महाराष्ट्र के व्यापारी से 10 लाख की ठगी: सोने की ईंट दिलाने का झांसा देकर एक्सप्रेसवे पर लूट, नौगांवा थाने में मामला दर्ज रामगढ क्षेत्र के नौगांवा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी और लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कथित सोने की ईंटें आधे दाम में बेचने का लालच देकर व्यापारी को जाल में फंसाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना अधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नौगांवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़ित दीपक ने बताया कि करीब डेढ़ से दो महीने पहले उनके पिता के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम राजू बताया। उसने कहा कि उसका रिश्तेदार राहुल गुजरात के इलाके में खुदाई का काम करता है और खुदाई के दौरान उसे मिट्टी के घड़े में 8 सोने की ईंटें मिली हैं। आरोपियों ने दीपक और उनके परिवार को बताया कि वे इन सोने की ईंटों को बाजार कीमत से आधे दाम पर बेचने को तैयार हैं। लगातार बातचीत और भरोसा दिलाने के बाद आरोपियों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने सोने की ईंट का एक नमूना भी दिखाया, जिसकी जांच कराने पर वह सही प्रतीत हुआ। इसके बाद सौदा तय कर लिया गया। दीपक ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनसे जबरन 10 लाख रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित तुरंत नौगांवा थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। नौगांवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- अलवर जिले के नौगांव तहसील के ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के ओदाका मे अवैध ब्लास्टिंग अवैध खनन हजारों टन आए दिन डंपरों से भरकर अवैध खनन की जाती है जिसमें अभी तक पुलिस वे माइनिंग डिपार्टमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की लोगों ने किया प्रदर्शन1
- अलवर केmoliya गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष अलवर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर1
- थलपति C. Joseph Vijay ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Rahul Gandhi भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। तमिलनाडु चुनाव में कांग्रेस ने Dravida Munnetra Kazhagam नहीं, बल्कि अब सरकार गठन में TVK का समर्थन किया। TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और कांग्रेस समेत सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई।1
- सर क्या आतंक उठा रही है नूह पुलिस इसपर भी नजर डालो क्या मामला है सर इसकी पुष्टि करो #nuhpolice #arpitjain #haryananews सर क्या आतंक उठा रही है नूह पुलिस इसपर भी नजर डालो क्या मामला है सर इसकी पुष्टि करो #nuhpolice #arpitjain #haryananews1
- किशनगढ़ बास में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।1
- आज डीग में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' की धूम: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना डीग_____ सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित अगरदत्ता हनुमान महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष उत्सव में प्रदेश के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके साथ डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष, एडीएम राजकुमार कस्वां, एसडीएम मुकेश चौधरी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का प्रयास मीडिया से बातचीत करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि आज का दिन भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर हमारी संस्कृति को चोट पहुँचाने का प्रयास किया था, लेकिन सनातन संस्कृति के पुरोधाओं ने पुनर्निर्माण के जरिए संकल्प की विजय गाथा लिखी। आज उस पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पूरा देश मना रहा है।" प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार बेढ़म ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक विरासत और सनातन मूल्यों से परिचित होगी। राज्य मंत्री ने डीग जिला प्रशासन को इस भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह पर्व व्यक्ति के चरित्र और जीवन निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।2
- मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुंडावर में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुंडावर। कस्बे में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सर्व समाज के सहयोग से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुंडावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम 4 बजे 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ भव्य आगाज शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे कस्बे के प्रसिद्ध 'लल्लू वाली प्याऊ' से हुआ। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे कस्बे को परशुराम के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। हाथों में धार्मिक ध्वज लिए युवाओं और महिलाओं के उत्साह ने वातावरण को पूरी तरह धर्ममय बना दिया। मुख्य आकर्षण: मनमोहक झांकी और पुष्प वर्षा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह कस्बेवासियों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शरबत की स्टालें लगाई गईं। 2100 दीपों से हुई महाआरती, मंदिर में हुआ समापन यह भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई बिजली ग्रिड स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुँची। यहाँ श्रद्धा का अद्भुत नजारा तब देखने को मिला जब 2100 दीपों के साथ भगवान की महाआरती की गई। आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश देना है। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहने से यातायात व्यवस्था सुचारू रही और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।1
- मेघवाल समाज की बैठक आयोजित जिसमें मेघवाल समाज ने अध्यक्षता 3 साल का कार्यकाल बढ़ाया नौगांव तहसील जिला अलवर राजस्थान1