Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
Rajguru News
मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महंगाई के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन *महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- सोयाबीन की फसल में आफलन से किसान चिंतित, सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग मोहना क्षेत्र के किसानों ने राजस्व विभाग से की प्रभावित फसलों का सर्वे कराने की मांग मोहन बड़ोदिया। तहसील अंतर्गत ग्राम मोहना सहित आसपास के क्षेत्र में सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या सामने आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल में इस समस्या के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। खेतों में सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान आर्थिक रूप से भी चिंतित नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहना के किसान रामप्रसाद ईटावदिया, पवन जामलिया, खन्नू प्रसाद जामलिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगी सोयाबीन की फसल में आफलन की समस्या देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि फसल में लगातार समस्या बढ़ने से पैदावार कम होने की संभावना है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष पहले से ही खेती में बीज, खाद, दवाई एवं अन्य कृषि कार्यों पर काफी खर्च किया गया है। ऐसे में यदि सोयाबीन की फसल को नुकसान होता है तो किसानों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। किसानों ने राजस्व विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मोहना क्षेत्र के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खेतों का शीघ्र सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान फसल में हुए नुकसान का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा समय पर सर्वे किए जाने से फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सकेगा और जरूरतमंद किसानों को शासन की राहत योजना का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के किसानों को अब प्रशासन द्वारा सर्वे कराए जाने का इंतजार है।1
- हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्म को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर गंगा जालिया दरगाह से नयापुरा मदरसा तक समाज जनों का जल्द समारोह निकाला माकडोन। ,ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों का चल समारोह गंगा जलीय दरगाह से प्रारंभ होकर ईदगाह पर जाएगा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला।1
- इंदौर में बारावफात का बड़ा जलसा, चंपा बाग से रानी बाग तक उमड़ी भीड़ | Barawafat 2026 इंदौर में बारावफात 2026 के मौके पर चंपा बाग से रानी बाग तक जलसा निकाला गया। इस जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देने की बात कही गई। बारावफात के इस आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर Barawafat 2026, Indore Barawafat, Indore News, Barawafat Jalsa, Barawafat Procession की ग्राउंड रिपोर्टिंग की और आयोजन से जुड़े हाजी साहब से खास बातचीत की। देखिए इंदौर बारावफात जलसा 2026 की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए आयोजन को लेकर क्या कहा गया। Keywords: Indore Barawafat 2026, Barawafat 2026, Indore News, Indore Barawafat Jalsa, Barawafat Jalsa Indore, Barawafat Procession, बारावफात 2026, इंदौर बारावफात, इंदौर बारावफात जलसा, बारावफात जुलूस, बारावफात जलसा, चंपा बाग, रानी बाग, इंदौर न्यूज़, Indore Latest News, Indore Breaking News, Aman Shanti Message, अमन शांति का पैगाम, भाईचारे का संदेश1
- “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”1
- राजगढ़ पुलिस ने 10 राज्य में 30 हजार किमी पीछे किया,3 हजार सीसीटीवी कैमरे खंगाल 14 आरोपी पकड़े मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में दबिश देकर गिरोह के 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.73 करोड़ रुपये नकद, 4 वाहन और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित कुल 2.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 हजार किमी पीछा किया और 3 हजार CCTV खंगाले राजगढ़ एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 35 दिनों तक लगातार अभियान चलाया। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस ने लगभग 30 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 3 हजार से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर गिरोह के तार अलग-अलग राज्यों से जुड़े मिले। ऐसे दिया वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि गिरोह ने पैसे दोगुने करने का लालच देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए फर्जी कंपनी, फर्जी ई-मेल, कूटरचित दस्तावेज और 4 करोड़ रुपये के आरटीजीएस (RTGS) का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य भोपाल में पीड़ित से 2 करोड़ रुपये कैश लेकर चंपत हो गए। आरोपियों ने हवाला नेटवर्क से फैलाया पैसा, इंदौर में भी थी ठगी की तैयारी,लेकिन धराएं ठगी की रकम को आरोपियों ने हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर कर दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह ने पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी 50-50 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के शिकंजे में आने से पहले यह गिरोह इंदौर में भी एक अगली बड़ी ठगी की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाशी कर रही हे।4
- पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों महंगाई के विरोध में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध, शक्कर वितरित कर बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा पीपलरावां। देश में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व में ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी पीपलरावां द्वारा गुरुवार को विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पीपलरावां से इतवारिया बाजार होते हुए बाबा मार्केट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को शक्कर वितरित कर शक्कर के बढ़ते दामों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से आम आदमी के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दाऊद खान पठान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नागर, जिला महामंत्री मनोहर सिंह सेंधव, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन सिंह सिसोदिया, कमल सिंह सेंधव, देवनारायण टेलर, छगन गुप्ता, नौशाद सेठ, धर्मेंद्र नाहर, नौशाद मंसूरी, जाहिर हुसैन शेख, मदन मोहन राव, गजराज सिंह ठाकुर, पप्पू धाकड़, अरुण जोशी, धीरज सिंह सेंधव, नितेश टेलर, सोनू पठान, शाहरुख दस्तक, रघुनंदन सेंधव, सुरेंद्र सिंह सेंधव, आत्माराम राठौर, कस्बू सिसोदिया, राजा पटेल, दिनेश सिंदल, राजबाबू हाड़ा, मेहरबान हाड़ा, मेहरुद्दीन मौलाना, भारत सिंह सिसोदिया, भूपेंद्र नाहर, बाबू प्लास्टिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आम जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की।4
- शुजालपुर शाही सवारी में फंसी एंबुलेंस 😱 भक्तों ने सेकंडों में बनाया रास्ता1