डॉक्टर के आवास पर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। डाकघर चौराहे के पास स्थित मिश्रा हॉस्पिटल से जुड़े बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मिश्रा के आवास पर शातिर चोरों ने सेंध काटकर करीब 9 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात घर में सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 4 लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित इलाके की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही साक्ष्य जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
डॉक्टर के आवास पर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। डाकघर चौराहे के पास स्थित मिश्रा हॉस्पिटल से जुड़े बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मिश्रा के आवास पर शातिर चोरों ने सेंध काटकर करीब 9 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने देर रात घर में सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 4 लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित इलाके की है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था
पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही साक्ष्य जुटाने का काम भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
- मेरठ में होमगार्ड का एग्जाम देकर लौट रहे युवक का हेलमेट चोरी हो गया वह पहली बार मेरठ आया था इसलिए रास्ता भटककर दिल्ली-मेरठ बाईपास पर पहुंच गया विनोद कुमार दरोगा जितेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण के युवक को थप्पड़ मारे, गालियां दीं और बाइक का चालान काटते हुए ₹5000 भी छीन लिए1
- जनहित मे जारी पत्रकारों का काम कर रही पुलिस मिडिया सेल1
- सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रतापगंज चौकी इलाके में दिनदहाड़े बकरी चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर बोलेरो गाड़ी से आए और गरीब किसान नन्दलाल की पांच बकरियां चुरा ले गए। पीड़ित किसान का कहना है कि बकरी पालन ही उसके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन था। इस घटना के बाद परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 👉 क्या पुलिस करेगी कार्रवाई? 👉 क्या गरीब किसान को मिलेगा न्याय? वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- न्यायालय द्वारा विचाराधीन भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर कर रहे हैं निर्माण कार्य शासन प्रशासन की मिली भगत से कराया जा रहा है कब्जा2
- viral training short video1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- Post by Dharmendra Mishra1
- नरेंद्रपुर-रामपुर के बीच भीषण आग, फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने पाया काबू सुल्तानपुर। ग्राम नरेंद्रपुर और रामपुर के मध्य उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और किसानों की गेहूं की शेष फसल, भूसा व पराली जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्री रौनक सिंह ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और आग बुझाने में सहयोग करते रहे। हालांकि तेज हवा के कारण आग बार-बार फैलती रही, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए गंभीर बनी रही। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।4