Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती से शादी का दबाव और अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार प्रयागराज: साइबर ब्लैकमेल व SC/ST एक्ट के वांछित को सोरांव पुलिस ने दबोचा,फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर शादी के लिए दबाव,अश्लील मैसेज भेजने का आरोप,पुलिस के अनुसार आरोपी पर मुकदमा वादिनी व उसके सगे रिश्तेदारों के मोबाइल/व्हाट्सएप पर अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज भेजने,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर शादी के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। इसी तहरीर पर थाना सोरांव में मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सानू अली पुत्र हामिद अली उम्र 34 वर्ष निवासी कर्नलगंज कानपुर नगर हाल पता त्रिभुवन खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव!
अजय सरोज~पत्रकार
युवती से शादी का दबाव और अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार प्रयागराज: साइबर ब्लैकमेल व SC/ST एक्ट के वांछित को सोरांव पुलिस ने दबोचा,फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर शादी के लिए दबाव,अश्लील मैसेज भेजने का आरोप,पुलिस के अनुसार आरोपी पर मुकदमा वादिनी व उसके सगे रिश्तेदारों के मोबाइल/व्हाट्सएप पर अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज भेजने,जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर शादी के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। इसी तहरीर पर थाना सोरांव में मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सानू अली पुत्र हामिद अली उम्र 34 वर्ष निवासी कर्नलगंज कानपुर नगर हाल पता त्रिभुवन खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव!
More news from Prayagraj and nearby areas
- current lagne se ek vyakti ki mautबिजली के पोल में करंट उतरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत फूलपुर, प्रयागराज। रामगढ़ कोठारी, क्षेत्र के केशुपुर गांव में बिजली के पोल में करंट उतरने से एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। बिजली के पोल में करंट उतरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत फूलपुर, प्रयागराज। रामगढ़ कोठारी, क्षेत्र के केशुपुर गांव में बिजली के पोल में करंट उतरने से एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।2
- रसूलाबाद में अधिवक्ता पर बम से हमला, पुलिस जांच में जुटी प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में सोमवार देर रात अधिवक्ता विकास निषाद पर कथित रूप से बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित अधिवक्ता ने शिवकुटी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने लिया आदर्श मार्ग पर चलने का संकल्प, प्रबंधक ने दीं शुभकामनाएं* *गुरु पूर्णिमा पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हुआ गुरु वंदन समारोह* प्रयागराज। (मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार) न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सिंधी टोला, शंकरगढ़ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने गुरु पूजन एवं गुरु वंदना प्रस्तुत कर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएं एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने गुरुजनों के बताए आदर्श मार्ग पर चलने, उत्तम संस्कारों को आत्मसात करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के संबंध में प्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा गुरु का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सुदृढ़ नींव रखता है। शिक्षकों ने बच्चों को परिश्रम, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं अनुशासन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर शीतल सिंह, अनुज मिश्रा, अनुराग तिवारी, मुस्कान सिंह, मनोरमा सिंह, चंद्रमा तिवारी, दीपिका केसरवानी, अंजली मिश्रा, रवि सिंह, सुशांत वर्मा, सत्येंद्र द्विवेदी, नीतू सिंह, साक्षी सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।2
- प्रयागराज। करछना क्षेत्र के समाजवादी सेवक एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े इंजीनियर जगदीश सिंह यादव ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाज और जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के सेवक हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो युवाओं और छात्रों के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों को बिना इंटरव्यू और बिना जांच के नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। प्रयागराज में हाल ही में हुए धरना-प्रदर्शन और उसके बाद हुई छात्रों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदीश सिंह यादव ने कहा कि उनके अनुसार यह पूरी घटना एक साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक चाल है। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। प्रयागराज से पूजा यादव की खास रिपोर्ट प्रयागराज। करछना क्षेत्र के समाजवादी सेवक एवं समाजवादी पार्टी से जुड़े इंजीनियर जगदीश सिंह यादव ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाज और जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा के सेवक हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो युवाओं और छात्रों के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों को बिना इंटरव्यू और बिना जांच के नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी। प्रयागराज में हाल ही में हुए धरना-प्रदर्शन और उसके बाद हुई छात्रों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए जगदीश सिंह यादव ने कहा कि उनके अनुसार यह पूरी घटना एक साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई भाजपा की एक बड़ी राजनीतिक चाल है। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। प्रयागराज से पूजा यादव की खास रिपोर्ट2
- Ghaziabad के Shastri Nagar में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद कुत्ते का मालिक बोला Ghaziabad के Shastri Nagar में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद कुत्ते का मालिक बोला, "मेरा ₹7 करोड़ का मकान है, पुलिस के मुँह में पैसा भर दूंगा”1