सुकमा-डुकमा डैम में तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, तीनों की हुई शिनाख्त बबीना। सुकमा-डुकमा डैम के पानी में मंगलवार को तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची बबीना थाना पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। तीनों की पहचान राज निवासी सीपरी बाजार, राहुल उर्फ रितेश परिहार निवासी थाना प्रेमनगर तथा नीरज निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। परिजनों ने तीनों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, तीनों आपस में दोस्त थे। पुलिस को डैम में शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और तीनों शवों को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान डैम के किनारे एक मोटरसाइकिल, कपड़े और दो मोबाइल फोन रखे मिले। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया आशंका है कि तीनों दोस्त डैम में नहाने के लिए पहुंचे होंगे। नहाने के दौरान पानी में डूबने से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राज की गुमशुदगी सीपरी बाजार थाने और राहुल उर्फ रितेश की गुमशुदगी प्रेमनगर थाने में उनके परिजनों ने दर्ज कराई थी। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- झाँसी में लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़! ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली!,, सब-इंस्पेक्टर पर भी चली गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान!1
- ओरछा तिगेला स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया आज ओरछा तिगेला स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया इसमें झांसी व मध्य प्रदेश के लोग दूर-दूर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया इस निशुल्क स्वास्थ्य आने को तरह की जांच निशुल्क की गई इस स्वास्थ्य शिविर अन्य बीमारियों का भी इलाज किया गया निशुल्क1
- झांसी। बबीना के खजुराह बुजुर्ग में जमीन पर गिरे ई रिक्शा चालक चंदन अहिरवार की मौत, ग्रामीणों ने कहा जब तक यहां अवैध शराब बिकती रहेगी ऐसे हादसे होते रहेंगे। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से ग्रामीण अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की कर चुके मांग।1
- झाँसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में भाजपा पार्षद और उसके पुत्र के साथ मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, वार्ड 43 के चमन गंज में बीते रोज हुआ झांसी।गणेश पंडाल में चल रहा भंडारा के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल, जबरन गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद।2
- परिवहन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गए कार्यक्रम1
- सरकारी सम्पत्ति को होटल व्यवसाय करने बालों ने पहुंचा नुकशान2
- झाँसी में लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़! ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली!,, सब-इंस्पेक्टर पर भी चली गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान!1
- पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार एवं भांजे समेत 5 लोगों की मौत,, झांसी के मऊरानीपुर में सुखनई नदी के पास श्राद्ध कर्म के दौरान एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच लोग नदी में डूब गए मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक देवरीसिंह पुरा मऊरानीपुर के बताए जा रहे हैं2