागौर) थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां महिला का शव टुकड़ों में कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका गया मिला, वहीं अब परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और शव के गायब अंगों की बरामदगी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार पालड़ी निवासी नाथी देवी (75) रविवार सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। सोमवार को पंचरड़ा गांव के कांकड़ क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक प्लास्टिक कट्टे में उनका क्षत-विक्षत शव मिला। शव से कुछ दूरी पर कटे पैर बरामद हुए, जबकि सिर और हाथों के पंजे अब तक लापता हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया। परिजनों के अनुसार महिला ने सोने-चांदी के करीब 7 लाख रुपए के जेवर पहन रखे थे, जो घटना के बाद गायब मिले। ऐसे में पुलिस लूट के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन अब साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।परिजन धरने पर, पोस्टमार्टम रुकवाया मामले को लेकर मंगलवार को डेगाना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और शव के गायब अंगों की बरामदगी नहीं होती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और शव नहीं लेंगे। परिजनों ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। मृतका के रिश्तेदार कमल बावरी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा दी जाए। पुलिस जांच तेज, दो संदिग्ध हिरासत में घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रखा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मी, 10-12 थानों का जाब्ता, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन टीम लापता अंगों की तलाश में जुटी है। नागौर एसपी रोशन मीणा ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लूट के साथ-साथ साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।धरने के चलते अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने के साथ-साथ मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रहा बाईट नागौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम4