logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_Rajeshkumar S
Rajeshkumar S
हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
f8973026-5974-41e8-9416-9b77461e059e

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 🙏😊
    1
    🙏😊
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • आदरणीय नेताजी की दूरअंदेशी आज भी रास्ता दिखाती है संसद में आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी का एक पुराना बयान आज फिर याद आ रहा है। उस वक्त उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा था “पता नहीं अमेरिका से इतना डरते क्यों हैं… क्या है अमेरिका वक़्त गुज़रता गया, हालात बदलते गए… मगर आज जब दुनिया की सियासत को देखते हैं तो एहसास होता है कि आदरणीय नेताजी की बातों में कितनी दूरअंदेशी और सच्चाई छुपी हुई थी। उन्होंने हमेशा हिंदुस्तान की ख़ुद्दारी, आत्मसम्मान और आज़ाद फैसलों की वकालत की। आदरणीय नेताजी एक ऐसी सोच के रहनुमा थे जो मुल्क को किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने दम और अपनी शर्तों पर खड़ा देखना चाहते थे आज उनका यह बयान सुनकर दिल यही कहता है कि सच्चे लीडर वही होते हैं जो आने वाले वक़्त को पहले ही पढ़ लेते हैं। नेताजी की सियासी दूरअंदेशी को सलाम। आदरणीय नेताजी और उनके विचार सदा अमर रहे
    1
    आदरणीय नेताजी की दूरअंदेशी आज भी रास्ता दिखाती है
संसद में आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी का एक पुराना बयान आज फिर याद आ रहा है।
उस वक्त उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा था  “पता नहीं अमेरिका से इतना डरते क्यों हैं… क्या है अमेरिका
वक़्त गुज़रता गया, हालात बदलते गए… मगर आज जब दुनिया की सियासत को देखते हैं तो एहसास होता है कि आदरणीय नेताजी की बातों में कितनी दूरअंदेशी और सच्चाई छुपी हुई थी। उन्होंने हमेशा हिंदुस्तान की ख़ुद्दारी, आत्मसम्मान और आज़ाद फैसलों की वकालत की।
आदरणीय नेताजी  एक ऐसी सोच के रहनुमा थे जो मुल्क को किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने दम और अपनी शर्तों पर खड़ा देखना चाहते थे
आज उनका यह बयान सुनकर दिल यही कहता है कि
सच्चे लीडर वही होते हैं जो आने वाले वक़्त को पहले ही पढ़ लेते हैं।
नेताजी की सियासी दूरअंदेशी को सलाम।
आदरणीय नेताजी और उनके विचार सदा अमर रहे
    user_Dinesh yadav
    Dinesh yadav
    Political party office Basti, Lucknow•
    7 hrs ago
  • पिछले कई सालों से दुनिया में हो रहे लड़ाई झगड़ों से बहुत ही बुरी हालत दुनिया की होने वाली है अब सबको अपील करना चाहिए पूरी दुनिया को कि अब बहुत हो चुका अब शांति चाहिए जय हिंद 🇮🇳
    1
    पिछले कई सालों से दुनिया में हो रहे लड़ाई झगड़ों से बहुत ही बुरी हालत दुनिया की होने वाली है अब सबको अपील करना चाहिए पूरी दुनिया को कि अब बहुत हो चुका अब शांति चाहिए जय हिंद 🇮🇳
    user_अनिल कुमार गुप्ता
    अनिल कुमार गुप्ता
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भ्रष्टाचार की 'डिजिटल' सेंध: बांसी के फूलपुर में बिना काम किए मोबाइल से लग रही हाजिरी, सरकारी धन की खुली लूट सिद्धार्थनगर (बांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन भले ही जीरो टॉलरेंस की नीति का दम भरते हों, लेकिन बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत फूलपुर में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। यहाँ 'डिजिटल इंडिया' का एक ऐसा काला कारनामा सामने आया है, जहाँ मजदूर साइड पर पसीना बहाने के बजाय मोबाइल की स्क्रीन में 'कैद' होकर अपनी हाजिरी दर्ज करा रहे हैं। तकनीक का तमाशा: मोबाइल से मोबाइल की फोटो खींचकर हाजिरी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर में सचिव और रोजगार सेवक की जुगलबंदी ने भ्रष्टाचार का नया 'टेक्निकल मॉडल' तैयार किया है। नियमतः मजदूरों को कार्यस्थल पर मौजूद रहकर फेस-कैप्चर (Face Capture) के जरिए उपस्थिति दर्ज करानी होती है, लेकिन यहाँ खेल ही निराला है। मास्टर रोल में दर्ज 49 मजदूरों की हाजिरी कथित तौर पर घर बैठे ही मोबाइल से मोबाइल के फोटो खींचकर लगाई जा रही है। जिओ-टैग (Geo-tag) फोटो में भी इस जालसाजी के निशान साफ देखे जा सकते हैं। बिना फावड़ा चले खातों में जा रहा है पैसा मामला सिर्फ़ हाजिरी तक सीमित नहीं है। ग्राम पंचायत फूलपुर में कार्य कोड 3151011/LD/958486255824933467 (एमएसआर संख्या: 6691) के तहत 'वीरेन्द्र सिंह के खेत से भरवाडीह सड़क तक मिट्टी कार्य' के नाम पर सरकारी धन की निकासी की जा रही है। आरोप है कि धरातल पर बिना कोई कार्य किए, मनरेगा का पैसा मजदूरों के खातों में हस्तांतरित किया जाता है और निकासी होते ही इसका बंदरबांट कर लिया जाता है। डीसी मनरेगा की चुप्पी पर सवाल सचिव की 'मेहरबानी' और रोजगार सेवक की इस 'जादुई तकनीक' ने शासन की मंशा पर पानी फेर दिया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर इतनी बड़ी धांधली डीसी मनरेगा और उच्चाधिकारियों की नजरों से कैसे बच रही है? क्या जिम्मेदारों को इस फर्जीवाड़े की भनक नहीं है, या फिर भ्रष्टाचार की यह जड़ें ऊपर तक जुड़ी हुई हैं? बड़ा सवाल: क्या जिला प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर दोषी सचिव और रोजगार सेवक पर कठोर कार्यवाही करेगा, या फिर फूलपुर में मनरेगा के धन की इसी तरह 'डिजिटल लूट' जारी रहेगी? रिपोर्ट: अजीत मिश्रा (खोजी) वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
    3
    भ्रष्टाचार की 'डिजिटल' सेंध: बांसी के फूलपुर में बिना काम किए मोबाइल से लग रही हाजिरी, सरकारी धन की खुली लूट
सिद्धार्थनगर (बांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन भले ही जीरो टॉलरेंस की नीति का दम भरते हों, लेकिन बांसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत फूलपुर में मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। यहाँ 'डिजिटल इंडिया' का एक ऐसा काला कारनामा सामने आया है, जहाँ मजदूर साइड पर पसीना बहाने के बजाय मोबाइल की स्क्रीन में 'कैद' होकर अपनी हाजिरी दर्ज करा रहे हैं।
तकनीक का तमाशा: मोबाइल से मोबाइल की फोटो खींचकर हाजिरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर में सचिव और रोजगार सेवक की जुगलबंदी ने भ्रष्टाचार का नया 'टेक्निकल मॉडल' तैयार किया है। नियमतः मजदूरों को कार्यस्थल पर मौजूद रहकर फेस-कैप्चर (Face Capture) के जरिए उपस्थिति दर्ज करानी होती है, लेकिन यहाँ खेल ही निराला है। मास्टर रोल में दर्ज 49 मजदूरों की हाजिरी कथित तौर पर घर बैठे ही मोबाइल से मोबाइल के फोटो खींचकर लगाई जा रही है। जिओ-टैग (Geo-tag) फोटो में भी इस जालसाजी के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
बिना फावड़ा चले खातों में जा रहा है पैसा
मामला सिर्फ़ हाजिरी तक सीमित नहीं है। ग्राम पंचायत फूलपुर में कार्य कोड 3151011/LD/958486255824933467 (एमएसआर संख्या: 6691) के तहत 'वीरेन्द्र सिंह के खेत से भरवाडीह सड़क तक मिट्टी कार्य' के नाम पर सरकारी धन की निकासी की जा रही है। आरोप है कि धरातल पर बिना कोई कार्य किए, मनरेगा का पैसा मजदूरों के खातों में हस्तांतरित किया जाता है और निकासी होते ही इसका बंदरबांट कर लिया जाता है।
डीसी मनरेगा की चुप्पी पर सवाल
सचिव की 'मेहरबानी' और रोजगार सेवक की इस 'जादुई तकनीक' ने शासन की मंशा पर पानी फेर दिया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर इतनी बड़ी धांधली डीसी मनरेगा और उच्चाधिकारियों की नजरों से कैसे बच रही है? क्या जिम्मेदारों को इस फर्जीवाड़े की भनक नहीं है, या फिर भ्रष्टाचार की यह जड़ें ऊपर तक जुड़ी हुई हैं?
बड़ा सवाल: क्या जिला प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर दोषी सचिव और रोजगार सेवक पर कठोर कार्यवाही करेगा, या फिर फूलपुर में मनरेगा के धन की इसी तरह 'डिजिटल लूट' जारी रहेगी?
रिपोर्ट:
अजीत मिश्रा (खोजी)
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    Journalist बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • विश्व शांति के लिए तपस्वी छावनी से राम जन्मभूमि तक गूंजा ‘जय श्रीराम’, परमहंस आचार्य की पदयात्रा में रामराज्य का संकल्प
    1
    विश्व शांति के लिए तपस्वी छावनी से राम जन्मभूमि तक गूंजा ‘जय श्रीराम’, परमहंस आचार्य की पदयात्रा में रामराज्य का संकल्प
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • हरियाणा लाडवा में आयोजित दिव्य गीता सत्संग में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन को सही ढंग से जीने की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिंदू हाई स्कूल परिसर में पौधा भी लगाया। लाडवा के हिंदू हाई स्कूल परिसर में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया। सुमन सैनी ने कहा कि जब हम गीता का ज्ञान सुनते हैं तो हमें केवल धर्म की शिक्षा ही नहीं मिलती, बल्कि जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि गीता का सबसे बड़ा संदेश है कि मनुष्य अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करे और कर्म करते हुए फल की चिंता न करे। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई प्रकार के तनाव और चिंताओं से घिरे रहते हैं। ऐसे समय में गीता का ज्ञान मानसिक शांति देता है और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वहीं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। गीता हमें यह समझने में मदद करती है कि मन अशांत क्यों होता है और उसे शांति कैसे मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि गीता के संदेशों को जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति का आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने उपाध्यक्षा सुमन सैनी को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, नपा प्रधान साक्षी खुराना, बंतो कटारिया, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, विकास शर्मा, नरेंद्र दबखेड़ा, समिति प्रधान प्रदीप सहगल, प्राचार्या योगिता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    हरियाणा
लाडवा में आयोजित दिव्य गीता सत्संग में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन को सही ढंग से जीने की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिंदू हाई स्कूल परिसर में पौधा भी लगाया।
लाडवा के हिंदू हाई स्कूल परिसर में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और स्वामी ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
सुमन सैनी ने कहा कि जब हम गीता का ज्ञान सुनते हैं तो हमें केवल धर्म की शिक्षा ही नहीं मिलती, बल्कि जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि गीता का सबसे बड़ा संदेश है कि मनुष्य अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करे और कर्म करते हुए फल की चिंता न करे।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई प्रकार के तनाव और चिंताओं से घिरे रहते हैं। ऐसे समय में गीता का ज्ञान मानसिक शांति देता है और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
वहीं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। गीता हमें यह समझने में मदद करती है कि मन अशांत क्यों होता है और उसे शांति कैसे मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि गीता के संदेशों को जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति का आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने उपाध्यक्षा सुमन सैनी को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, नपा प्रधान साक्षी खुराना, बंतो कटारिया, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, विकास शर्मा, नरेंद्र दबखेड़ा, समिति प्रधान प्रदीप सहगल, प्राचार्या योगिता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_OMPRAKASH DWIVEDI
    OMPRAKASH DWIVEDI
    Customer Service Representative Bikapur, Ayodhya•
    3 hrs ago
  • ​अयोध्या। खोजपुर में स्थित विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्य मार्ग पर स्थित एक बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर होकर झुक चुका है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल के निचले हिस्से में भारी जंग लग चुकी है, जिससे यह कमजोर होकर ढहने की कगार पर है। जिससे स्थानीय लोगों के निवासियों में डर व्याप्त है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। हल्की हवा चलने पर भी पोल हिलने लगता है। इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की चुप्पी साधे हुए है स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद,भी बिजली विभाग ने अब तक इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
    4
    ​अयोध्या। खोजपुर में स्थित विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्य मार्ग पर स्थित एक बिजली का पोल पूरी तरह जर्जर होकर झुक चुका है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल के निचले हिस्से में भारी जंग लग चुकी है, जिससे यह कमजोर होकर ढहने की कगार पर है। जिससे स्थानीय लोगों के निवासियों में डर व्याप्त है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। हल्की हवा चलने पर भी पोल हिलने लगता है। इस पूरे मामले में विद्युत विभाग की चुप्पी साधे हुए है स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद,भी  बिजली विभाग ने अब तक इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
    user_Sandeep Srivastava Press
    Sandeep Srivastava Press
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर देश में बढ़ती महंगाई और आलू किसानों की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई...
    1
    समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर देश में बढ़ती महंगाई और आलू किसानों की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 
जब जाएंगे भाजपाई, 
तभी घटेगी महंगाई...
    user_Dinesh yadav
    Dinesh yadav
    Political party office Basti, Lucknow•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.