Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेहरा कलां : दो लाख की भैंस लावारिस मिली, CCTV में संदिग्ध की गतिविधियां कैद! चेहरा कलां : कटहरा थाना क्षेत्र के बखरी दोआ मंदिर चौक के समीप करीब दो लाख रुपये कीमत की भैंस लावारिस अवस्था में बरामद हुई। ग्रामीणों के मुताबिक भैंस को सुनसान स्थान पर बांधकर छोड़ दिया गया था। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। भैंस पालक ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। वहीं, घटनास्थल के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!
AKHILESH KUMAR
चेहरा कलां : दो लाख की भैंस लावारिस मिली, CCTV में संदिग्ध की गतिविधियां कैद! चेहरा कलां : कटहरा थाना क्षेत्र के बखरी दोआ मंदिर चौक के समीप करीब दो लाख रुपये कीमत की भैंस लावारिस अवस्था में बरामद हुई। ग्रामीणों के मुताबिक भैंस को सुनसान स्थान पर बांधकर छोड़ दिया गया था। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। भैंस पालक ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। वहीं, घटनास्थल के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। सत्यम ग्राम न्यूज़ — ग्राम की खबर सबसे पहले!
More news from बिहार and nearby areas
- हाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रामनरेश राय ह*त्या*कांड का खुलासा, 5 लाख में दी गई थी सुपारी, 2 शूटर गिरफ्तार वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रामनरेश राय ह*त्या*कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। SIT की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता से दानापुर (पटना) से दो शातिर अपराधियों—रमेश कुमार और आदित्य प्रकाश—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कुख्यात अपराधी छोटू राणा ने 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी, जिसकी साजिश मुजफ्फरपुर में रची गई थी। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।1
- चिराग पासवान जी एवं मंत्री संजय सिंह जी के क्षेत्र में लाखों का घोटाला मंसूरपुर हलिया , पंचायत सरकार भवन में चेहरा काला वैशाली में चिराग पासवान जी एवं मंत्री संजय सिंह जी के क्षेत्र में लाखों का घोटाला मंसूरपुर हलिया , पंचायत सरकार भवन में चेहरा काला वैशाली में1
- पैसा नहीं दे सकते तो कोई बात नहीं… लेकिन इंसानियत के लिए एक बार वीडियो जरूर शेयर कर दीजिए। 🙏❤️ #HelpTheNeedy #DonateForHumanity #ShareToHelp #HumanityFirst #SupportNeeded #HelpFamily1
- मरीज की मौत के बाद अस्पताल पर गंभीर आरोप, शव एंबुलेंस से भेजने का दावा वैशाली के चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान चांदपुरा सैदाबाद गांव निवासी शिवालक दास के पुत्र सुरेश दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुरेश दास बेंगलुरु में मजदूरी करते थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए घर लाया गया था। करीब तीन दिन पहले उन्हें कुमार रामानंद मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि 19 अगस्त की देर शाम ही सुरेश दास की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। मृतक की सास ललिता देवी का आरोप है कि मौत के बाद भी इलाज के नाम पर पैसे लिए जाते रहे और परिजनों को मरीज से मिलने नहीं दिया गया। 20 अगस्त को मरीज की स्थिति को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस में रखकर कहीं भेज दिया। शव नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब चार से पांच घंटे तक शव लेकर इधर-उधर घूमती रही। बाद में एंबुलेंस को थाने लाया गया, जहां शव पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों और मरीज की मौत के वास्तविक समय की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- देसरी मै नागपंचमी कि दिन जोर स्रोत से हुई बारिस #mukeshraja #tarndeng Video New देसरी मै नागपंचमी कि दिन जोर स्रोत से हुई बारिस #mukeshraja #tarndeng Video New2
- अब देश के हर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी “नए भारत के नए भगवान” की तस्वीर लगवा दीजिए! 😂 मंदिरों में भगवान, संसद में नेता और संस्थानों में संविधान—यही लोकतंत्र की खूबसूरती थी। लेकिन अगर नेता को भगवान बनाने की होड़ ही चल पड़ी है, तो फिर अगला कदम भी साफ है— हर सरकारी दफ्तर में “मोदी चालीसा”, हर कक्षा में “मोदी महापुराण”, हर कार्यक्रम में “मोदी आरती” और हर किताब के पहले पन्ने पर “मोदी स्तुति”! 🤣 लेकिन याद रखिए— देश किसी व्यक्ति की भक्ति से नहीं, संविधान, शिक्षा, रोजगार, विज्ञान और जनता के अधिकारों से आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री लोकतंत्र में भगवान नहीं होता—वह जनता के वोट से चुना हुआ जनसेवक होता है। जिस दिन नेता को सवालों से ऊपर मान लिया गया, उसी दिन लोकतंत्र कमजोर होना शुरू हो जाता है। #मोदीचालीसा #मोदीआरती #राजनीतिकव्यंग्य #व्यक्तिपूजा #लोकतंत्र #संविधान #जनता_सर्वोपरि #सवाल_पूछिए1
- RJD महिला के साथ धक्का-मुक्की की क्या असली है कहानी? वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल! #RJD #BiharNews #ViralVideo #Police #BreakingNews #BiharPolitics #ViralNews RJD महिला के साथ धक्का-मुक्की की क्या असली है कहानी? वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल! #RJD #BiharNews #ViralVideo #Police #BreakingNews #BiharPolitics #ViralNews1
- एसपी ने हसनपुर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश हसनपुर। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को हसनपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर स्थित सीरिस्ता कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने मलखाना का भी जायजा लिया तथा वहां रखे सामान और अभिलेखों की स्थिति की जांच की। इसके अलावा ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमित एवं प्रभावी गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होनी चाहिए। एसपी ने हसनपुर थाना के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में नवनिर्मित भवन में थाना का शुभारंभ किया जाएगा। मौके पर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कांत, कुमारी दिव्या, सिकंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।1
- पैसा हमारा सुरक्षा अडानी अंबानी को मेहनत हमारा मुनाफा अंबानी अडानी का1