logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्रुखाबाद की प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल में श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल स्थित ऐतिहासिक श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। महतों के अनुसार, सावन के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग जाती हैं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठता है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। महत सत्यगिरि महाराज ने बताया कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बेलपत्र अर्पित करने के विशेष महत्व पर भी जोर दिया। भगवान दास महाराज ने जानकारी दी कि कालेश्वर नाथ मंदिर केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर की प्राचीनता और महाभारत काल से जुड़ी मान्यताओं के कारण वर्षभर श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन सावन मास में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। सावन के पूरे माह मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कर रहा है। भक्तों का मानना है कि श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना से भगवान शिव सभी कष्टों का निवारण कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

4 hrs ago
user_Aryan bajpai
Aryan bajpai
Local News Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
de4d1df3-4558-4876-b1f4-c4509e784e33

फर्रुखाबाद की प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल में श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल स्थित ऐतिहासिक श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने लगे। महतों के अनुसार, सावन के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग जाती हैं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठता है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। महत सत्यगिरि महाराज ने बताया कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के पुष्प तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बेलपत्र अर्पित करने के विशेष महत्व पर भी जोर दिया। भगवान दास महाराज ने जानकारी दी कि कालेश्वर नाथ मंदिर केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर की प्राचीनता और महाभारत काल से जुड़ी मान्यताओं के कारण वर्षभर श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन सावन मास में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। सावन के पूरे माह मंदिर में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कर रहा है। भक्तों का मानना है कि श्री कालेश्वर नाथ मंदिर में सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना से भगवान शिव सभी कष्टों का निवारण कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • CITY NEWS: आजादी के दशकों बाद भी अंधेरे में जीने को मजबूर पूरा मजरा
    1
    CITY NEWS: आजादी के दशकों बाद भी अंधेरे में जीने को मजबूर पूरा मजरा
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?', फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?', फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. हरदोई सीमा पर पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश की और हवा में पार्टी के झंडे लहराकर गगनभेदी नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह को देख अखिलेश यादव ने अपना
    4
    अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?', फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क

हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा
अखिलेश यादव ने हरदोई में सपा नेता रामज्ञान गुप्ता से पूछा- 'अब तो पुलिस परेशान नहीं करती?', फोटो खिंचाकर दिया 2027 का बड़ा टास्क
हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बदायूं से लखनऊ लौटते समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. हरदोई सीमा पर पहुंचते ही उत्साहित सपाइयों ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश की और हवा में पार्टी के झंडे लहराकर गगनभेदी नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह को देख अखिलेश यादव ने अपना
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल
महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत
कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई।
जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया।
सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण भरखनी (हरदोई), 31 जुलाई। ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड भरखनी के संविलयन विद्यालय कुण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सवायजपुर कुंवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने फीता काटकर एवं डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि "आज का युग तकनीक का युग है। यदि गांव का बच्चा भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा, तो वह देश-दुनिया के विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेगा।" उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने डिजिटल शिक्षण कक्ष का अवलोकन किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डिजिटल शिक्षण कक्ष के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल कंटेंट और तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
    1
    अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण
लोकेशन तहसील सवायजपुर पाली 
रिपोर्टर कृष्ण मोहन बाजपेई 
अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे गांव के बच्चे: विधायक निधि से बने डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण
भरखनी (हरदोई), 31 जुलाई। ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास खण्ड भरखनी के संविलयन विद्यालय कुण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक सवायजपुर कुंवर माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने फीता काटकर एवं डिजिटल शिक्षण कक्ष का शुभारंभ करते हुए कहा कि "आज का युग तकनीक का युग है। यदि गांव का बच्चा भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ेगा, तो वह देश-दुनिया के विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेगा।" उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी' (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रभात मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने डिजिटल शिक्षण कक्ष का अवलोकन किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, श्याम मोहन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डिजिटल शिक्षण कक्ष के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल कंटेंट और तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक बिजली बिल के संदेश से चौंकाने वाला मामला फर्रुखाबाद: बिजली उपकेंद्र पर हंगामा, पापड़ी विक्रेता माइकल (अनिल गुप्ता) के साथ मारपीट और फर्जी बिल भेजने का आरोप * **फर्रुखाबाद:** लकूला विद्युत उपकेंद्र पर बड़ा विवाद, पापड़ी विक्रेता माइकल के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप। * **फर्जी बिजली बिल का खेल:** 28,907 रुपये का गलत बिल भेजने और विरोध करने पर धमकाने का मामला आया सामने। * **थाना कादरीगेट में तहरीर:** पीड़ित पापड़ी विक्रेता ने पुलिस से की न्याय की गुहार, वीडियो होने का भी दावा। फर्रुखाबाद के जाने-माने पापड़ी विक्रेता माइकल (अनिल गुप्ता) ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लकूलू विद्युत उपकेंद्र पर हुई इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अनिल गुप्ता (माइकल) की माता कलावती देवी के नाम पर नाला मछरट्टा दरीबा पश्चिम (थाना कोतवाली) में घरेलू विद्युत कनेक्शन दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि 13 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर 28,907 रुपये के भारी-भरकम बकाया बिल का मैसेज आया, जबकि वे नियमित रूप से अपने सभी बिलों का भुगतान कर रहे थे। शिकायत करने पर मारपीट और बदसलूकी:** इस गलत बिल को ठीक कराने के लिए जब पापड़ी विक्रेता माइकल 29 जुलाई 2026 की दोपहर करीब ढाई बजे लकूलू विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से बिल संशोधित करने का अनुरोध किया, तो आरोप है कि एक अधिकारी ने उनके साथ गाली-गलौज की, थप्पड़ मारा और फर्जी बिल के जरिए धन उगाही करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। #### **कार्रवाई की मांग:** पीड़ित अनिल गुप्ता (माइकल) ने इस पूरी घटना का कुछ हिस्सा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने का दावा किया है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक, थाना कादरीगेट को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित दोषी विद्युतकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
    1
    जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक बिजली बिल के संदेश से चौंकाने वाला मामला 
फर्रुखाबाद: बिजली उपकेंद्र पर हंगामा, पापड़ी विक्रेता माइकल (अनिल गुप्ता) के साथ मारपीट और फर्जी बिल भेजने का आरोप
* **फर्रुखाबाद:** लकूला विद्युत उपकेंद्र पर बड़ा विवाद, पापड़ी विक्रेता माइकल के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप।
* **फर्जी बिजली बिल का खेल:** 28,907 रुपये का गलत बिल भेजने और विरोध करने पर धमकाने का मामला आया सामने।
* **थाना कादरीगेट में तहरीर:** पीड़ित पापड़ी विक्रेता ने पुलिस से की न्याय की गुहार, वीडियो होने का भी दावा।
फर्रुखाबाद के जाने-माने पापड़ी विक्रेता माइकल (अनिल गुप्ता) ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लकूलू विद्युत उपकेंद्र पर हुई इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, अनिल गुप्ता (माइकल) की माता कलावती देवी के नाम पर नाला मछरट्टा दरीबा पश्चिम (थाना कोतवाली) में घरेलू विद्युत कनेक्शन दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि 13 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर 28,907 रुपये के भारी-भरकम बकाया बिल का मैसेज आया, जबकि वे नियमित रूप से अपने सभी बिलों का भुगतान कर रहे थे।
शिकायत करने पर मारपीट और बदसलूकी:**
इस गलत बिल को ठीक कराने के लिए जब पापड़ी विक्रेता माइकल 29 जुलाई 2026 की दोपहर करीब ढाई बजे लकूलू विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों से बिल संशोधित करने का अनुरोध किया, तो आरोप है कि एक अधिकारी ने उनके साथ गाली-गलौज की, थप्पड़ मारा और फर्जी बिल के जरिए धन उगाही करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी गई।
#### **कार्रवाई की मांग:**
पीड़ित अनिल गुप्ता (माइकल) ने इस पूरी घटना का कुछ हिस्सा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने का दावा किया है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक, थाना कादरीगेट को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित दोषी विद्युतकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है उसका उस पल से ही होता उत्थान है यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है श्रावण मास सबके लिए सर्वथा सर्व शुभ हो! सबके लिए सावन सर्वथा शुभ हो!
    1
    ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है
जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं
यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं
प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
ये उस ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ पर विद्यमान है
जिस पर ‘शिव जी’ के बाक़ी सारे धाम हैं
यहाँ मंदिर के आगे ‘नंदी’ विराजमान हैं
प्रवेश द्वार पर ‘प्रभु राम और श्याम’ हैं
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
अंदर चमत्कारी ’शालिग्राम’ हैं 
जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
यहाँ आने की जो मन में लेता ठान है
उसका उस पल से ही होता उत्थान है
यहाँ आकर बनते सबके बिगड़े काम हैं
यहाँ ’शंकर जी’ करते सबका कल्याण हैं
सबकी मनोकामनाओं का रखते ध्यान हैं
ये सबकी इच्छापूर्ति का ’परम स्थान’ है
ये जो श्री केदारेश्वर महादेव’ का धाम है
यहाँ सबको मिलता ‘मनचाहा वरदान’ है
श्रावण मास सबके लिए सर्वथा सर्व शुभ हो!
सबके लिए सावन सर्वथा शुभ हो!
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह संपादक
    राजीव यादव पत्रकार सह संपादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा दर्ज कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी तुड़वाने, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास कराने और परिजनों के साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार अप्रैल माह में वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान श्यामपुर निवासी शिवम यादव ने उसका गुप्त रूप से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उस पर दोस्ती और बाद में शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। पीड़िता के अनुसार जब उसके परिवार ने उसकी शादी थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में तय की तो आरोपी वहां पहुंच गया और कथित रूप से वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 7 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने घर के पीछे बने पशुओं के छप्पर में उसे गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना की शिकायत थाना ठठिया में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने आगे आरोप लगाया कि 14 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी बुआ के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मक्का के खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो विवाद हो गया। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे शिवम, अनुज, नीरज और सतेन्द्र उसके घर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए उसके पिता के साथ मारपीट की। युवती ने न्यायालय में यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र में उसने कुछ पुलिसकर्मियों से आरोपियों की रिश्तेदारी और प्रभाव का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न होने की बात भी कही है। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप 
गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी तुड़वाने, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास कराने और परिजनों के साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ठठिया पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार अप्रैल माह में वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान श्यामपुर निवासी शिवम यादव ने उसका गुप्त रूप से वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उस पर दोस्ती और बाद में शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती का कहना है कि जब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता ने आरोपी के परिवार से शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा।
पीड़िता के अनुसार जब उसके परिवार ने उसकी शादी थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव में तय की तो आरोपी वहां पहुंच गया और कथित रूप से वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 7 जून को दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने घर के पीछे बने पशुओं के छप्पर में उसे गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना की शिकायत थाना ठठिया में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
युवती ने आगे आरोप लगाया कि 14 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी बुआ के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मक्का के खेत में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो विवाद हो गया। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे शिवम, अनुज, नीरज और सतेन्द्र उसके घर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए उसके पिता के साथ मारपीट की।
युवती ने न्यायालय में यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रार्थना पत्र में उसने कुछ पुलिसकर्मियों से आरोपियों की रिश्तेदारी और प्रभाव का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न होने की बात भी कही है।
ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। 
बेवर/मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला धनकारी में घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की उपचार के बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप कुमार पुत्र राजकुमार (नन्नू), उम्र करीब 30 वर्ष, रात के समय घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक के नीचे गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि उपचार के बाद परिजन संदीप को मैनपुरी से वापस घर ले आए, लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। फिलहाल घटना के संबंध में अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.