हाटपीपल्या स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं में नेतृत्व, स्वअनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। प्रभारी मालती कारपेंटर और सीमा गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से इस कैबिनेट का चुनाव हुआ। इसके बाद शपथ अधिकारी मुफीद एहमद मंसूरी ने छात्राओं को निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। प्राचार्य एन. पी. सिंह ने बताया कि यह एक स्कूल आधारित लोकतांत्रिक प्रणाली है, जहां छात्र वास्तविक कैबिनेट की तरह जिम्मेदारियां संभालते हैं। बाल कैबिनेट में तेजस्वीनी प्रवीण जाट को राष्ट्रपति, अनन्या प्रहलाद बागवान को उपराष्ट्रपति, तनिष्का नन्द किशोर व सुष्मिता जितेंद्र प्रजापत को प्रधानमंत्री, मान्यता राजेश मालवीय को मुख्यमंत्री और नन्दनी डोरिया व ज्योत्सना प्रहलाद बागवान को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कुम्भकार को शिक्षामंत्री, चंचल छोटेलाल जाट को रेलमंत्री, तनु श्याम बेरेड़ियां को स्वच्छता मंत्री, अंजलि बंशीलाल टोंगर को पर्यावरण मंत्री, चिकनी कैलाश जाट को स्वास्थ्य मंत्री, विनिता मुन्नालाल जाट को अनुशासन मंत्री, परिधि दिनेश मालवीय को गतिविधि मंत्री, प्रिया नरेंद्र सिंह सेंधवा को रक्षामंत्री, चर्चिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को सांस्कृतिक मंत्री, रक्षा संतोष पाटीदार को गृहमंत्री, राजलक्ष्मी महेन्द्र मंगरोलिया को पुस्तकालय मंत्री और तमन्ना संजय परमार को रेडक्रास मंत्री सहित अन्य विभागों के उपमंत्रियों का मनोनयन किया गया। समारोह के अंत में प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी मनोनीत छात्राओं को केसरिया दुपट्टा और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया।
हाटपीपल्या स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं में नेतृत्व, स्वअनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। प्रभारी मालती कारपेंटर और सीमा गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से इस कैबिनेट का चुनाव हुआ। इसके बाद शपथ अधिकारी मुफीद एहमद मंसूरी ने छात्राओं को निष्ठा, ईमानदारी
और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। प्राचार्य एन. पी. सिंह ने बताया कि यह एक स्कूल आधारित लोकतांत्रिक प्रणाली है, जहां छात्र वास्तविक कैबिनेट की तरह जिम्मेदारियां संभालते हैं। बाल कैबिनेट में तेजस्वीनी प्रवीण जाट को राष्ट्रपति, अनन्या प्रहलाद बागवान को उपराष्ट्रपति, तनिष्का नन्द किशोर व सुष्मिता जितेंद्र प्रजापत को प्रधानमंत्री, मान्यता राजेश मालवीय को मुख्यमंत्री और नन्दनी
डोरिया व ज्योत्सना प्रहलाद बागवान को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कुम्भकार को शिक्षामंत्री, चंचल छोटेलाल जाट को रेलमंत्री, तनु श्याम बेरेड़ियां को स्वच्छता मंत्री, अंजलि बंशीलाल टोंगर को पर्यावरण मंत्री, चिकनी कैलाश जाट को स्वास्थ्य मंत्री, विनिता मुन्नालाल जाट को अनुशासन मंत्री, परिधि दिनेश मालवीय को गतिविधि मंत्री, प्रिया नरेंद्र सिंह सेंधवा को रक्षामंत्री, चर्चिता
राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को सांस्कृतिक मंत्री, रक्षा संतोष पाटीदार को गृहमंत्री, राजलक्ष्मी महेन्द्र मंगरोलिया को पुस्तकालय मंत्री और तमन्ना संजय परमार को रेडक्रास मंत्री सहित अन्य विभागों के उपमंत्रियों का मनोनयन किया गया। समारोह के अंत में प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी मनोनीत छात्राओं को केसरिया दुपट्टा और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया।
- देवास के नगर परिषद पीपलरावां में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधे लगाए गए।1
- विस्तार न्यूज के कार्यक्रम 'सीधे मुद्दे की बात' में छात्रों और युवाओं के आंदोलन के समर्थन में तीखा रुख अपनाया गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET 2026 और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच, युवाओं को देशद्रोही और गुंडा कहने वालों को सीधे तौर पर बेशर्म करार दिया गया है। ज्ञानेंद्र तिवारी द्वारा किए गए इस समाचार विश्लेषण में GenZ और छात्र आंदोलन का पक्ष लेते हुए युवाओं के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया गया है।1
- इंदौर में नगर निगम सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता चंदूलाल सिरसिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सफाई कर्मचारियों की मांगों के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता सिरसिया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।1
- इंदौर में लगातार पैर पसार रहे नशे के कारोबार और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। आमजन और विशेषकर युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने व एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को शहर के तीन प्रमुख स्थलों—फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने का आह्वान किया। अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गुंजायमान हो उठा और सैकड़ों नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलभराव के कारण इंदौर और गांधीधाम के बीच चलने वाली रेल सेवा मुख्य रूप से प्रभावित हुई है। प्रभावित ट्रेनों के विवरण के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20936 इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और यह ट्रेन अहमदाबाद से गांधीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह, 27 जुलाई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20935 गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा गांधीधाम से अहमदाबाद स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई गई है।1
- इंदौर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) मामलों की जांच को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए शहर के सभी थाना स्तर पर ड्रग्स डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहर के चारों जोन के थानों को ये किट वितरित की गईं। पुलिस का दावा है कि मध्य प्रदेश में पहली बार थाना स्तर तक इस तरह की ड्रग्स डिटेक्शन किट मुहैया कराई गई हैं। इन किटों की मदद से पुलिस अब मौके पर ही यह प्राथमिक पहचान कर सकेगी कि बरामद पदार्थ किस प्रकार का नारकोटिक या ड्रग है। इसके अलावा सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न रसायनों और प्रीकर्सर केमिकल्स की भी जांच की जा सकेगी। थानों के साथ-साथ चारों जोन के डीसीपी स्तर पर भी विशेष डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई गई हैं। इससे कार्रवाई की गति बढ़ेगी, फॉरेंसिक जांच से पहले ही पुलिस को महत्वपूर्ण प्रारंभिक जानकारी मिल सकेगी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।1
- थाना प्रभारी सुबोध गौतम की ओर से 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत पहल की गई है। इसके साथ ही खबर पसंद आने पर चैनल को फॉलो और सब्सक्राइब करने की अपील भी की गई है।1
- देवास में रुपए न दिए जाने से परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने जहर खा लिया। जहर खाने के साथ ही पीड़ित ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप भी लगाए हैं।1