logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न तरुण जोशी राजसमंद माय भारत, राजसमंद द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आज श्रीमती बदाम बाई उदय लाल सिंयाल राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय गुड़ला के सभागार में सम्पन्न हुई। यह जानकारी प्रदान करते हुए माय भारत राजसमंद के जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने बताया की इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों को सम्मान देना एवं युवाओं को नवाचार तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।मुख्य वक्ता नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में-II परमाणु परीक्षण में सफलता प्राप्त कर विश्व को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद भारत ने तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया । इसी उपलब्धि की स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।उन्होंने बताया की आज का युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है , मोबाईल फोन, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग और आधुनिक चिकित्सा डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग जैसी तकनीकों ने हमारे जीवन को आसान और तेज बना दिया है।प्रधानाचार्य डॉ. नीना शेखावत ने बताया की तकनीक ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और संचार जैसे हर क्षेत्र में क्रांति आई है। भारत तकनीकी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अंतरिक्ष मिशन , डिजिटल इंडिया अभियान, स्टार्टअप संस्कृति इसका प्रमाण है। आज भारतीय युवा दुनिया भर में अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। लेकिन तकनीक का सही उपयोग करना भी उतना ही आवश्यक है। हमें तकनीक को मानवता की सेवा, पर्यावरण, सरक्षण और राष्ट्र के विकास के लिए उपयोग करना है। यदि तकनीक का गलत दुरुपयोग किया गया तो यह समाज के लिए हानिकारक हो सकता हैं।इस अवसर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में भाविका पड़ियार द्वितीय राशि सुथार, तृतीय मनीषा एवं प्रियंका रही इसी तरह छात्र वर्ग में प्रथम कमलेश सिंह, द्वितीय हितेश, तृतीय गिरिराज रहे जिनको माय भारत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।निर्णायक की भूमिका बृजमोहन बेरवा एवं दीपक नंदवाना व्याख्याता ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप पलसानिया एवं नरेन्द्र कुमार जाट नर्सिंग अधिकारी ने बालिकाओं को एच. पी. वी. वेक्सिनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकरलाल गाडरी , शिक्षक कान सिंह राठौड़ ,प्राची शर्मा, पुष्प लता यादव, विजय सिह ,वरदान मुदगल,भी उपस्थित थे। अंत में लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी हनवंत सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आज कृष्ण भोग के आयोजक श्री फतह सिह जी चौहान पिता मनोहर सिंह जी चौहान निवासी गुड़ला रहे। इस अवसर पर 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। (हेमंत कुमार मथुरिया) जिला युवा अधिकारी माय भारत राजसमंद

2 hrs ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र में रविवार रात कुंवारिया और पोदावली के बीच सड़क पर एक साथ तीन पैंथर देखे गए। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गर्मी और पानी की कमी के कारण आबादी क्षेत्र में बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र में रविवार रात कुंवारिया और पोदावली के बीच सड़क पर एक साथ तीन पैंथर देखे गए। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गर्मी और पानी की कमी के कारण आबादी क्षेत्र में बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
    1
    राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर-फालना मार्ग पर रणकपुर घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में फालना निवासी अनिकेत जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    उदयपुर-फालना मार्ग पर रणकपुर घाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में फालना निवासी अनिकेत जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली के नाडोल में स्थित सियाराम गेस्ट हाउस और स्विमिंग पूल अब एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। यह आसपास के क्षेत्र में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक मनमोहक व सुरक्षित मनोरंजन स्थल है, जहाँ शादियाँ और समारोह भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते हैं।
    4
    पाली के नाडोल में स्थित सियाराम गेस्ट हाउस और स्विमिंग पूल अब एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। यह आसपास के क्षेत्र में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए एक मनमोहक व सुरक्षित मनोरंजन स्थल है, जहाँ शादियाँ और समारोह भी सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते हैं।
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी देशवासियों से शादियों में सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जिस देश में झूठे दहेज, छेड़छाड़ और रेप केसों के नाम पर कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष परिवारों से अवैध वसूली का खेल खेल रहे हों, क्या ऐसे माहौल में कोई माता-पिता बिना सोना-चांदी दिए अपनी बहन-बेटी की शादी करने को आसानी से तैयार होंगे? समाज को दिखावे, लालच और कानूनी दुरुपयोग — तीनों पर गंभीर मंथन करना होगा। रिश्ते विश्वास से चलें, डर और सौदेबाजी से नहीं। न्याय ऐसा हो जो असली पीड़ित को सुरक्षा दे, और झूठे आरोप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करे।
    2
    माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी देशवासियों से शादियों में सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं,
लेकिन जिस देश में झूठे दहेज, छेड़छाड़ और रेप केसों के नाम पर कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष परिवारों से अवैध वसूली का खेल खेल रहे हों,
क्या ऐसे माहौल में कोई माता-पिता बिना सोना-चांदी दिए अपनी बहन-बेटी की शादी करने को आसानी से तैयार होंगे?
समाज को दिखावे, लालच और कानूनी दुरुपयोग — तीनों पर गंभीर मंथन करना होगा।
रिश्ते विश्वास से चलें, डर और सौदेबाजी से नहीं।
न्याय ऐसा हो जो असली पीड़ित को सुरक्षा दे, और झूठे आरोप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करे।
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 min ago
  • Post by Chandmal menariya
    1
    Post by Chandmal menariya
    user_Chandmal menariya
    Chandmal menariya
    Farmer डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र में बीती रात पोदावली इलाके की सड़क के पास तीन पैंथर विचरण करते देखे गए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।
    1
    राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र में बीती रात पोदावली इलाके की सड़क के पास तीन पैंथर विचरण करते देखे गए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली के बाली में महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर है। 17 जून को हनुमान चौक से प्रताप चौक तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी रूपरेखा समिति की बैठक में तय हुई।
    1
    पाली के बाली में महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की तैयारी जोरों पर है। 17 जून को हनुमान चौक से प्रताप चौक तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी रूपरेखा समिति की बैठक में तय हुई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.
    1
    परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.