Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुड़ी भगतासनी सीएचसी में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह जोधपुर। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि व्यवस्था संभालने के लिए डिप्टी सीएमएचओ को स्टाफ की व्यवस्था करनी पड़ी। मामले को लेकर सीएमएचओ शेखावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह जनता की समस्या से दूरी बनाना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जब स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं चरमरा रही हों और अधिकारी शिकायत सुनने तक को तैयार न हों, तो आम मरीज आखिर अपनी फरियाद लेकर जाएं तो जाएं कहां..?
Jitendra dave
कुड़ी भगतासनी सीएचसी में चिकित्सा व्यवस्था चरमराई, जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह जोधपुर। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बदहाल व्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि व्यवस्था संभालने के लिए डिप्टी सीएमएचओ को स्टाफ की व्यवस्था करनी पड़ी। मामले को लेकर सीएमएचओ शेखावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह जनता की समस्या से दूरी बनाना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जब स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं चरमरा रही हों और अधिकारी शिकायत सुनने तक को तैयार न हों, तो आम मरीज आखिर अपनी फरियाद लेकर जाएं तो जाएं कहां..?
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 52 भाजपा उम्मीदवार राहुल मेवाड़ा का चुनाव प्रचार प्रसार यौवन पर। पाली 10सितंबर। पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 52 से भाजपा उम्मीदवार राहुल मेवाड़ा,का चुनाव प्रचार योवन पर है।और उमीदवार राहुल मेवाड़ा अपने समर्थकों के साथ घर-घर जन संपर्क में लगे हुते है।तथा अपने पक्ष में भाजपा के निशान कमल के फ़ूल पर मत देकर भारी मतों से जिताने की अपील कर रहे है। देखते है,कि ऊंट किस करवट बैठता है ? (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक )3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली नगर निगम चुनाव कल, 65 वार्डों में 166 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान पोलिंग पार्टियां हुई रवाना पाली। नगर निकाय चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत पाली नगर निगम के चुनाव शुक्रवार को आयोजित होंगे। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को बांगड़ कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को पुलिस जाब्ते के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। पाली नगर निगम के 65 वार्डों में कुल 166 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 1,81,660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 92,352 पुरुष, 89,298 महिला और 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।2
- नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए नगर पालिका चुनाव भोपालगढ़ रतियों की ढाणी वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश भगत देवड़ा ने प्रशासन से निवेदन किया है जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उनका भी मतदान किया जाए और पूरी व्यवस्था बनाई जाए1
- बालोतरा में जीरो नंबर फाटक रिपेयरिंग के चलते कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी बालोतरा में जीरो नंबर फाटक रिपेयरिंग के चलते कुछ दिनों के लिए बंद रहेगी1
- सेहवाज हिंगलाज माता पहाड़ी पर तेंदुआ दिखने से दहशत ।वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी मारवाड़ जंक्शन ,पाली मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बांता गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सेहवाज हिंगलाज माता मंदिर की पहाड़ी पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र में बकरियों सहित अन्य मवेशियों का शिकार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम रेंजर सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में बांता-सेहवाज माता पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची और संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तेंदुए की गतिविधियों और उसके आवागमन वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। विभाग ने क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाने की बात कही। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया साथ ही संभावित स्थानों पर ट्रैकिंग कैमरे भी लगाए गए हैं।वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की अपील की है। किसानों और पशुपालकों को भी अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।4
- मलसा बावडी गांव में घर में घुसकर किया हमला ।।पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष ।। ब्रेकिंग खबर मारवाड़ जंक्शन,पाली पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष ।। मलसा बावडी गांव में घर में घुसकर किया हमला ।। हमले में कई लोग हुए घायल ।। महिला पर देसी बंदूक से फायरिंग करने का लगा रहे हैं आरोप ।। पति पत्नी सहित एक ही परिवार के चार लोग हुए घायल ।। सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में करवाया भर्ती ।। दूसरे पक्ष में परसराम बावरी भी हुआ घायल ।। सूचना पर सिरीयारी पुलिस कर रही है जांच ।। पुलिस ने कुछ हमलावरों को किया डिटेन ।। देर रात की है घटना ।। सिरियारी थाना अधिकारी हुकम गिरी ने दी जानकारी ।। सिरीयारी थाने का है पूरा मामला ।।1
- बालेसर मेनगर पालिका चुनाव चुनाव में फर्जी वोट डालते हुए पकड़े गए हैं और लड़ाई भी हुई थी कांग्रेस बीजेपी वालों ने फर्जी वोट डालने मेहनत लगाइए1
- बज्जू में भीखाराम नायक की मौत पर बवाल शव के पास सैकड़ों ग्रामीणों का धरना जारी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन बज्जू में भीखाराम नायक की मौत पर बवाल शव के पास सैकड़ों ग्रामीणों का धरना जारी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी,, (टाइगर जीतू भील)1