logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिसंडा थाना क्षेत्र मे हुई अलग-अलग गांव मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 hr ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिसंडा थाना क्षेत्र मे हुई अलग-अलग गांव मे हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीकांत श्रीवास्तव
    1
    निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीकांत श्रीवास्तव
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • फतेहपुर में कोतवाली बिन्दकी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हुआ। स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने से पिकअप पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है। हादसा सुबह 10 बजे बिन्दकी कोतवाली के कुंवरपुर रोड स्थित अलियाबाद के पास हुआ। प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम दर्शन को जा रही पिकअप UP71 BT 5211 अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायल ग्राम कोरवां के रहने वाले हैं। चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। 112 की सूचना पर पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 घायलों को सिर में गंभीर चोट के कारण हैलट कानपुर रेफर किया। बाकी की स्थिति स्थिर है।
    4
    फतेहपुर में कोतवाली बिन्दकी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हुआ। स्टीयरिंग और ब्रेक फेल होने से पिकअप पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 29 लोग घायल हुए, जिनमें 7 की हालत गंभीर है।
हादसा सुबह 10 बजे बिन्दकी कोतवाली के कुंवरपुर रोड स्थित अलियाबाद के पास हुआ। प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम दर्शन को जा रही पिकअप UP71 BT 5211 अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायल ग्राम कोरवां के रहने वाले हैं।
चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। 112 की सूचना पर पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 7 घायलों को सिर में गंभीर चोट के कारण हैलट कानपुर रेफर किया। बाकी की स्थिति स्थिर है।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    27 min ago
  • *पर्यटन विभाग ने राजापुर में लगाया विचित्र नगरी का बोर्ड, स्थानीय जन में नाराजगी* *पर्यटन विभाग का कारनामा- राजापुर तीर्थ नगरी को बनाया विचित्र नगरी* चित्रकूट । गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में पर्यटन विभाग का कारनामा। पर्यटन विभाग ने तुलसी तीर्थ पवित्र नगरी को बनाया विचित्र नगरी। धर्म की चित्रकूट में पर्यटन विभाग द्वारा जिले भर के धार्मिक स्थलों व सांस्कृतिक धरोहरों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं जिनमें उनके इतिहास का वर्णन अंकित है। कुछ ऐसा ही मामला तुलसी नगरी राजापुर पर से है जहां पर्यटन विभाग ने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में बोर्ड लगवाए है जिसमें पवित्र नगरी राजापुर की जगह विचित्र नगरी लिखा हुआ है जिससे वहां के जन प्रतिनिधि व समाजसेवियों ने नाराजगी जाहिर की है। नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया यह बोर्ड बहुत ही निंदनीय नहीं है, जो हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, यहां पर वर्ष भर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग ने बोर्ड लगवाते समय घोर लापरवाही की है इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी। समाजसेवी अनिल देवरवा ने कहा कि बोर्ड में बहुत सारी खामियां हैं पहले तो विचित्र नगरी लिख दिया गया है दूसरा गोस्वामी तुलसीदास को लेखक के रूप में पेश किया गया है जो बहुत ही गलत है वह रामचरितमानस के रचयिता थे। पर्यटन विभाग कि यह लापरवाही घोर निंदनीय है हम सभी राजापुर वासी शीघ्र जिला प्रशासन से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
    2
    *पर्यटन विभाग ने राजापुर में लगाया विचित्र नगरी का बोर्ड, स्थानीय जन में नाराजगी* 
*पर्यटन विभाग का कारनामा- राजापुर तीर्थ नगरी को बनाया विचित्र नगरी*
चित्रकूट । गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में पर्यटन विभाग का कारनामा। पर्यटन विभाग ने तुलसी तीर्थ पवित्र नगरी को बनाया विचित्र नगरी। धर्म की चित्रकूट में पर्यटन विभाग द्वारा जिले भर के धार्मिक स्थलों व सांस्कृतिक धरोहरों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं जिनमें उनके इतिहास का वर्णन अंकित है। कुछ ऐसा ही मामला तुलसी नगरी राजापुर पर से है जहां पर्यटन विभाग ने गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में बोर्ड लगवाए है जिसमें पवित्र नगरी राजापुर की जगह विचित्र नगरी लिखा हुआ है जिससे वहां के जन प्रतिनिधि व समाजसेवियों ने नाराजगी जाहिर की है। नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया यह बोर्ड बहुत ही निंदनीय नहीं है, जो हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, यहां पर वर्ष भर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग ने बोर्ड लगवाते समय घोर लापरवाही की है इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की जाएगी। समाजसेवी अनिल देवरवा ने कहा कि बोर्ड में बहुत सारी खामियां हैं पहले तो विचित्र नगरी लिख दिया गया है दूसरा गोस्वामी तुलसीदास को लेखक के रूप में पेश किया गया है जो बहुत ही गलत है वह  रामचरितमानस के रचयिता थे। पर्यटन विभाग कि यह लापरवाही घोर निंदनीय है हम सभी राजापुर वासी शीघ्र जिला प्रशासन से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हरियाना गांव में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों में चोरी अमरोहा ब्रेकिंग हरियाना गांव में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों में चोरी चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत सामान लेकर फरार गुफरान के घर से 31,500 रुपये और संदूक चोरी संदूक में ट्रैक्टर के जरूरी कागजात भी रखे थे दो महिलाओं के कानों से चोरों ने कुंडल झपटे कुंडल खींचने से दोनों महिलाओं के कान फटे, ताबड़तोड़ वारदातों से गांव में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश सैदनगली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव का मामला
    1
    हरियाना गांव में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों में चोरी
अमरोहा ब्रेकिंग
हरियाना गांव में चोरों का आतंक, एक रात में 4 घरों में चोरी
चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत सामान लेकर फरार
गुफरान के घर से 31,500 रुपये और संदूक चोरी
संदूक में ट्रैक्टर के जरूरी कागजात भी रखे थे
दो महिलाओं के कानों से चोरों ने कुंडल झपटे
कुंडल खींचने से दोनों महिलाओं के कान फटे, 
ताबड़तोड़ वारदातों से गांव में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
सैदनगली थाना क्षेत्र के हरियाना गांव का मामला
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र में करेंगे पूजा-अर्चना राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र में करेंगे पूजा-अर्चना 15 अगस्त से शुरू होगा झूलनोत्सव, कुबेर टीला की ओर अधिक आयोजन कराने पर जोर अयोध्या। राम मंदिर में इस बार सावन झूलनोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राम मंदिर धर्म समिति की ऑनलाइन बैठक में झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार श्रावण शुक्ल तृतीया यानी 15 अगस्त से ही झूलनोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। राम मंदिर में यह पहली बार होगा, जब नई परंपरा के तहत तृतीया से ही झूलनोत्सव शुरू होगा। बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र धारण करेंगे। सावन शुक्ल तीज के अवसर पर रामलला भी सावन के अनुरूप विशेष वस्त्र धारण करेंगे। भगवान की शोभायात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा को मंदिर परिसर तक सीमित रखने और कुबेर टीला की ओर अधिक से अधिक आयोजन कराने पर विचार किया गया। झूलनोत्सव के दौरान भगवान को लगाए जाने वाले भोग को लेकर भी सुझाव सामने आए। इसमें मालपुआ, रबड़ी, दही सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाने पर चर्चा हुई। सावन झूलनोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों और परंपरागत आयोजनों को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
    1
    राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र में करेंगे पूजा-अर्चना

राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र में करेंगे पूजा-अर्चना
15 अगस्त से शुरू होगा झूलनोत्सव, कुबेर टीला की ओर अधिक आयोजन कराने पर जोर
अयोध्या। राम मंदिर में इस बार सावन झूलनोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राम मंदिर धर्म समिति की ऑनलाइन बैठक में झूलनोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस बार श्रावण शुक्ल तृतीया यानी 15 अगस्त से ही झूलनोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। राम मंदिर में यह पहली बार होगा, जब नई परंपरा के तहत तृतीया से ही झूलनोत्सव शुरू होगा।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया गया कि राम मंदिर के पुजारी अब केवल पीतवस्त्र धारण करेंगे। सावन शुक्ल तीज के अवसर पर रामलला भी सावन के अनुरूप विशेष वस्त्र धारण करेंगे।
भगवान की शोभायात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा को मंदिर परिसर तक सीमित रखने और कुबेर टीला की ओर अधिक से अधिक आयोजन कराने पर विचार किया गया।
झूलनोत्सव के दौरान भगवान को लगाए जाने वाले भोग को लेकर भी सुझाव सामने आए। इसमें मालपुआ, रबड़ी, दही सहित अन्य पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाने पर चर्चा हुई। सावन झूलनोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों और परंपरागत आयोजनों को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • चित्रकूट में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन चित्रकूट।समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रकूट जनपद में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज की एकजुटता, सामाजिक सद्भाव तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा के संयोजक समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल कहा कि पीडीए जनजागरण यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करना है। साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा समाज को एकजुट करने का संदेश देंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के आयोजक एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। सूरज सिंह पटेल ने कहा कि पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूक करना है।समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में इसका असर विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।उन्होंने कहा कि “भाजपा का सफाया कर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता है। *बाइट - सूरज सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी* *बाइट - डॉ निर्भय सिंह पटेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश*
    4
    चित्रकूट में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन
चित्रकूट।समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्रकूट जनपद में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज की एकजुटता, सामाजिक सद्भाव तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यात्रा के संयोजक समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल कहा कि पीडीए जनजागरण यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ना और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करना है। साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे तथा समाज को एकजुट करने का संदेश देंगे। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के आयोजक एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।
सूरज सिंह पटेल ने कहा कि पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा का उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूक करना है।समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर परेशान है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 में इसका असर विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।उन्होंने कहा कि “भाजपा का सफाया कर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता है।
*बाइट - सूरज सिंह पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी* 
*बाइट - डॉ निर्भय सिंह पटेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश*
    user_RATAN PATEL
    RATAN PATEL
    Local News Reporter करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है। चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा। पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    1
    पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा
दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती
फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है।
चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    user_राम कृष्ण अग्रवाल
    राम कृष्ण अग्रवाल
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी 🔴 शादीपुर चौराहे के पास किराए के मकान में मिला महिला का शव 🔴 मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप 🔴 पति दिलीप यादव को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया 🔴 शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई 🔴 किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर विवाद का आरोप 🔴 मृतका की मां ने दिलीप, संदीप और भूपेंद्र पर हत्या का लगाया आरोप 🔴 मृतका का सात वर्षीय बेटा भी है 🔴 सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे 🔴 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच 🔴 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई जारी 🔴 पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | फतेहपुर

ब्रेकिंग न्यूज़

फतेहपुर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी

🔴 शादीपुर चौराहे के पास किराए के मकान में मिला महिला का शव

🔴 मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप

🔴 पति दिलीप यादव को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया

🔴 शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई

🔴 किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर विवाद का आरोप

🔴 मृतका की मां ने दिलीप, संदीप और भूपेंद्र पर हत्या का लगाया आरोप

🔴 मृतका का सात वर्षीय बेटा भी है

🔴 सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे

🔴 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच

🔴 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई जारी

🔴 पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.