Shuru
Apke Nagar Ki App…
पन्ना: जिले की विधानसभा गुनौर अंतर्गत अमानगंज बहने वाली मिढासन नदी उफान पर है,जिले के नगर अमानगंज में भी मिढासन नदी का जलस्तर बढने से नगर को खतरा बना हुआ है, थाना अमानगंज पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले से दूरी बनाये रखने की अपील की है, साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर निवासरत लोगों से घर खाली करने की अपील की जा रही है।सतर्क रहें- सुरक्षित रहें। हेमंत नायक, टीआई अमानगंज
Sitaram rai
पन्ना: जिले की विधानसभा गुनौर अंतर्गत अमानगंज बहने वाली मिढासन नदी उफान पर है,जिले के नगर अमानगंज में भी मिढासन नदी का जलस्तर बढने से नगर को खतरा बना हुआ है, थाना अमानगंज पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है प्रशासन ने लोगों से नदी, नाले से दूरी बनाये रखने की अपील की है, साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर निवासरत लोगों से घर खाली करने की अपील की जा रही है।सतर्क रहें- सुरक्षित रहें। हेमंत नायक, टीआई अमानगंज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पड़रहा में जलभराव का कहर नाले का पानी घरों में घुसा ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत। ग्राम पंचायत पड़रहा में जलभराव के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नाले का पानी रिहायशी इलाके में फैलने के बाद कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण गलियों और रास्तों में पानी जमा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले की समय पर सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात बिगड़े हैं। लगातार जमा पानी से गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से तत्काल जलनिकासी कराने, नाले की सफाई करवाने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।1
- उफनते नाले में बहा 14 वर्षीय दिव्यांशु, अंधेरा छाने तक तलाशती रही SDRF टीम मंदिर घाट पर दर्दनाक हादसा, सुबह फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन; परिजनों और ग्रामीणों में पसरा मातम उफनते नाले में बहा 14 वर्षीय दिव्यांशु, अंधेरा छाने तक तलाशती रही SDRF टीम मंदिर घाट पर दर्दनाक हादसा, सुबह फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन; परिजनों और ग्रामीणों में पसरा मातम गढ़ीपड़रिया। गढ़ीपड़रिया के मंदिर घाट के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। 14 वर्षीय दिव्यांशु शुक्ला तेज बारिश के बीच नाले में बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने और तलाशने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और ककरहटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बालक की तलाश के लिए SDRF की टीम ने करीब दो घंटे तक नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। तेज बहाव और अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान को फिलहाल रोकना पड़ा। प्रशासन के अनुसार शुक्रवार सुबह रोशनी होने पर फिर से व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इधर, दिव्यांशु के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की नजर अब सुबह होने और सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू होने पर टिकी है। ग्रामीण और परिजन दिव्यांशु के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।3
- बांदा में बनेंगे 2 बड़े बैराज! | Ken-Betwa Project में बड़ा अपडेट | Banda News 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के आधिकारिक अपडेट में उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित घटकों में बांदा और पैलानी बैराज का उल्लेख किया गया है। परियोजना के तहत बुंदेलखंड में पानी और सिंचाई से जुड़े बड़े बदलाव की उम्मीद है।1
- *5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी को* *5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी को* नागौद -शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में एस डी एम सोमेश द्विवेदी जी को 5सूत्रीय नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा एन एच 39की जर्जर सड़क एवं बल्लदाहर पुल बनवाने जलभराव दूषित पेय जल सप्लाई रोकने नाली सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा एस डी एम सोमेश द्विवेदी जी ने एक हफ्ते के अंदर सीएमओ सीईओ एस डी ओ की साथ बैठक कांग्रेस प्रतिनिधि के साथ बैठक करके काम करवाया जाएगा ऐसा आश्वाशन दिया अध्यक्ष एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार , जिला संगठन मंत्री नागेश मिश्रा,पार्षद बाबूलाल चूहटेल पार्षद मुख्तार अहमद पप्पू पार्षद, पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा,विधानसभा उपाध्यक्ष सतेंद्र कुशवाहा सत्तू ,प्रदेश कार्डिनेटर विनोद कुशवाहा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फिरोज आलम ,मृगराज सिंह प्रिंस अकौना युवा उपाध्यक्ष विधानसभा रैगांव,सेवादल अध्यक्ष दिनेश सिंह एडवोकेट, सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कपाड़िया, डॉ यज्ञ दत्त त्रिपाठी, मोहनलाल वर्मा, मंडलम अध्यक्ष अनुराग तिवारी ,मंडलम मनीष पाठक, मंडलम अध्यक्ष अंकित सिंह,सत्तू सिंह मयंक कुशवाहा ,मीडिया रियाज अहमद गोलू पुष्पेंद्र सिंह प्यारेलाल प्रजापति गौरीशंकर कुशवाहा राजेश नामदेव अनंत रजक, मयंक, आनंद रजक,विनोद द्विवेदी, मोहित रजक, निखिल, मोहन कुशवाहा,आदि लोग शामिल हुए ।4
- उफनते नाले में बहा 14 वर्षीय बालक NDRF टीम कर रही खोज । ग्राम पंचायत गढीपडरिया के राम-जानकी मंदिर घाट पर आज दिनांक 14 वर्षीय बालक उफनते नाले में बह गया जिसकी NDRF टीम के द्वारा लगातार ख़ोज की जा रही है घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है शासन प्रशासन मौके पर मौजूद1
- मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन अंधेरा हो जाने से रोका सर्च ऑपरेशन मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन अंधेरा हो जाने से रोका सर्च ऑपरेशन गढ़ीपड़रिया। गढ़ीपड़रिया के मंदिर घाट के पास नाले में आज करीब दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय बालक दिव्यांशु शुक्ला तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बालक को बचाने और तलाशने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ककरहटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। इसके बाद SDRF टीम ने करीब दो घंटे तक नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार कल सुबह फिर से व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। तेज बारिश और नाले के बढ़े जलस्तर के बीच हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है।1
- अजयगढ़ में उफनती नदियों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग तेज बहाव में लकड़ी पकड़ने के लिए लगा रहे छलांग। लगातार हो रही तेज और मूसलाधार बारिश के चलते अजयगढ़ क्षेत्र की नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रूंझ, बागे और बिलाड़ नदियां इन दिनों विकराल रूप में बह रही हैं। तेज बहाव के कारण नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। इसी बीच हरदी पुल के पास कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी की बीच धारा में छलांग लगाते नजर आए। बताया जा रहा है कि ये लोग तेज बहाव में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने के लिए नदी में उतर रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा सी चूक बड़ा हादसा कर सकती है। नदी में इस तरह उतरना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए और लोगों को तेज बहाव वाली नदियों में जाने से रोका जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।1
- कलवलिया में अव्यवस्थाओं का विरोध, सरपंच पर धमकी देने के आरोप कलवलिया ग्राम में अव्यवस्थाओं के विरोध के बाद सरपंच पर ग्रामीणों को धमकाने के आरोप सामने आए। #बिरसिंहपुर #कलवलिया #ग्रामीणआवाज #स्थानीयसमाचार #PrakashPathak1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गढ़ी पड़रिया मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF टीम का इंतजार गढ़ी पड़रिया मंदिर घाट के नाले में बहा 14 वर्षीय बालक, SDRF टीम का इंतजार गढ़ीपड़रिया। गढ़ीपड़रिया के मंदिर घाट के पास नाले में आज करीब दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय बालक दिव्यांशु शुक्ला पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बालक को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ककरहटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा बालक की तलाश के प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है कि SDRF टीम का इंतजार किया जा रहा है, ताकि नाले में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा सके। ⚠️ तेज बारिश और नाले के बढ़े जलस्तर के बीच हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। रिपोर्टर – अशोक विश्वकर्मा1