कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के निर्देश - प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग की जाए, राखी की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए* कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिलाधिकारी नैनीताल एवं जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जिले के अंतर्गत संचालित सभी प्राइवेट कूरियर सर्विसेज के कार्यालयों एवं स्टोर का निरीक्षण सभी उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराया जाए। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बहनों द्वारा अपने भाइयों के लिए कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से राखियां भेजी गई हैं। *प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि राखी की डिलीवरी समय पर हो।* उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से जो भी बहनों ने भाइयों के लिए राखियां भेजी हैं, वह उन्हें अवश्य उपलब्ध हों। यदि कहीं भी राखी के पार्सल लंबित पाए जाते हैं तो संबंधित कूरियर कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तत्काल डिलीवरी कराई जाए। सभी उपजिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

- नैनीताल साईं मंदिर का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया नैनीताल। सरोवर नगरी के शेरवानी होटल के समीप स्थित प्रसिद्ध नैनीताल साईं मंदिर का 26वां स्थापना दिवस गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।धार्मिक उत्सव की शुरुआत पुजारियों द्वारा सुबह 7:00 बजे पवित्र काकड़ आरती के साथ की गई। इसके बाद सुबह 8:00 बजे हवन-पूजन और 10:00 बजे बाबा का भव्य महाभिषेक संपन्न हुआ। दोपहर 12:00 बजे मध्याह्न आरती के उपरांत श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने साईं प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।शाम को धूप आरती और रात्रि 8:00 बजे शेज आरती के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी विनोद अरोड़ा और पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Rudrapur #Udham SinghNagar1
- रक्षाबंधन से पहले बंद मकान में लाखों की चोरी, शादी के लिए जुटाए थे जेवर-नकदी रक्षाबंधन से पहले बंद मकान में लाखों की चोरी, शादी के लिए जुटाए थे जेवर-नकदी बाजपुर। नगर के आलापुर मोहल्ले में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिवार छोटे भाई की शादी की तैयारियों के चलते घर से बाहर गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाली बाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।1
- उस ताम्र-मंजूषा में समाया है एक ऐसा गूढ़ रहस्य, जिसके दर्शन का मूल्य नेत्रों की ज्योति से चुकाना पड़ता है।"1
- 28 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन का पावन पर्व पर अत्यंत उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों नन्ही बच्चियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया2
- रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई-बहन के मिलन की तैयारी लेकिन त्योहार की खुशी के बीच गाजियाबाद की सड़कों पर ट्रैफिक का टेंशन बढ़ गया रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई-बहन के मिलन की तैयारी लेकिन त्योहार की खुशी के बीच गाजियाबाद की सड़कों पर ट्रैफिक का टेंशन बढ़ गया। शाम होते ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से लेकर एनएच-09 और शहर के प्रमुख चौराहों तक वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं।1
- झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार बाजपुर। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को गोली मारकर झूठी कहानी रची थी। उसकी निशानदेही पर .315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- मेरठ कमिश्नरी पर समाजवादी पार्टी ( SP ) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का पोस्टर जलाकर अपना विरोध जताने कि कोशिश कि एक पुलिसकर्मी ने पोस्ट छीना उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया1
- मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान शरद गोस्वामी गैंग के एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद होने की जानकारी दी है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।1