दवाई लेकर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत दवाई लेकर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत -: मन्नामाजरा के पास पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; चार बेटों और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया कैराना। दवाई लेकर घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गांव मन्नामाजरा के सामने हुआ। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मदपुर राई निवासी 65 वर्षीय महबूब पुत्र करीमुल्लाह अपनी विक्की से दवाई लेने शामली गए थे। दवाई लेकर वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह गांव मन्नामाजरा के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उनकी विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महबूब सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बुजुर्ग को मृत पड़ा देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लेकर पहुंचे। बताया गया कि बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। उधर, हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान1
- खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू1
- धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी1
- शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।1
- प्रेमी की हत्या करने आए थे बदमाश फायरिंग में गांव के अन्य युवक की गई जान पुलिस मामले की जांच में जुटी परिजनों में मचा कोहराम1
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी2